Big Story | Part 11 podcast artwork

PODCAST · news

Big Story | Part 11

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 50

    Ep 50 Bengal Election 2021 - बंगाल में कौन जीत रहा है, रूझान क्या कहते हैं? 5 राज्यों का क्या है हाल ?

    कोरोना महामारी के बीच देश के पांच राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुरचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल की 294 में से 292, तमिलनाडु की 234, केरल की 140, असम की 126, और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान हुआ था हम आपको यहां आज पांच राज्यों की वीआईपी सीट्स का हाल बता रहे हैं कि कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे.

  2. 49

    Ep 49 Bengal Election 2021 - चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन नंदीग्राम में ऐसा हो गया !

    इस बार के चुनाव में नंदीग्राम काफी अहम हो गया है. दूसरी तरह से कहे तो नंदीग्राम नाक की लड़ाई है बीजेपी के लिए भी और टीएमसी के लिए तो है की. जिस नंदीग्राम से टीएमसी के शुवेंदु अधिकारी को साल 2016 में 81 हजार वोटों से जीत मिली थी और वही शुवेंदु अधिकारी बीजेपी के पाले में आ गए हैं. तो क्या मान लिया जाए कि बीजेपी के लिए नंदीग्राम आसान है और टीएमसी के लिए इस सीट को निकालना कठिन ?

  3. 48

    Ep 48 Assam Election कौन हैं Assam के नए सीएम Himanta Biswa Sarma ?

    असम में चुनाव नतीजे आने के बाद अब ये भी तय हो गया कि राज्य की राजगद्दी किसको मिलने वाली है... बीजेपी ने हेमंत बिस्वा सरमा पर भरोसा जताते हुए उन्हें सत्ता की कमान सौंपने का फैसला किया है... हेमंत असम के नए मुख्यमंत्री होंगे... बीजेपी विधायक दल की बैठक में हेमंत बिस्वा सरमा को नेता चुना गया... इससे पहले ही मौजूदा मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल जगदीश मुखी को सौंप दिया है.

  4. 47

    Ep 47 Zufikar Ali - मोदी के साथ नमाजी टोपी में फोटो हुई थी वायरल, जुल्फिकार ने क्या कहा?

    ये हैं जुल्फिकार अली...आपको याद होगा...पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2021) के मद्देनजर सोनारपुर में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कान में कुछ कहते हुए नमाजी टोपी पहने जुल्फिकार अली (Zufikar Ali की फोटो खूब वायरल हुई थी। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में इस तस्वीर और तस्वीर में दिख रहे शख्स को लेकर खूब चर्चा हुई। अली की पहचान को लेकर भी सवाल उठाए गए। उसके बाद जुल्फिकार अली ने उन पर सवाल उठाने वाले लोगों पर तीखा हमला बोला है।

  5. 46

    Ep 46 Yogi Adityanath Corona positive - Corona Vaccine नहीं कर रहा कोरोना से बचाव, क्या है सच्चाई?

    कोरोना की दूसरी लहर पहली लहर से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है... कई लोग जो लंबे वक्त से कोरोना से बचे हुए थे वो भी इसकी चपेट में आते दिख रहे हैं... यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इसकी चपेट में आ गए हैं... योगी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी... सीएम योगी ने बीते 5 अप्रैल को ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी... ऐसे में एक बार फिर लोगों में ये डर पैदा हो रहा है कि वैक्सीन लेने के बाद भी क्या वो कोरोना से सुरक्षित नहीं हैं?

  6. 45

    Ep 45 World Bank - भारतीय डॉ. इन्दरमीन गिल होंगे EFI के Vice President। जानें कौ हैं Dr Indermit Gill?

    दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ चुके भारतीय डॉ. इन्दरमीन गिल (Dr Indermit Gill) को वर्ल्ड बैंक (World bank) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वर्ल्ड बैंक यानी विश्व बैंक ने डॉ. इंदरमीत गिल को समान विकास, वित्त और संस्थानों यानी Equitable Growth, Finance and Institution ग्लोबल प्रैक्टिस ग्रुप के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. 

  7. 44

    Ep 44 Viral Video - मास्क को लेकर बदतमीजी करने वाले कपल की निकल गई हेकड़ी, अब पति ने पत्नी पर ही लगाए आरोप.

    दिल्ली के एक कपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो पति के हाथ पांव ही फूल गए... हवालात के अंदर पुलिस ने ना जाने क्या खातिरदारी की... भाई साहब सारी गलती अपनी ही पत्नी पर थोपने लगे

  8. 43

    Ep 43 Video Viral - कर्फ्यू में पुलिस ने रोकी कपल की कार, बौखलाया कपल, महिला बोली- मेरा भी बाप पुलिस में है.

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए....देशभर में कोरोना से हाहाकार, UP-दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में टूटे सारे रिकॉर्ड...बंगाल में राहुल के बाद चुनाव प्रचार पर ममता का बड़ा ऐलान, रैली को लेकर TMC सांसद ने क्या कहा?...हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रही कोरोना पॉजिटिव महिला से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार....कर्फ्यू में पुलिस ने कार रोकी तो बौखलाया कपल ने क्या किया?....IPL के सीजन 14 में चहल को पहले विकेट के लिए 3 मैचों का करना पड़ा इंतजार तो रो पड़ीं पत्नी धनश्री वर्मा

  9. 42

    Ep 42 Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - दयाबेन ने इस कारण हमेशा के लिए शो को कहा अलविदा !

    टीवी के सबसे चर्चित और लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन को कौन नहीं जानता। उनका गर्बा और उनका आईकॉनिक डायलॉग हे मां माताजी का इंतज़ार हर एपिसोड में हर दर्शक को रहता है। पर दया बेन इन दिनों तारक मेहता का उलटा चशमा में नजर नहीं आ रही हैं। उनके फैंस आज भी उनका इंतजार कर रहें हैं। दिशा शो में कब वापसी करेंगी इसका स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। 

  10. 41

    Ep 41 Suez Canal - 25 भारतीय जिस Ever Given जहाज में फंसे थे उन पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार ।

    मिस्र की स्वेज नहर में जो बड़ा सा जहाज 6 दिन तक फंसा था, उसे अब कब्जे में लेने की तैयारी की जा रही है. इस जहाज का नाम "एमवी एवर गिवेन" था, जो चीन से नीदरलैंड्स के पोर्ट रोटेरडम जा रहा था. तभी रास्ते में तेज हवा की वजह से इस जहाज की दिशा बदल गई और ये फंस गया था. जहाज के फंसने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अब इसे कब्जे में लेने की तैयारी हो रही है. इस खबर की पुष्टि बर्नहार्ड श्यूल्ट शिपमैनेजमेंट (बीएसएम) के प्रवक्ता ने की है. बीएसएम एमवी एवर गिवेन जहाज की टेक्निकल मैनेजर है. बीएसएम के प्रवक्ता ने 'इंडिया टुडे' को बताया कि "जहाज के मालिक ने बीएसएम को जानकारी दी है कि स्वेज कैनल अथॉरिटी (SCA) ने जहाज को कब्जे में लेने की प्रोसेस शुरू कर दी है."इससे पहले लीबिया की एक शिपिंग एजेंसी ने भी ट्वीट किया था कि जहाज और उसकी क्रू को मिस्र ने कब्जे में ले लिया है.

  11. 40

    Ep 40 Sachin Waze Case - सचिन वाझे के खत में ऐसा क्या है जो मंत्रियों को अब सफाई देने के लिए आना पड़ा ?

    एंटिलिया केस से जिस जांच की शुरुआत हुई थी अब उस केस में एक एक कर ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिससे महाराष्ट्र की सरकार तक हिल गई है... इस केस की तहकिकात में कुछ ऐसे नाम अब सामने आए हैं जो सीधे तौर पर एंटिलिया से तो नहीं जुड़े हैं लेकिन उगाही के आरोप में फंसते जा रहे हैं.

  12. 39

    Ep 39 Rishikesh - अर्धकुंभ में बिछड़ी महिला को पुलिस ने 5 साल बाद परिजन से ऐसे मिलाया। देख भर आई आंखें ।

    कुम्भ (Kumbh) में हर बार एक ही कहावत सुनने को मिलती है कि कुम्भ के बिछड़े 12 साल बाद मिलते हैं....यानी कि आगली बार आने वाले कुम्भ मेले में बिछड़े अपनों से मिलते हैं...लेकिन इस कहावत को दूर करने के लिए आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल ने जहां इस वर्ष होने वाले महाकुम्भ में खोया पाया केंद्र बनवाया है, जिसमें अभी तक 400 लापता लोगों को अपनों से मिलाया है....इस बार इस केंद्र ने एक आश्चर्यजनक घटना को अंजाम दिया है, जिसमें एक महिला जो अपनों से हरिद्वार में हुए अर्धकुम्भ 2016 में बिछड़ गयी थी, उसके परिजनों को उससे 5 साल बाद 7 अप्रैल को पुलिस ने मिलवाया.

  13. 38

    Ep 38 Remedesivir - क्या कोरोना पर असरदार नहीं है रेमडेसिविर, अब WHO ने क्या कह दिया ?

    भारत में कोरोना फैल रहा है तो रेमडेसिविर की मांग में भी तेजी आ गई... डिमांड में ऐसा इजाफा हुआ कि सप्लाई कम पड़ गई... रेमडेसिविर बनाने के लिए कंपनियों की ओर से भी मैन्युफैक्चरिंग में तेजी लाई गई है... और साथ ही निर्यात पर रोक लगी है... एक्सपोर्ट पर रोक के पीछे वजह है कि भारत में जरूरत पूरी हो सके... खैर इसी रेमडेसिविर को लेकर WHO ने कुछ और ही कह दिया है.

  14. 37

    Ep 37 Remdesivir Gujarat - जनता भगवान भरोसे, सरकार क्या कर रही? कोर्ट ने गुजरात सरकार को क्या-क्या कहा ?

    एक तरफ देशभर में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर मौतों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ दवाओं की भी कमी देखने को मिल रही है...दिल्ली, मुंबई, पटना, यूपी, हैदराबाद, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत देश के कई राज्यों में कोरोना मरीजों के लिए जरूरी रेमडिसिविर की किल्ल्तें हैं...देश रेमडेसिविर के किल्लतों से जूझ रहा है तो वहीं, गुजरात हाईकोर्ट ने इस दवा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं...हाईकोर्ट का कहना है कि राज्य सरकार अपने संसाधनों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रहा है....हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार को खुलकर रेमडेसिविर के मिथकों पर अपना बयान देना चाहिए.

  15. 36

    Ep 36 RAKESHWAR SINGH RELEASED - नक्सलियों के चंगुल से छूटे सीआरपीएफ के जवान राकेश्नर सिंह.

    RAKESHWAR SINGH RELEASED : नक्सलियों के चंगुल से छूटे सीआरपीएफ के जवान राकेश्नर सिंह

  16. 35

    Ep 35 Norway PM Erna Selberg - नॉर्वे की पीएम पर पुलिस ने किया फाइन, तोड़ा था कोरोना नियम.

    आज दुनिया के लगभग सभी देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। हर देश संक्रमण पर काबू पाने के लिए अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है और लॉकडाउन जैसे कदम उठा रहा है। कोरोना के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर जुर्माने और सख्त सजा का प्रावधान है। कोरोना के नियमों का ऐसा ही एक उल्लंघन नॉर्वे में वहां की प्रधानमंत्री ने किया। इसलिए प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग पर नॉर्वे की पुलिस ने जुर्माना लगा दिया। इस बात की जानकारी नॉर्वे पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी.

  17. 34

    Ep 34 Naxal Bijapur - रस्सी में बंधे थे कोबरा कमांडो, रिहाई के बाद की बताई पूरी कहानी। देखिए.

    आप जिस वीडियो को देख रहे हैं वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है...ये हैं ‘कोबरा’ कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास...और रस्सी में बंधे दिखे कोबरा कमांडो को रिहाई करता दिख रहा है नक्सलियों की टीम। पहले सुनिए नक्सलियों के चगुंल से रिहाई के बाद कमांडों ने क्या कहा? उसके बाद पूरा मामला सिलसिले वार तरीके से बताएंगे.

  18. 33

    Ep 33 Mukhtar Ansari - UP जेल आने के रास्ते में ही सुधर गई मुख्तार की पूरी तबीयत !

    जो मुख्तार पंजाब में व्हीलचेयर पर सवाल होकर कोर्ट पहुंचा... वहीं मुख्तार उत्तर प्रदेश आते ही अपने पैरों पर खड़ा हो गया... खड़ा ही नहीं... बल्कि खुद पैदल चलकर बांदा जेल के अंदर तक गया... मतलब जिस मुख्तार की पंजाब में सेहत खराब थी... यूपी पुलिस के साथ 14 घंटे रहने पर तबीयत बिलकुल ठीक हो गई.

  19. 32

    Ep 32 MS Dhoni - क्रिकेट के बाद खेती से कमा रहे धोनी, स्ट्रॉबेरी बेचकर कमाए इतने लाख रूपए ।

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए...दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, सभी को लग चुका है टीका...महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने भेजा समन, 15 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ....Antilia Case मामले में NIA ने पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा से की 9 घंटे से अधिक देर पूछताछ....क्रिकेट के बाद खेती से कमा रहे धोनी, स्ट्रॉबेरी बेचकर हो गई 30 लाख रु की आमदनी...विशालकाय छिपकली ने मचाया सुपरमार्केट में कोहराम, वायरल हुआ वीडियो.

  20. 31

    Ep 31 Mrs. World Sri Lanka - मिसेज वर्ल्ड की स्टेज पर हुई लड़ाई, रो-रो कर हुआ बुरा हाल। हुई गिरफ्तार ।

    आपने कभी सुना है कि ताज की वजह से मिसेज वर्ल्ड की लड़ाई हुई हो. शायद नहीं...लेकिन ऐसा ही एक मामला श्रीलंका से सामने आया है. दरअसल, श्रीलंका में 4 अप्रैल को आयोजित एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में कथित रूप से एक कंटेस्टेंट को चोट पहुंचाने तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला है. इस मामले में 8 अप्रैल को मौजूदा मिसेज वर्ल्ड कैरोलीन जूरी और उनकी एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया. मिसेज वर्ल्ड कैरोलिन जूरी पर आरोप है कि उन्होंने विजेता के सिर से जबरदस्ती ताज उतारने की कोशिश की जिसके बाद नई मिसेज श्रीलंका, पुष्पिका डी सिल्वा के सिर पर गंभीर चोट लगी.

  21. 30

    Ep 30 MI ने KKR से छीनी जीत, ROHIT SHARMA की कप्तानी देख उमड़ा तारीफों का सैलाब.

    मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)को 10 रन से हराया। पिछले 13 मैच में कोलकाता के खिलाफ मुंबई की यह 12वीं जीत है।

  22. 29

    Ep 29 Lockdown - UP में लॉकडाउन के दिन क्या-क्या छूट ?

    कोरोना की नई लहर बहुत तेजी से पैर पसार रही है... जिसे देखते हुए यूपी सरकार ने संडे के दिन संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है... इस लॉकडाउन को लेकर सीएम योगी ने निर्देश जारी किए हैं... 35 घंटे तक चलने वाले कोरोना कर्फ्यू के दौरान किन चीजों की इजाजत दी जाएगी.

  23. 28

    Ep 28 Lockdown - Corona पर शिवराज सरकार ने लिया बड़ा फैसला.

    BJP's Shivraj Singh Chouhan took oath as Madhya Pradesh Chief Minister. Chouhan was sworn in as Madhya Pradesh CM for the fourth time. Chouhan secured the throne after Congress' Kamal Nath resigned. Congress-led government fell after Jyotiraditya Scindia defected to BJP. Over 20 Congress MLAs, considered close to Scindia, also quit. Chouhan, who took oath with a mask around his neck, also spoke on Covid-19 challenge.

  24. 27

    Ep 27 Lockdown के डर से लोगों ने इस तरह से घर के सामान को इकट्ठा करने लगे लोग.

    गुजरात में कोरोना के केस तेजी से सामने आ रहे हैं... इसी के साथ सवाल उठने लगा है कि क्या गुजरात में लॉकडाउन लगाया जाएगा... क्या गुजरात में फिर से साल 2020 वाले हालात हो जाएंगे

  25. 26

    Ep 26 Lockdown Returns - देशव्यापी पूर्ण लॉकडाउन पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान। क्या कहा ?

    एक तरफ देशभर में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कई राज्यों ने वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगा  दिया है...तो वहीं, देशभर में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्ण लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है। निर्मला सीतारमण ने कहा-''राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सभी राज्यों से लगातार संपर्क कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। राज्यों में आक्सीजन से लेकर अन्य दवाइयों आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।

  26. 25

    Ep 25 Lockdown Return - देश में फिर से लगने वाला है लॉकडाउन ? पीएम मोदी ने साफ की स्थिति.

    Lockdown Return : देश में फिर से लगने वाला है लॉकडाउन ? पीएम मोदी ने साफ की स्थिति.

  27. 24

    Ep 24 Lockdown and Night Curfew - जानिए पूरी डिटेल, क्या आपके इलाके में भी है लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू ?

    कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सख्ती की शुरुआत हो गई है... जो हाल अप्रैल 2020 में थे कुछ वैसे ही हाल इस साल भी देखने को मिल रहे हैं... हालांकि अपील की जा रही हैं कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें लेकिन कई जगहों पर लापरवाही बरती गई जिसके बाद फिर से कोरोना के केस में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है... नतीजा ये हुआ कि वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का फैसला लेना पड़ा.

  28. 23

    Ep 23 Kapil Sharma और उनकी टीम एक एपिसोड के लिए लेती है लाखों रूपए!

    कपिल शर्मा के शो में कई सारे सेलेब्स आते रहते हैं. काफी मस्ती और नोक-झोंक भी देखी गई है. शो की ऑडियंस को ये बहुत अच्छा लगता है, भले ही यह शो इन दिनों तालेकास्त नही हो रहा है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कपिल शर्मा के शो में सारे सेलेब्स की सैलरी कितनी है? यहां मैं शो के मेंबर्स की बात कर रही हूं न कि उस शो में आने वाले फिल्म स्टार्स की. कपिल शर्मा के शो की टीआरपी हमेशा ही सबसे ऊपर रही है और यकीनन जहां सैलरी की बात होती है तो कपिल शर्मा के शो की टीआरपी के हिसाब से उसके मेंबर्स की सैलरी भी बहुत ज्यादा होगी. इस शो के मेंबर्स प्रति मिनट के हिसाब से अपनी फीस चार्ज करते हैं. आज हम इस रिपोर्ट में उनकी फीस का ही खुलासा करने वाले हैं. 

  29. 22

    Ep 22 Jaya Bachchan की प्रेम कहानी, करियर की रफ्तार और ऐसे Amitabh Bachchan से पहली बार मिली ।

    अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल और दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ना की वो आपको उम्र भर उसी करैक्टर से जोड़ कर देखे. तो हम आपको बता दें की ऐसा बहुत मुश्किल होता है. बॉलिवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए सालों साल लग जाते हैं, कई बार तो इसके बाद भी पहचान नही मिल पाती. वैसे कुछ लोगों को किस्मत का साथ भी मिल जाता है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जया बच्चन जो अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर अपनी धाक जमाने में कामयाब रहीं. जया आज एक जानी मानी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वो एक बेहतरीन राइटर भी हैं. आज इस बेहतरीन एक्ट्रेस का हैप्पी वाला बर्थडे है. उनके बर्थडे के इस ख़ास मौके पर आज हम उनसे जुड़े कुछ अनजाने किस्सों के बारे में बात करेंगे तो चलिए शुरुआत करते हैं.

  30. 21

    Ep 21 Israel Model - इजरायल ने किया महामारी मुक्त होने का ऐलान। अपनाया यह शानदार तरीका ।

    एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रही है तो वहीं दूसरी तरफ इजरायल पहला ऐसा देश बन गया है जिसने खुद को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है...इजरायल में सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो गया है. इजरायल ने अपने सामूहिक टीकाकरण अभियान के बाद स्कूल और कॉलेज खोल दिए गए हैं और बच्चे कक्षाओं में लौट आए हैं..वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. अब इजरायल में घर के बाहर मास्क पहनने के नियम को रविवार से हटा दिया गया. स्वास्थ्य मंत्री यूली एडेलस्टीन ने गुरुवार यानी 15 अप्रैल को इसकी घोषणा की

  31. 20

    Ep 20 IPL14 - क्रिकेट के लिए परिवार के साथ अमेरिका जाने से किया था मना, एक मैच ने बना दिया रातों-रात स्टार.

    क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल का आगाज हो चुका है..और इससे बेहतर शुरूआत आईपीएल की शायद ही कभी हुई हो..जिसने दोनों टीमों की बैचेनी बढ़ाने के साथ फैंस तक की सांसे रोक दी..जी हम बात कर रहे हैं आईपीएल 14 के पहले मैच की जो मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला गया.

  32. 19

    Ep 19 IPL 2021 - MI लगातार 9वें सीजन अपना पहला मैच हारा, RCB पहली बार IPL ओपनिंग मुकाबला जीती.

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु टीम 8 विकेट गंवाकर 160 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल ने 28 बॉल पर 39 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 33 और एबी डिविलियर्स ने 48 रन की पारी खेली। बेंगलुरु टीम की शुरुआत तेज रही, लेकिन 36 रन पर पहला विकेट भी गंवाया। ओपनिंग करने उतरे स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर खास प्रदर्शन नहीं कर सके। सुंदर 16 बॉल पर 10 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने उतरे और 8 ही रन बना सके।

  33. 18

    Ep 18 IPL 2021 - DHONI की CSK को PANT की DC ने हराया, ट्विटर पर 'DUCK' हुआ ट्रेंड.

    बतौर कप्तान पहली बार IPL खेल रहे ऋषभ पंत ने 14वें सीजन का पहला मैच जीत लिया है। मुंबई में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली की चेन्नई के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है।चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले ही मैच में अपने फैंस को निराश कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वो इस मैच में एक भी रन नहीं बना पाए और सिल्वर डक का शिकार हुए।

  34. 17

    Ep 17 International Travel Ban - Coronavirus की दूसरी लहर के बाद भारत की Flights पर लगाया कई देशों ने बैन.

    भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच कई राज्यों ने कड़े दिशा निर्देश लॉकडाउन की शक्ल में अख्तियार कर दिए हैं तो वहीं दूसरी ओर भारत से आने और जाने वाली फ्लाइट्स पर दुनिया के कई देशों ने बैन लगा दिया है.

  35. 16

    Ep 16 Heath Streak banned - टी20 लीग शुरू करने से सट्‌टेबाजी तक कैसे पहुंचे हीथ स्ट्रीक, जानिए पूरा मामला ।

    जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और वहां के सफलतम क्रिकेटरों में से एक हीथ स्ट्रीक पर आईसीसी ने आठ साल का बैन लगा दिया है। हीथ स्ट्रीक पर भ्रष्टाचार के आरोप थे जिसे उन्होंने खुद स्वीकार कर लिया। इसके बाद नियमों के उल्लंघन के लिए आईसीसी ने उनपर ये कार्रवाई की है। स्ट्रीक ने माना है कि उन्होंने आईसीसी एंटी करप्शन कोड के पांच नियमों का उल्लंघन किया। ACU ने अपनी जांच के दौरान क्या-क्या पाया उसे बिदुंओं में समझना आसाना होगा?

  36. 15

    Ep 15 Happy BirthDay Shubhangi Atre - 'मिस मध्य प्रदेश' भाबी जी की ये कहानी सुनी आपने?

    टीवी पर सही पकड़े हैं कहने वाली अंगूरी भाभी तो आपको याद ही होंगी. हां वहीँ अंगूरी भाभी विभूति नारायण वाली. आज इस खूबसूरत एक्ट्रेस का हैप्पी वाला बर्थडे है. अंगूरी भाभीजी यानि शुभांगी अत्रे को उनके फैंस उनके पोपुलर शो भाभीजी घर पर हैं से ही जानते हैं. इस मस्ती मजाक से भरे शो में शुभांगी ने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था, जिसे उन्होंने बखूभी निभाया था. शुभांगी को पहचान इसी शो के जरिए मिली, लेकिन इंडस्ट्री में ये उनका पहला टीवी शो नहीं था. इससे पहले भी शुभांगी कई टीवी शोज और तेल और शैम्पू के ऐड में भी काम कर चुकी थीं. उनके बारे में कुक दिन पहले ही खबर आई थी कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं. आज इस खूबसूरत एक्ट्रेस का जन्मदिन है. इस मौके पर हम बात करेंगे उनकी लाइफ के बारे में और जानेंगे कुछ मजेदार किस्सों के बारे में.

  37. 14

    Ep 14 Happy Birday Arshad Warsi - 10वीं पास कैसे बना स्टार? जीरो से हीरो बनने की अनोखी कहानी.

    कहते हैं हिम्मत और हौसला हो तो मेहनत जरूर रंग लाती है और ऐसे में किस्मत साथ दे दे तो फिर क्या कहने... ये एक ऐसे स्टार की कहानी है जिसका जीवन भयंकर मुश्किलों में बीता लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और आज वो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है... हम बात कर रहे हैं एक्टर अरशद वारसी की... वो इसलिए क्योंकि आज है उनका हैप्पी बर्थडे... बॉलीवुड के सर्किट 53 साल के हो गए हैं.

  38. 13

    Ep 13 France - रमजान महीने में उठाया ऐसा कदम, मुसलमान हुए खफा, बुर्का समेत कई चीजों पर बैन।

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह की देख लेनी चाहिए...दिल्ली-महाराष्ट्र में कोरोना के टूटे सभी रिकॉर्ड, दिल्ली में 17 हजार तो महाराष्ट्र में 58 हजार से ज्यादा केस...पैरामिलिट्री फोर्स पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा, सामने आए 577 नए मामले...देशभर में करीब आधा दर्जन राज्यों ने टालीं बोर्ड परीक्षाएं...चेतन सकारिया ने डेब्यू मैच में किया कमाल, अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे को डेट करने की ख्वाहिश...फ्रांस ने रमजान महीने में उठाया ऐसा कदम, मुसलमान हुए खफा.

  39. 12

    Ep 12 Elon Musk - स्टारलिंक तैयार कर रहा है ब्रेन मशीन इंटरफेस, ऐसे करेगा काम ।

    दुनिया के सबसे अमीर आदमी और SpaceX के मालिक इलॉन मस्क जाने माने बिजनेसमैन हैं.....मस्क हरपल हर मिनट कुछ ना कुछ नया करने कि कोशिशों में ही लगे रहते हैं.....एक बार फिर से इलॉन मस्क ने अपने नए प्रयोग से सबको चौंका दिया है......दरअसल इलॉन मस्क की कंपनी है स्टारलिंक जिसके जरिये ब्रेन मशीन इंटरफेस तैयार किया जा रहा है.

  40. 11

    Ep 11 Double Mutant -नए म्यूटेंट वायरस में बदल गए हैं कोरोना के लक्षण? तीसरी लहर पर गुलेरिया ने क्या कहा ?

    कोरोना संक्रमण के मामलों में हर दिन पुराना रिकॉर्ड टूट रहा है. देश में रोजाना रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण के नए केस आ रहे हैं सबसे ज्यादा मौतें हो रही है। पिछले 24 घंटों में 2 लाख 61 हजार 500 नए कोरोना केस सामने आए और 1501 संक्रमितों की जान चली गई है...तो वहीं, नए म्यूटेंट वायरस को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। नए म्यूटेंट वायरस को लेकर एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने क्या कहा? क्या है कोरोना के नए लक्षण...और दूसरी लहर में कितना खतरनाक है?

  41. 10

    Ep 10 Double Mutant Virus - क्या है और क्यों है डबल म्यूटेंट वायरस इतना खतरनाक? भारत में उड़ाई नींद ।

    देशभर में एक तरफ कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं...कोरोना के नए मामलों का आकड़ा दो लाख के करीब तक पहुंच गया है....संक्रमितों का ग्राफ इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 84 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं...1027 लोगों की 24 घंटे में मौत हो गई है...तो वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ने दूसरी तरफ टेंशन बढ़ा दी है... कोरोना के नए वैरिएंट को 'डबल म्यूटेशन वायरस' के नाम से जाना जाता है। जानकारों का मानना है कि इस डबल म्यूटेशन वैरिएंट के कारण ही मामलों में इतनी तेज रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है। डबल म्यूटेशन वायरस ने इस महामारी से निबटने की चुनौतियां भी काफी बढ़ा दी हैं। तो आखिर क्या है डबल म्यूटेशन वायरस स्ट्रेन और इसको लेकर हमें वाकई कितनी चिंता करने की जरूरत है, इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है.

  42. 9

    Ep 9 Coronavirus latest update - Gagandeep kang ने बताया कब तक रहेगी corona की second wave.

    कोरोना के बढ़ते मामलों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.. लतागार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए हैं और मरने वालों का आंकड़ा लगातार तीसरे दिन 1 हजार के पार रहा.. लेकिन कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच हर कोई जानना चाहता है कि कोरोना आखिर खत्म कब होगा.. इस पर भारत की वरिष्ठ वैज्ञानिक गगनदीप कांग ने जवाब दिया है.. कोरोना पीक को लेकर क्या कहा है आइए जान लीजिए.

  43. 8

    Ep 8 Corona - Priyanka Gandhi ने PM से पूछे कोरोना पर कड़े सवाल, वैक्सीन देश के लोगों को पहले क्यों नहीं.

    Coronavirus: Priyanka Gandhi ने PM Modi से पूछे कोरोना पर कड़े सवाल, वैक्सीन देश के लोगों को पहले क्यों नहीं.

  44. 7

    Ep 7 Corona के इस भयावह रूप के बीच इन लोगों की मेहनत इंसानियज की मिसाल दिखाती है.

    कोरोना की मार से तड़प रहे गुजरात में दर्द की तमाम कहानियां हैं, मगर उन कहानियों के बीच एक कहानी है इन दो डॉक्टरों की...डॉक्टर शिल्पा और डॉक्टर राहुल परमार

  45. 6

    Ep 6 Corona Virus - विशेषज्ञों ने बताया हवा से फैलने वाले कोरोना से कैसे बचें?

    कोरोना फैलने के नए तरीके के खुलासे के बाद से लोगों में खौफ और ज्यादा बढ़ गया है... जाने-माने मेडिकल जर्नल द लांसेट ने अपनी नई रिपोर्ट में दावा किया था कि ये वायरस हवा के रास्ते फैल रहा है और इससे बचने के उपायों में बदलाव होना चाहिए... लेकिन अब विशेषज्ञों ने कहा कि अगर नए तरीके से सावधानी बरती गई तो चिंता की कोई बात नहीं है... जाने-माने डॉक्टर फहीम यूनुस ने अपने ट्विटर पर इससे बचना का तरीका बताया है... उन्होंने लिखा- Tweet IN: दो मास्क N95 या KN95 खरीदिए... जिसमें एक आज इस्तेमाल कीजिए, दूसरे को कल के लिए पेपर बैग में छोड़ दीजिए और हर 24 घंटे के हिसाब से एक के बाद एक मास्क बदलकर पहनते रहिए... अगर मास्क खराब न हो तो धोकर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं... गहरे कपड़े का मास्क.

  46. 5

    Ep 5 Corona Virus - विकराल रूप लेता कोरोना, ज्यादा खतरे में कौन से राज्य?

    कोरोना एक बार फिर से बेकाबू हो चुका है... कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताजा हालात की जानकारी दी... स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों का आंकड़े सामने रखते हुए बताया कि हर राज्य में कोरोना के मामलों अचानक बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है... उन्होंने राजधानी दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा यहां कोरोना में एकदम उछाल आया.

  47. 4

    Ep 4 Corona Virus - भारत में कोरोना स्ट्रेन का भयानक रूप, एक्सरे देखकर डॉक्टर हैरान.

    कोरोना वायरस को लेकर एक हिला देने वाला मामला सामने आया है... राजस्थान के कोटा 32 साल की एक महिला के फेफड़ों में कोरोना ऐसा फैला कि 24 घंटे में दोनों फेफड़े खराब हो गए... डॉक्टर एक्सरे देखकर हैरान हैं और इसे कोरोना के न्यू स्ट्रेन का भयावह रूप बता रहे हैं... पूरे मामले का विश्लेषण करके बता रहे हैं सांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केवल डंग, जिनसे बात की हमारे संवाददाता संजय वर्मा ने.

  48. 3

    Ep 3 Corona Virus - बेड पड़ गए कम, मरीजों को कुर्सी पर ही चढ़ाई जा रही ऑक्सिजन, इन राज्यों के बुरे हालात!.

    देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों और शहरों में स्थिति इतनी खराब होती जा रही है कि राज्यों के कई हिस्सों से अस्पतालों में बेड्स और वेंटिलेटर की कमी के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं कुछ जगहों से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि कब्रिस्तान और श्मशान में जगह की कमी होने लगी है....पिछले 24 घंटे के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं तो कई राज्यों से अस्पताल में बेड्स और ऑक्सिजन सिलेंडर की कमी के मामले सामने आए हैं...3 राज्यों में कोरोना के हालात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है...ये तीन राज्य हैं महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़....इन राज्यों में ऑक्सिजन सिलेंडर की कमी है. इसके अलावा यहां वेटिलेटर भी खराब पड़े हैं....साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए यहां के अस्पतालों में बेहतर इंतजाम भी नहीं हैं.

  49. 2

    Ep 2 Corona Virus - खुद को कैसे बचाएं? कब टेस्ट कराएं और कब नहीं, कौन सी दवा कारगर है? कितनी स्टेज हैं?

    बेकाबू हो चुकी कोरोना की दूसरी लहर में एक्टिव केस का आंकड़ा 15 अप्रैल तक 15 लाख 63 हजार पहुंच गया था। 14 से 15 अप्रैल के बीच 24 घंटे में नए मामले 2 लाथ 16 हजार थे। इन्हीं 24 घंटे में 1,182 लोगों की जान गई। तो वहीं, 18 अप्रैल को 2 लाख 50 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए और 1500 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई...इस कठिन दौर में जब हॉस्पिटल्स में मारामारी मची है, तब आम नागरिकों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वो इस बीमारी के बारे में सबकुछ जानें। हम यहां आपको चार सवालों के जवाब ग्राफिक्स के जरिए समझा रहे हैं कि टेस्ट कब कराएं, कब नहीं? कौन सी दवाई फिलहाल मरीजों के लिए ज्यादा उपयोगी बताई जा रही है? कोरोना की कितनी स्टेज हैं? और दूसरी लहर से खुद को कैसे बचाएं? इससे आपको कोविड के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी।...तो सबसे पहला सवाल- कब आप टेस्ट कराएं, कब नहीं?

  50. 1

    Ep 1 Corona Virus - CM Yogi ने बताया यूपी में क्या है Corona के लिए नया प्लान?

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के ताजा हालात और लॉकडाउन को लेकर जरूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी में कोरोना पर काबू पाने के लिए आगे का क्या प्लान है? क्या यूपी में लॉकडाउन लगाने की जरूरत पड़ेगी? देखें वीडियो.

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

HOSTED BY

News Tak

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Big Story | Part 11 have?

Big Story | Part 11 currently has 50 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Big Story | Part 11 about?

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics,...

How often does Big Story | Part 11 release new episodes?

Big Story | Part 11 has 50 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to Big Story | Part 11?

You can listen to Big Story | Part 11 on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Big Story | Part 11?

Big Story | Part 11 is created and hosted by News Tak.
URL copied to clipboard!