5 Minute podcast artwork

PODCAST · news

5 Minute

5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just give us 5 minutes from your routine and get the top headlines while you finish your coffee break.5 मिनट हैं क्या? हों तो ज़रा अपने कान इधर लाइए. देश और दुनिया की बड़ी ख़बरें सिर्फ 300 सेकेंड में सुनिए, वो भी अपना काम जारी रखते हुए. सुबह, दोपहर और शाम.

Publisher-supplied feed metadata · PodParley refreshed Jun 13, 2026 · Source feed

  1. 1000

    सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बात कर खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराया, विदेश मंत्रालय ने जहाज 'लियाकी फ्रीडम' पर सैन्य हमले की खबरों को गलत बताया, कांग्रेस ने पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया, अभिषेक बनर्जी से घर पहुंची पुलिस, दिल्ली में ड्रॉपआउट रोकने के लिए नई पहल शुरू, लखनऊ में एक विचाराधीन कैदी अस्पताल से फरार, रूस ने सैटेलाइट ड्रोन सिस्टम की घोषणा की और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान की अमेरिका को चेतावनी. सिर्फ 5 में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें.

  2. 999

    सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पीएम मोदी ने देशवासियों को ईद पर दी शुभकामनाएं, कैबिनेट बैठक में पीएम की मंत्रियों को कार पूलिंग की सलाह, जम्मू में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी, कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, ट्विशा केस में आरोपी गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द, आसाराम आज करेगा सरेंडर, देश में क्या है मौसम का हाल, नेपाल के जेन जी आंदोलन पर मानवाधिकार आयोग ने क्या कहा, अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, लेबनान को लेकर इजरायल का नया अलर्ट, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में पहली बार योगा होगा शामिल और IPL से बाहर हुई सनराइजर्स हैदराबाद, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  3. 998

    शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    TMC नेता के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, AIADMK के तीन विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा, असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, बढ़ती महंगाई को लेकर खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, इबोला वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, केबल कार में खराबी के चलते 300 लोग हवा में फंसे, ईरानी टॉप अधिकारी कतर की राजधानी दोहा पहुंचे, पाकिस्तानी PM शहबाज़ शरीफ़ ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात, भारतीय शेयर बाजार में तेज़ी और IPL 2026 का पहला प्ले-ऑफ़ मुक़ाबला कल, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें.

  4. 997

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    PM मोदी और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के बीच डिनर पर हुई मुलाकात, अगले महीने ट्रंप से मिल सकते हैं पीएम मोदी, देशभर में दवा की दुकानें बंद, दिल्ली पुलिस का साइबर फ्रॉड पर एक्शन, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी, CM विजय ने PM मोदी को क्यों लिखा लेटर, जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर याचिका खारिज, किसे मिला इंटरनेशनल बुकर प्राइज़, ईरान युद्ध में अमेरिका को भारी नुकसान, पुतिन आज चीन दौरे पर और आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुंबई इंडियंस से होगा मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

  5. 996

    शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    केरल के नए मुख्यमंत्री कल शपथ लेंगे, पीएम मोदी आज स्वीडन दौरे पर जाएंगे,भारत-नीदरलैंड्स ने 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए, DMRC ने कल से अतिरिक्त मेट्रो फेरे चलाने का ऐलान किया, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने वंदे मातरम् को अनिवार्य किए जाने का विरोध किया, सुवेंदु अधिकारी ने असंसोल हिंसा मामले में क्या बताया, लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट परिसर में बुलडोजर कार्रवाई, ईरान में मस्जिदों के जरिए बड़े स्तर पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा, कांगो में इबोला से अब तक 80 लोगों की मौत और IPL में RCB-पंजाब किंग्स का मैच, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.

  6. 995

    रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट

    पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील, असम में फिर हिमंता सरकार तय. बंगाल के नए मुख्य सचिव बने मनोज अग्रवाल, शुभेंदु के पीए हत्याकांड में आरोपी की बीजेपी नेताओं संग तस्वीरें वायरल. केरल सीएम सस्पेंस पर कांग्रेस नेतृत्व ने बैठक बुलाई, सुप्रीम कोर्ट से विकास यादव को 10 दिन की फरलो, हाईकोर्ट में लंबित बेल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हंता वायरस से हड़कंप, पाकिस्तान ने अफगान राजनयिक को किया तलब, ट्रंप 13 मई से चीन दौरे पर और IPL में पंजाब-दिल्ली का मुकाबला जारी. सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें.

  7. 994

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार गठन की तैयारी तेज, संदेशखाली हिंसा में सुरक्षाबलों पर हमला, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर हमला, तमिलनाडु में TVK को कांग्रेस का समर्थन, केरल में UDF सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ का आरोप, क्या अमृतसर-जालंधर ब्लास्ट में है टेरर कनेक्शन, सुपर अल-नीनो का मौसम अलर्ट, ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रोका, आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

  8. 993

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनाव नतीजों में बीजेपी और एनडीए को बड़ी बढ़त मिली है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, बंगाल में बीजेपी बहुमत की ओर, जबकि ममता बनर्जी ने नतीजों पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी के आरोप लगाए, नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी जीते जबकि भवानीपुर से ममता आगे हैं, असम में बीजेपी ने स्पष्ट जीत दर्ज की है, पुडुचेरी में NDA सरकार बनाने की स्थिति में और केरल में UDF ने बड़ी जीत हासिल की है जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज है, बिहार में आंधी-तूफान से 12 लोगों की मौत और दुबई में मिसाइल अलर्ट जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  9. 992

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों में बीजेपी और एनडीए को बड़ी बढ़त, जिसके बाद दिल्ली में जश्न की तैयारी शुरू, बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों के साथ बहुमत की ओर, जबकि टीएमसी पीछे चल रही है, काउंटिंग के दौरान तनाव व हिंसा की घटनाएं सामने आईं, असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, केरल में कांग्रेस-नीत यूडीएफ स्पष्ट बहुमत की तरफ, तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने चौंकाते हुए बढ़त बनाई और होर्मुज स्ट्रेट में ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की खबर. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  10. 991

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के साथ आगे चल रही है, जबकि टीएमसी पीछे है, कई जगहों पर हिंसा और EVM से छेड़छाड़ के आरोप भी सामने आए, असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने चौंकाते हुए बढ़त हासिल की, केरल में कांग्रेस गठबंधन मजबूत स्थिति में, महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ाते हुए नए मामलों को भी कानून के दायरे में शामिल करने का निर्देश दिया है . सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  11. 990

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: दोपहर 2 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    आज शाम 6:30 बजे BJP Headquarter पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुवेंधु अधिकारी और सीएम ममता बनर्जी में काफ़ी टक्कर का मुकाबला, 6 राउंड की मतगणना के बाद क्या है हिमंता की सीट का हाल, तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से TVK के वी.एस. बाबू से आठ राउंड की काउंटिंग के बाद करीब 8 हजार वोटों से पिछड़े, देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे आने शुरू और अमेरिकी सेना ने जब्त किए गए ईरानी जहाज टूस्का को अब पाकिस्तान को सौंपा. सुनिए 2 बजे तक के सबसे बड़े चुनावी अपडेट्स सिर्फ़ 5 मिनट में

  12. 989

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस शून्य पर सिमटी, ममता बनर्जी अपनी सीट से करीब 16,000 वोटों से आगे, VVPAT पर्चियों के मामले पर क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ममता बनर्जी के आवास के बाहर BJP समर्थकों की नारेबाज़ी, काउंटिंग के दौरान TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय की पार्टी TVK 105 सीटों पर आगे, कोलाथुर सीट पर स्टालिन पिछड़े, केरल में UDF 95 सीटों के साथ बहुमत पार, असम में BJP 98 सीटों पर आगे, पुडुचेरी में 3 सीट के नतीजे आए और बारामती में सुनेत्रा पवार में बढ़त बनाए हुए, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  13. 988

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: दोपहर 12 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    TMC को बड़ा झटका, बंगाल में बड़ा उलटफेर, ममता-सुवेंदु में कांटे की टक्कर, विजय की पार्टी TVK 101 सीटों पर आगे, कोलाथुर सीट पर स्टालिन पिछड़े, केरल में UDF 94 सीटों के साथ बहुमत पार, CM चेहरे पर शशि थरूर ने क्या कहा, असम में BJP 99 सीटों पर आगे, पुडुचेरी का हाल क्या है, चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में उछाल और अमेरिकी सेना ने ज़ब्त ईरानी जहाज़ पाकिस्तान को सौंपा, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  14. 987

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: सुबह 11 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    भवानीपुर से कौन आगे, सुवेंदु अधिकारी ने बनाई नंदीग्राम पर बढ़त, बीजेपी प्रभारी मंगल पांडे ने ममता बनर्जी सरकार को लेकर क्या कहा, नोआपारा विधानसभा क्षेत्र पर बीजेपी नेता ने क्या आरोप लगाया, तमिलनाडु के CM स्टालिन को बड़ा धक्का, असम में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम को लेकर क्या कहा, केरलम में कांग्रेस को बड़ी सफ़लता, पुडुचेरी में किसका बोलबाला और महाराष्ट्र के बारामती में सुनेत्रा पवार को बढ़त, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 11 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  15. 986

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी, भवानीपुर सीट से कौन आगे, कोलकाता में TMC दफ्तर पर सन्नाटा, सिलीगुड़ी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में देरी, सूरी-दुबराजपुर में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK 82 सीटों पर आगे, असम में BJP की जीत लगभग तय, केरल में UDF 77 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के करीब, पुडुचेरी में BJP 7 सीटों पर आगे, महुआ मोइत्रा ने स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV बंद होने का आरोप लगाया और IPL में आज Mumbai Indians बनाम Lucknow Super Giants, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  16. 985

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: सुबह 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में TMC-BJP के बीच कांटे की टक्कर, भवानीपुर सीट से सुवेंधु अधिकारी आगे, केरल में UDF 15 सीटों पर आगे, तमिलनाडु में कौन आगे, असम में BJP के नेतृत्व वाला NDA 12 सीटों पर आगे, पुडुचेरी में BJP की बढ़त, मानिकतला से BJP उम्मीदवार तापस रॉय ने 168-174 सीटें जीतने का दावा किया, भवानीपुर में काउंटिंग से पहले TMC-BJP एजेंटों के बीच झड़प, चुनाव आयोग ने की CAPF की 200 कंपनियां तैनात, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 14 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया और IPL में Gujarat Titans ने Punjab Kings को हराया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  17. 984

    विधानसभा चुनाव स्पेशल: सुबह 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना आज, भवानीपुर में काउंटिंग से पहले TMC-बीजेपी एजेंटों के बीच झड़प, महुआ मोइत्रा ने चार स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV बंद होने का आरोप लगाया, पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित होंगे, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली कांग्रेस में नई राजनीतिक मामलों की कमेटी को मंजूरी दी, भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का एक पिलर गिरने से संपर्क टूटा, दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी से गर्मी से राहत, ट्रम्प ने ईरान के 14 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज किया और IPL में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को हराया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 8 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  18. 983

    शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कल जारी होंगे, पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर काउंटिंग से पहले हंगामा, TVK ने संभावित विजयी उम्मीदवारों को एकजुट रखने के लिए रणनीति तैयार की, किरेन रिजिजू ने हज किराए में बढ़ोतरी पर सफाई दी, टंकी पर फंसे दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया, आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फ़ैसला, फ्लाइट में एक यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर कूद गया, इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान पर हमले का अलर्ट दिया, नेपाल की नई सरकार ने 1,500 से ज्यादा “राजनीतिक नियुक्तियां” रद्द की, राजस्थान रॉयल्स को किसने खरीदा और IPL में आज डबल हेडर, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  19. 982

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    फ़ालता सीट पर दोबारा मतदान के फ़ैसले पर सियासत गरम, कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC-BJP दोनों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे, मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज़ हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, जबकि विवेक विहार अग्निकांड पर रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कई राज्यों में बारिश से राहत, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर हमले की चेतावनी दी, होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर ईरानी सांसद का बड़ा बयान, सोमालिया के पास तेल टैंकर हाईजैक हुआ और आज IPL में खेला जाएगा डबल हेडर, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  20. 981

    सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हलचल तेज, BJP-TMC स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने की तैयारी में, दिल्ली के विवेक विहार में आग से 9 की मौत, बिहार में निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ आज से शुरू, कर्नाटक में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी अयोग्य घोषित, देशभर में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, चीन ने ईरानी तेल पर अमेरिकी पाबंदियां मानने से इनकार किया, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर हमले की चेतावनी दी, युद्धविराम के बावजूद तनाव बरकरार और आज IPL में डबल हेडर, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  21. 980

    रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल में हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग, काउंटिंग प्रक्रिया को लेकर TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची, ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच बयानबाज़ी तेज, पंजाब में भगवंत मान सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, दिल्ली में जय भीम योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ, मुंबई में 1745 करोड़ की कोकीन जब्त की गई, मथुरा में ट्रेन पर हमला हुआ और अमेरिका में विमान हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इज़राइल को लेकर बड़ा दावा किया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  22. 979

    शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर दोबारा मतदान का फैसला लिया और कोलकाता के स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा सख्त की गई, पंजाब में भगवंत मान सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का ऐलान किया, ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून से शुरू हुई, लखनऊ में बृजभूषण शरण सिंह के बीजेपी छोड़ने को लेकर अटकलें तेज, NIA कोर्ट ने खालिस्तानी झंडा मामले में सजा सुनाई, AIIMS ने चेतावनी दी, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर नया प्रस्ताव भेजा और IPL में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  23. 978

    सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हुए, बीजेपी के विधायक और वरिष्ठ अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का अगला वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया गया, पश्चिम बंगाल में EC ने डायमंड हार्बर के पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया, RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द किया, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे, अमेरिका में बढ़ती तेल कीमतों को लेकर ट्रंप पर दबाव, तुर्किये में ड्रग तस्कर की गिरफ्तार और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  24. 977

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर क्या बोले नीतीश कुमार, पीएम मोदी कर्नाटक दौरे पर, सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी,केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के क्या अनुरोध किया, पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका,वेदांता पावर प्लांट हादसे में घायलों को मुआवजे का ऐलान, नोएडा में मेड्स का प्रोटेस्ट, IMF ने क्या चेतावनी दी, अजिंक्य रहाणे पर क्यों लगा जुर्माना, IPL में आज बेंगलुरु और लखनऊ आमने-सामने. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  25. 976

    शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन हिंसक हुआ, अखिलेश यादव ने प्रदर्शनों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया, पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा कल, सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, असम सरकार ने पवन खेड़ा की जमानत के खिलाफ SC का रुख किया, मशहूर गायिका आशा भोसले का आज अंतिम संस्कार, ठाणे में भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, सोना-चांदी हुआ सस्ता, हंगरी चुनाव में जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई और IPL में आज हैदराबाद-राजस्थान का मुकाबला, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  26. 975

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    अमेरिका ईरान में हुआ युद्ध विराम, ईरान पर ट्रंप ने क्या कहा, अमेरिका-ईरान पीस प्लान पर अहम खुलासा, ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए क्या एडवाइजरी जारी हुई, शेयर बाज़ार में तेजी, ममता बनर्जी ने भरा नॉमिनेशन, सुप्रीम में महिलाओं के अधिकारों को लेकर अहम सुनवाई जारी, रामपाल को मिली राहत, पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन, देश में क्या है मौसम का मिज़ाज, आईपीएल में आज गुजरात और दिल्ली का मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  27. 974

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पीएम मोदी आज से करेंगे बंगाल में चुनाव अभियान की शुरुआत, राघव चड्ढा ने AAP विवाद के बीच फिर वीडियो जारी किया, जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्धों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन जारी, ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की जगह पानी भरने से 10 गाड़ियां खराब, कई राज्यों में भारी बारिश और अलर्ट, RBI की MPC बैठक से पहले दरों में बदलाव की संभावना कम, कुवैत, ईरान और UAE में हमले, डोनाल्ड ट्रंप का का नया दावा और IPL में आज डबल हेडर, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

  28. 973

    शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, चुनाव आयोग आज पांच राज्यों की चुनाव तारीखें घोषित करेगा, राहुल गांधी ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की, हैदराबाद फार्महाउस ड्रग पार्टी में 11 लोग हिरासत में, जंग के बीच देश में LPG संकट गहराया, सऊदी-यूएई-कुवैत ने ईरानी ड्रोन-मिसाइल हमले नाकाम किए, पाकिस्तानी सरकार ने कर्मचारियोंके वेतन कटौती का फैसला किया, बेंजामिन नेतन्याहू के मरने की अटकलें, नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी और कार्लोस अल्काराज़ को डेनियल मेदवेदेव ने इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में हराया, सुनिए सिर्फ़ 5 मिनट में शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  29. 972

    रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट

    राहुल गांधी ने सरकार पर क्या आरोप लगाया. एआई समिट प्रोटेस्ट के दो आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी. सीएम योगी ने अब क्या दावा किया. झारखंड में स्थानीय निकाय के लिए वोट डाले गए. सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान. प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त. बंगू फिल्म को अवॉर्ड मिलने पर ममता बनर्जी ने क्या कहा.बांग्लादेश के राष्ट्रपति शाहबुद्दीन का यूनुस सरकार पर बड़ा आरोप और मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में वेस्टइंडीज की ताबड़तोड़ बैटिंग. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  30. 971

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर कार्रवाई तेज़, योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में की निवेशकों से मुलाकात, महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, अविमुक्तेश्वरानंद ने की प्रेस कांफ़्रेंस, दिल्ली के एक स्कूल को मिली बम की धमकी, फ़िल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर अनुराग कश्यप-कामाख्या नारायण सिंह के बीच बयानबाज़ी, BAFTA 2026 में मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को अवॉर्ड मिला, ईरान के विदेश मंत्री जिनेवा में करेंगे अमेरिकी दूत से वार्ता और नेपाल के धादिंग में बड़ा बस हादसा और अश्विन ने उठाए। प्लेइंग इलेवन पर सवाल, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  31. 970

    सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे पर, मुकुल रॉय का 71 वर्ष की उम्र में निधन, सुप्रीम कोर्ट में Meta Platforms-WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुनवाई, JNU में लेफ्ट और राइट छात्र संगठनों के बीच झड़प, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती करेंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान में पाक हवाई हमलों की निंदा की, इज़रायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की घोषणा की, मेक्सिको में ‘एल मेंचो’ के नाम से कुख्यात ड्रग लॉर्ड मारा गया और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को मिली दक्षिण अफ्रीका से हार, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  32. 969

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे पहली नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, दिल्ली पुलिस ने ISI से जुड़े 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भूपेन कुमार बोरा ने बीजेपी जॉइन की, जयराम रमेश ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल उठाए, भारतीय तटरक्षक बल ने संदिग्ध नौका पकड़ी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में फायरिंग की घटना, मध्य-पूर्व में अमेरिकी राजदूत के बयान पर 14 इस्लामी देशों ने आपत्ति जताई, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाया, पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर एयरस्ट्राइक की और टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज भारत-दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

  33. 968

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    AI समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में आज बीजेपी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया, दिल्ली, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और जयपुर में कार्यकर्ता पोस्टर और पुतले लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द सिल्वा से द्विपक्षीय वार्ता की, राहुल गांधी ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले पर मोदी पर लगाए आरोप, सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े IED हमले की चेतावनी जारी की, रोहित पवार ने DGCA और केंद्रीय मंत्री पर उठाए सवाल, श्रीनगर में CRPF वाहन पलटने से 9 जवान घायल और ब्रिटेन में प्रिंस एंड्रयू के उत्तराधिकार को लेकर कानून पर विचार. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

  34. 967

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    मानहानी मामले में राहुल गांधी पहुंचे कोर्ट, अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण की शुरुआत, नितिन नवीन आज से गुजरात दौरे पर, रेखा गुप्ता ने जारी किया दिल्ली सरकार का रिपोर्ट कार्ड, बाबर से जुड़ी याचिका सुनने से SC ने किया इनकार, जबलपुर हिंसा मामले में 15 संदिग्ध गिरफ़्तार, कारोबार के आखिरी दिन शेयर बाज़ार में तेज़ी, 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, शहबाज़ शरीफ़ ने की डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ़ और T-20 वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मुक़ाबला आज, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  35. 966

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पीएम मोदी ने दिया मानवता का मंत्र. इमैनुएल मैक्रों ने क्यों किया इंडिया की तारीफ. योगी की मोहन भागवत से मुलाकात. प्रियंका गांधी पहुंची असम. जय पवार ने लगाया बड़ा आरोप. मौसम ने ली करवट. शेयर बाजार में गिरावट. शहबाज़ शरीफ पहुंचे अमेरिका. टी20 वर्ल्ड कप 2028 कहां होगा? सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  36. 965

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    सुंदर पिचाई ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, राहुल गांधी ने चीनी रोबोट डॉग विवाद को लेकर सरकार पर निशाना साधा, गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर एक्शन, चुनाव आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, एनसीपी (शरद गुट) के विधायक रोहित पवार ने बारामती प्लेन क्रैश की जांच पर सवाल उठाए, मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया, पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन-सौरव गांगुली ने इमरान खान की सेहत पर चिंता जताई, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का नामीबिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबला, सऊदी अरब में रमज़ान का चांद दिखने के साथ पवित्र माह की शुरुआत और अमेरिकी सिविल राइट्स नेता जेसी जैक्सन का निधन, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें

  37. 964

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    उत्तर प्रदेश में मनरेगा मुद्दे पर कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज, पंजाब में सीएम भगवंत मान के अस्पताल को बम की धमकी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे, CBSE ने 2026 से 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य की, नवनीत राणा के बयान से राजनीतिक विवाद, लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अप्रैल में सुनवाई करेगा, बरेली में नमाज को लेकर तनाव, गुजरात में करीब 200 किलो ड्रग्स जब्त और बांग्लादेश की नई संसद के सदस्यों ने शपथ ली. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

  38. 963

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    AI इम्पैक्ट समिट के चलते ट्रैफिक में सख्ती, उत्तर प्रदेश बजट सत्र में हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित, बिल गेट्स ने विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की, लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू प्रसाद यादव ने खुद को निर्दोष बताया, ममता बनर्जी से जुड़े PIL मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार, चीन ने ब्रिटेन-कनाडा के नागरिकों को 30 दिन वीजा-फ्री प्रवेश की अनुमति दी, तारिक रहमान कल प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और मरियम नवाज ने पुलिस को जनता से विनम्र व्यवहार के निर्देश दिए, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

  39. 962

    शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    भारत-पाकिस्तान मैच से पहले स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाई गई, राजनाथ सिंह बेंगलुरु में फ्रांस की मंत्री कैथरीन वॉत्रिन के साथ वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे, इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे, लखनऊ में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी जॉइन की, एनवीडिया के सहयोग से देश की पहली AI यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी, बांग्लादेश में BNP नेता तारीक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, ईरान ने परमाणु समझौते पर बातचीत की इच्छा जताई और यूरोप के पांच देशों ने पुतिन पर एलेक्सी नवलनी को जहर देने का आरोप लगाया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  40. 961

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    भारत-पाकिस्तान का ग्रुप मुकाबला आज, ट्रेनों में यात्रा के दौरान नई व्यवस्था शुरू करने का ऐलान, NEET छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच CBI ने तेज़ की, उत्तर प्रदेश की कचहरियों को मिली धमकी, तारिक रहमान को ममता बनर्जी ने मिठाई भेजी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, अमेरिकी विदेश मंत्री ने ईरान को परमाणु हथियार न रखने देने की बात दोहराई और नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

  41. 960

    सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर जाएंगे, संयुक्त किसान मोर्चा का आज भारत बंद, पुडुचेरी-लक्षद्वीप की अंतिम वोटर्स लिस्ट जारी, महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर में 44 घंटे दर्शन होंगे, एस. जयशंकर म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आएंगे, कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का शव मिला, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रांसअटलांटिक संबंधों पर अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई और बांग्लादेश में बीएनपी नेता तारिक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  42. 959

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं, जहां मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया , वे गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच शंकराचार्य बयान पर सियासी तकरार तेज, कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी, पीयूष गोयल ने बजट को रोजगार केंद्रित बताया, मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर विवाद, जर्मनी ने यूरोप की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने ओमान को 236 रन का लक्ष्य दिया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

  43. 958

    शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    पीएम मोदी ने नए PMO का किया उद्घाटन, पीएम मोदी ने BNP नेता तारिक रहमान को फोन कर दी जीत की बधाई, लाल किले ब्लास्ट मामले में जांच की समय-सीमा बढ़ी, तमिलनाडु में TVK की रैली के दौरान एक व्यक्ति की मौत पर AIADMK ने एक्टर विजय पर कसा तंज़, सचिन तेंदुलकर ने ज़िम्बाब्वे को दी जीत पर बधाई, चीन की यात्रा पर जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और T-20 वर्ल्डकप मैच में UAE ने कनाडा को 5 विकेट से हराया, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें.

  44. 957

    शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, राहुल गांधी ने किसान संगठनों से मुलाकात की, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओम बिरला के आवास पहुंची, राबड़ी देवी ने मांगा सम्राट चौधरी का इस्तीफ़ा, पप्पू यादव को तीन मामलों में जमानत मिली, विजय की पार्टी TVK की रैली में एक व्यक्ति की मौत, शूटर शोएब किदवई की गोली मारकर हत्या, टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे की बड़ी खबरें

  45. 956

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    सदन 9 मार्च तक स्थगित, पीएम मोदी नए पीएमओ ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे, पप्पू यादव की जमानत पर आज सुनवाई होगी, अल फलाह यूनिवर्सिटी केस में ED को नोटिस जारी हुआ, असम में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा मामले में CID ने नेताओं को समन भेजा, यूपी में फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा, विक्रम भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली, शेयर बाजार में सेंसेक्स 850 अंक गिरा, बांग्लादेश चुनाव में BNP को बहुमत मिला और टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-जिम्बाब्वे का मुकाबला, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  46. 955

    सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    बांग्लादेश आम चुनाव में BNP को स्पष्ट बहुमत मिला है और तारीक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की राह लगभग साफ है, प्रधानमंत्री मोदी ने तारीक रहमान को जीत पर बधाई दी, PM आज नए पीएम ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन करेंगे, राहुल गांधी संसद में किसानों से मुलाकात करेंगे, सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जाति पर अहम टिप्पणी की, गाजियाबाद में बीजेपी नेता के घर पर लगी आग, इमरान खान की सेहत पर बड़ा अपडेट, किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना और टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  47. 954

    शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाया. 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत. लेम्बोर्गिनी कार हादसे के आरोपी शिवम मिश्रा को मिली ज़मानत. अभिनेता राजपाल यादव के केस में क्या है अपडेट. बांग्लादेश में वोटों की गिनती जारी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हुई मुलाकात. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला नामीबिया से जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें.

  48. 953

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    लोकसभा में इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड बिल पेश हुआ, राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंसिव मोशन, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन, डीके शिवकुमार ने की सोनिया गांधी-राहुल गांधी से मुलाकात, संयुक्त किसान मोर्चा-ट्रेड यूनियनों का आज भारत बंद, बारामती विमान हादसे की DGCA जांच जारी, दिल्ली हाई कोर्ट में राजपाल यादव की ज़मानत पर सुनवाई हुई, बांग्लादेश में आम चुनाव के तहत मतदान जारी, नेतन्याहू ने ट्रंप से ईरान मुद्दे पर मुलाकात की और टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत-नामीबिया का मैच, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें

  49. 952

    सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए, संसद में आज राहुल गांधी के बोलने की संभावना, प्रशांत किशोर ने नरवणे की अप्रकाशित किताब के मुद्दे पर सवाल उठाए, उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज 2026-27 का बजट पेश होगा, सलमान खान के करीबी को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी. पश्चिमी कनाडा में स्कूल समेत अलग-अलग जगहों पर हुई शूटिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ बातचीत पर क्या कहा, भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

  50. 951

    शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया, बिहार विधान परिषद में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर हंगामा, महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने पहली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार का फैसला वापस लिया, पप्पू यादव को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विवादित वीडियो पर याचिका सुनेगा, जेफ्री एपस्टीन विवाद में ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा और T20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने नामीबिया को हराया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just give us 5 minutes from your routine and get the top headlines while you finish your coffee break.5 मिनट हैं क्या? हों तो ज़रा अपने कान इधर लाइए. देश और दुनिया की बड़ी ख़बरें सिर्फ 300 सेकेंड में सुनिए, वो भी अपना काम जारी रखते हुए. सुबह, दोपहर और शाम.

HOSTED BY

Aaj Tak Radio

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does 5 Minute have?

5 Minute currently has 50 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is 5 Minute about?

5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just give us 5 minutes from your routine and get the top headlines while you finish your coffee break.5...

How often does 5 Minute release new episodes?

5 Minute has 50 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to 5 Minute?

You can listen to 5 Minute on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts 5 Minute?

5 Minute is created and hosted by Aaj Tak Radio.
URL copied to clipboard!