Big Story | Part 14 podcast artwork

PODCAST · news

Big Story | Part 14

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 50

    Ep 50 Sushil Kumar - दिल्ली की स्पेशल सेल ने सुशील कुमार को किया गिरफ्तार,पहलवान सागर धनखड़ मर्डर का है आरोप.

    पहले तो रेसलिंग की दुनिया और 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता के नाम से सुशील कुमार जाने जाते थे। लेकिन कई दिनों से दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब पुलिस को चकमा दे रहे थे। अब आखिरकार सागर धनखड़ मर्डर केस में सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.....कई दिन से एक हत्या मामले में फरार चल रहे थे...सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है, मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अब पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी की। दिल्ली में कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन सुशील का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को सबसे पहले सुशील के उत्तराखंड जाने की जानकारी मिली थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों में दबिश दे रही थी।

  2. 49

    Ep 49 Sushil Kumar - मंडोली जेल में सुशील की जान को खतरा, दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए गए गैंगस्टर.

    हत्या के आरोप में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुशील कुमार की जान को लेकर खतरे की आशंका जताई जा रही है... जिसे देखते हुए सुरक्षा को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन हरकत में आया है.

  3. 48

    Ep 48 Sushil Kumar को आखिर किस बात का था डर, विवाद के बाद इस गैंगस्टर के कारण छिप रहा था सुशील ?

    जिसने कभी देश का नाम रौशन किया था... जिसे कभी पुरस्कारों से नवाजा गया था... आज वहीं शख्स सलाखों के पीछे है... एक गलती और कुछ ऐसे कनेक्शन निकले हैं जिससे की सुशील कुमार फंसता ही चला गया.

  4. 47

    Ep 47 Subodh Kumar Jaiswal बने CBI के नए बॉस। RAW के अलावे कई ऑपरेशन में रह चुके हैं शामिल ।

    आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर बनाया गया है। सुबोध कुमार जायसवाल 1985 बैच के IPS हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 मई को हुई हाई लेवल कमेटी की मीटिंग में इसका फैसला लिया गया। इस कमेटी में भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे। 25 मई को पर्सनल मिनिस्ट्री ने उनकी नियुक्ति का ऑर्डर जारी किया। CBI डायरेक्टर का पद फरवरी से खाली है। अभी अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा इसके अंतरिम प्रमुख हैं। तो आइए जानते हैं सुबोध कुमार जायसवाल के बारे में.

  5. 46

    Ep 46 Social Media Guidelines - सोशल मीडिया कंपनियों के पास आखिर क्या है रास्ता ?

    26 तारीख भारत में सोशल मीडिया यूजर्स के साथ साथ तमाम ऐसी कंपनियों के लिए भी बहुत ही अहम है... क्योंकि इसी तारीख से भारत में कुछ नया होने वाला है...  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन कंपनियों को नए नियमों का पालन करने के लिए दिया था जिसकी मियाद 25 मई यानि की कल ही खत्म हो गई... ऐसे में तमाम कंपनियों के लिए जरूरी था कि वो नियमों को माने वर्ना कार्रवाई भी संभव थी.

  6. 45

    Ep 45 Shubman - Sara - सचिन की बेटी सारा का क्या है युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ रिश्ता, शुभमन ने क्या कहा ?

    सोशल मीडिया पर इन दिनों युवा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के डेट की खबरें सामने आ रही है। फैन्स ने सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैला दी कि सारा को डेट कर रहे हैं भारत के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल...फिर क्या था खबरें वायरल होने लगी। इस खबर को लेकर अब शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जवाब दिया है। इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का एक खास सेशन के दौरान, एक प्रशंसक ने गिल से उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में पूछा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह अविवाहित हैं? 

  7. 44
  8. 43

    Ep 43 Ramdev - वैक्सीन पर रामदेव ने ऐसा क्या कहा, जिससे दोबारा मच सकता है बवाल ?

    एक तरफ कोरोना से जंग के खिलाफ देश और दुनिया में वैक्सीन को एकमात्र हथियार माना जा रहा है। तो दूसरी ओर बाबा रामदेव एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर एक नया मोर्चा खोल दिया है। बाबा रामदेव और उनके साथ जुड़े विवादों का चोली दामन का साथ है। रामदेव कब कहां क्या बोल दें और उसके बाद किस तरीके का विवाद खड़ा हो जाए इसे लेकर हमेशा संशय बना ही रहता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बाबा रामदेव ने एलोपैथी को निशाने पर लिया है। इससे पहले भी बाबा एलोपैथिक डॉक्टरों और राजनैतिक पार्टियों से लेकर अमूमन कई मामलों में विवादित बयान देते ही रहे हैं और अकसर विवादों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार वैक्सीन पर बयान देकर फिर सबको चौंका दिया है। रामदेव कहते हैं कि वह ‘योग’ और ‘आयुर्वेद’ का डबल डोज ले रहे हैं तो उनको कोरोना वैक्सीन लगवाने की कोई जरूरत नहीं है।

  9. 42

    Ep 42 Ramdev - रामदेव ने एलोपैथी विवाद पर मांगी माफी, पर कहा- जारी है ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ लड़ाई ।

    पहले तो बाबा रामदेव ने एलोपैथी को बकवास कहा, दिवालिया साइंस कहा था...इसके बाद जब देशभर के डॉक्टरों ने जमकर हंगामा मचाया...IMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रामदेव पर मुकदमा चलाने की मांग की तो अब बाबा रामदेव अपने बयान को वापस लेने की बात कही है....तो पहले सुनिए एलोपैथी पर बाबा रामदेव अपना बयान वापस लेते हुए डॉक्टरों के बारे में क्या कहा?

  10. 41
  11. 40

    Ep 40 Ramdev - अब रामदेव के ऊपर देशद्रोह के मुकदमे की मांग, इतना बढ़ गया मामला.

    एलोपैथिक पर दिए गए बाबा रामदेव के बयान को लेकर विवाद थम नहीं बल्कि बढ़ता ही जा रहा है... एक के बाद एक ऐसी चीजें सामने आ रही हैं जिससे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है.

  12. 39

    Ep 39 Rahul Gandhi ने वैक्सीन की कमी और GDP पर पीएम मोदी पर किया वार, शेयर किया चार्ट और क्या लिखा ?

    कोरोना से देश में हालात इतने खराब हैं कि आए दिन विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने से नहीं चुकती है....कभी अस्पतालों में बेड्स की कमी तो कभी देश में ऑक्सीजन की भरपाई नहीं होने पर कांग्रेस बीजेपी को आरे हाथ लेना नहीं भूलती है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते शनिवार यानी 22 मई को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने एक तीखे ट्वीट में कहा, "कोई टीका नहीं। सबसे कम जीडीपी। सबसे ज्यादा कोरोना से मौतें हो रही और इस पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया क्या है? पीएम सिर्फ रोते हैं।"

  13. 38

    Ep 38 Pulwama Attack - 2019 में शहीद पति से किया वादा पत्नी निकिता लेफ्टिनेंट बन पूरा की ।

    ये हिंदुस्तान की बेटी का वो जज्बा है जिसे अब मिलिट्री बैंड की धून सलाम कर रही है। ये हिदुंस्तान की बेटी का वो हौसला है जिसके आगे गमों का पहाड़ भी सिर झुकाए खड़ा है।ये निकिता कौल हैं, पुलवामा शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंढियाल की पत्नी। जिनका नाम अब लेफ्टिनेंट नितिका कौल ढौंढियाल हो गया है। निकिता के कंधे पर जब लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने दो-सितारे लगाए तो वो वादा पुरा हो गया जो निकिता ने अपने पति को आखिरी विदाई देते वक्त किया था। याद कीजिए साल 2019.....जब पुलवामा में आंतकियों से लड़ते हुए मेजर विभूति शंकर ढौंढियाल शहीद हो गए थे उस वक्त निकिता की शादी हुए सिर्फ 9 महीने हुए थे। शहीद विभूति शंकर का तिरंगे में लिपटा शव जब उनके घर देहरादून लाया गया था तब निकिता ने सैल्यूट कर उन्हें आखिरी विदाई दी थी। निकिता ने उसी वक्त ये भी कह दिया था कि वो अपनी पति के अधूरे काम को पूरा करना चाहती है....यही उन्हें सच्ची श्रदांजलि होगी.

  14. 37

    Ep 37 PNB Scam - भारत से भागा बैंक घोटाले के आरोपी Mehul Choksi डोमिनिका में पकड़ा गया। क्या है पूरा मामला ?

    पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबरी मेहुल चोकसी की मेहुल चोकसी की दो तस्वीरें सामने आई है। यह तस्वीर उनके डोमिनिका के जेल की हिरासत में पहली तस्वीरें हैं. तस्वीरों में हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी जेल की सलाखों के पीछे दिखाई दे रहा है और उसकी एक आंख सूजी हुई हैं....तो वहीं, दूसरी फोटो में वह अपने हाथ पर चोट के निशान दिखाता नजर आ रहा है. तस्वीरों में मेहुल चोकसी को लोहे के गेट के पीछे खड़ा देखा जा सकता है जो लॉक-अप रूम के दरवाजे जैसा दिखता है. मेहुल चोकसी के वकील ने दावा किया था कि मेहुल चोकसी को 25 मई को एंटीगुआ से जबरन अगवा किया गया. उन्हें पीटा गया और डोमिनिका ले जाया गया. भारत में मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कथित तौर पर उनके साथ 'टॉर्चर' किए जाने का आरोप लगाया था.

  15. 36

    Ep 36 PNB Scam - भगोड़े Mehul Choksi को नहीं ला सके भारत और खर्च कर दिए 3 करोड़ ।

    मेहुल चोकसी की जैसे ही डोमिनिका में गिरफ्तारी हुई। वैसे ही भारत से कई अधिकारियों को मेहुल चोकसी को लाने के लिए डोमिनिका भेज दिया गया। ऐसा लगता था कि मेहुल को वापस लेकर ही भारत लौटेंगे भारतीय अधिकारी....मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट 500 को भेजा गया है। सबसे कीमती विमान मेहुल को लाने के लिए भेजा गया। अब जरा इस विमान का खर्च भी जान लीजिए। ये विमान कतर एयरवेज का है। इसका एक घंटे का अनुमानित किराया 9 लाख रुपए है। इस हिसाब से जितना देर एंटीगुआ जाने में लगा, उसका किराया हैरान करने वाला है। इस प्लेन के एंटीगुआ जाने का खर्चा 1 करोड़ 35 लाख से 1 करोड़ 43 लाख के बीच है। इस हिसाब से आने जाने में करीब 3 करोड़ रूपयेफूंक खाली लौटा गया।

  16. 35

    Ep 35 Petrol - diesel price - चुनाव के बाद फिर से जनता परेशान, तेल की कीमतों का हो गया शतक.

    पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए तो उसके बाद पूरे देश में एक बार फिर से झटका लगने लगा है... ये झटका है पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का... हालांकि ऐसा लग रहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों कंट्रोल में रहेंगी लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद अब फिर से तेल की कीमतों में इजाफा शुरु हो गया है... और इजाफा भी ऐसा वैसा नहीं भयानक वाला... ऐसा इजाफा की कई शहरों मेम तो पेट्रोल की कीमतों सेंचुरी लगा रही है.

  17. 34

    Ep 34 Pakistan ने China की मद्द से बनाई वैक्सीन, पर पूछा- प्रभावी कितना, तो क्या कहा ?

    देशभर में कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन तैयार है। भारत, अमेरिका, रूस, इंग्लैंड समेत कई देशों ने वैक्सीन को तैयार कर लिया है। इस सिलसिले में अब कोरोना संकट से जूझती पाकिस्तान ने भी अपनी एक होममेड वैक्सीन को बनाने का दावा किया है। पाकिस्तान ने वैक्सीन का नाम PakVac Covid-19 Vaccine रखा है.... मंगलवार यानी 1 जून को एक समारोह के दौरान पाकिस्तान ने इसे लॉन्च भी कर दिया। इस वैक्सीन के बारे में जानकारी डॉक्टर फैसल सुल्तान ने दी। सुल्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के हेल्थ एडवाइजर भी हैं। इसके पहले पाकिस्तान चीन और रूस से वैक्सीन खरीद रहा था।

  18. 33

    Ep 33 Pakistan और फ्रांस के चक्कर में फंस गए पटना वाले खान सर! क्या है पूरा मामला ?

    वीडियो देखते ही आप पहचान लिए होंगे कि ये खान सर हैं...जी हां, खान सर, पटना वाले खान सर....पटना में बच्चों को जटिल से जटिल सवालों को सरल शब्दों में समझा देते हैं...सूर्खियों में भारत-चीन के बीच विवाद पर एक वीडियो बनाए, जिसमें भारत और चीन के बीच विवाद को लेकर समझाते नजर आए थे और यही वीडियो सोशल मीडिया पर खान सर को फेमस कर दिया....बिहारी अंदाज और समझाने का आसान तरीके के कारण ही लोग इनके फैन बने हुए हैं....लेकिन अब पटना वाले खान सर विवादों में हैं....सोशल मीडिया, ट्वीटर औऱ फेसबुक पर अब खान सर के बयान को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है....एक तरफ कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर विरोध....तो आखिर मामला क्या है?

  19. 32

    Ep 32 Narada Case - पांच साल पहले का मामला फिर से आया सामने, क्या है पूरा केस, जानिए एक- एक डिटेल.

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी सियासत का पारा हाई है... इस बार मामला जुड़ा है नारदा केस से... 2016 का ये केस अब फिर से साल 2021 में चर्चा में बना हुआ है... इस केस की जांच का जिम्मा सीबीआई पर है... और सीबीआई की ओर से जो कार्रवाई की गई है उसी को लेकर सियासत में पारा चढ़ गया.

  20. 31

    Ep 31 Modi Govt 2.0 - कोरोना से निपटने में सरकार नाकाम-सर्वे, मोदी-राहुल में बेहतक कौन? जनता की राय ?

    नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता में आए 7 साल पूरे हो चुके हैं। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे हो चुके हैं। इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी के अभूतपूर्व संकट से जूझ रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार के लिए कोरोना संकट से निपटना बहुत बड़ी चुनौती की तरह है।....दूसरे कार्यकाल के कामकाज, चुनौतियों, कोविड प्रबंधन आदि को लेकर सर्वे किया गया है। C Voter Survey सर्वे की माने तो देश में इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा कोरोना वायरस ही है. हालांकि, सर्वे में वैक्सीन के इंतजाम से ज्यादातर लोग संतुष्ट नजर आए. वहीं, कोरोना की दूसरी लहर के बीच पीएम मोदी के चुनाव प्रचार को ज्यादातर लोगों ने गलत माना है.

  21. 30

    Ep 30 Mehul Choksi - पहले भारत से भाग एंटीगुआ गया, अब वहां से भी भाग गया मेहुल चोकसी।

    पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी और भारत सरकार का मोस्ट वांटेड अपराधी मेहुल चोकसी .....एंटीगुआ से भी लापता हो गया है........इस बात की जानकारी मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने दी है....उन्होंने कहा है कि मेहुल चोकसी सोमवार को अपने घर से निकला था और द्वीप के दक्षिणी हिस्से में एक प्रसिद्ध रेस्तरां में डिनर करने गया था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा है.

  22. 29

    Ep 29 Mehul Choksi - क्या हॉट लड़की के चक्कर में ही फंसा था मेहुल चोकसी ?

    भारत से फरार और भारत का वांटेड मेहुल चोकसी आखिरकार डोमिनिका से गिरफ्तार तो कर लिया गया लेकिन भारत उसे लाने में अभी कितने रोड़े हैं ये भी एक सवाल है... लेकिन इस बीच तरह तरह के आरोप और दावे भी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी को लेकर किए जा रहे हैं.

  23. 28

    Ep 28 MC Kode - एम सी कोड रैपर ने ऐसा क्या गाया था कि लोग गिरफ्तारी की मांग करने लगे, अब गायब है रैपर ।

    कोरोना के कारण जो देश में हालात पनपे हैं, इसका असर कई लोगों पर हुआ है। साल 2020 में ही कई सारे सुसाइड के मामले भी सामने आए...अब एक और कलाकार को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है. रैपर एम सी कोड के नाम से मशहूर कलाकार आदित्य तिवारी को लेकर फैंस और करीबी काफी घबराए हुए हैं. वे कुछ समय से डिप्रेस्ड और मायूस चल रहे थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स शेयर कर अपने मन की बात जाहिर की थी जिसमें वे काफी भावुक नजर आ रहे थे. अब पोस्ट के बाद से रैपर का कोई अता-पता नहीं है और इसी बात से उनके टच में रहने वाले लोग चिंतित हैं.

  24. 27

    Ep 27 Madhya Pradesh के इन परिवारों की कहानी आपको भी रुला देगी.

    मृत्यु के बाद हिंदू धर्म के मुताबिक अंतिम संस्कार अगर तय नियमों से ना हो तो आत्मा भटकती है। लेकिन कोरोना से किसी की मृत्यु के बाद उसके अपने भी भटकते हैं, जब सरकारी अफसर तय नियमों से काम नहीं करते हैं...कहानी मध्य प्रदेश की है... जहां सरकारी मदद पाने के लिए जरूरी डेथ सर्टिफिकेट तक देने के नाम पर मृतकों के परिजनों को अटकाया, भटकाया, लटकाया जा रहा है.

  25. 26

    Ep 26 Khan Sir का असली नाम पता चल गया, दोस्तों ने खोले खान सर के राज़ !

    खान सर... एक ऐसा नाम जो पिछले कुछ वक्त से लगातार सोशल मीडिया पर छा रहा है... खान सर अपने खास बिहारी अंदाज में बच्चों को पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं... आसान तरीके से बड़े मुद्दों को समझाने वाले उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद करते हैं... पटना में इनकी कोचिंग क्लास मशहूर है... इन दिनों ये एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं... सुर्खियों में आने की वजह से इनका नाम... सोशल मीडिया पर कोई उनका नाम अमित सिंह बता रहा है तो कोई फैजल खान... खान सर ने खुद एक वीडियो बनाया जिसमें नाम को लेकर गोलमोल जवाब देते नजर आए... अमित सिंह, फैजल खान, फैज खान, मन्नान खान... लेकिन उन्होंने साफ नहीं किया कि आखिर उनका असली नाम क्या है? लेकिन न्यूज़ तक ने पड़ताल कर खोज निकाला है आखिर खान सर का असली नाम क्या है?

  26. 25

    Ep 25 June से ये बदलाव होने जा रहे हैं... PF से पेमेंट तक, आपके लिए जरूरी !

    नए महीने या नए साल से कई नियमों में बदलाव होते रहते हैं... कोरोना काल में 1 जून से भी कई नियम बदल रहे हैं... अगर आप नौकरी-पेशा हैं तो फिर आप पर इसका असर पड़ सकता है... कुछ बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं... जून से क्या जरूरी बदलाव हो रहे हैं.

  27. 24

    Ep 24 Israel में परिवार खत्म, लेकिन मां की गोद का 'सुरक्षा कवच' नहीं भेद सके इजरायली रॉकेट !

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका....वो खबरें जिसे सुबह की देख लेनी चाहिए....कोरोना का कहर हुआ कम, पर मौतों का ग्राफ अब भी ऊपर....ब्लैक फंगस ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में 90 मौतें, दिल्ली-एमपी समते कई राज्यों में अलर्ट.....जून से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मिलने लगेगी एंटी-कोविड मेडिसन 2डीजी, डॉक्टर रेड्डीज़ लैब ने की घोषणा.......तिब्बत में अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर के नजदीक चीन ने बनाया अहम हाइवे, ब्रह्मपुत्र घाटी से गुजरेगा.....परिवार खत्म, लेकिन मां की गोद का 'सुरक्षा कवच' नहीं भेद सके इजरायली रॉकेट!.

  28. 23

    Ep 23 Irfan Pathan की पत्नी Safa baig ने चेहरे नहीं दिखाने के पीछे की बताई वजह ।

    अगर आपने भारत के स्टार खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) की पत्नी के साथ फोटो सोशल मीडिया में देखें होंगे तो आपको ध्यान होगा कि उनकी सफा बेग कभी अपना चेहरा नहीं दिखाती हैं....इरफान पठान पत्नी सफा बेग के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करते हैं लेकिन पत्नी की चेहरा नहीं दिखने के कारण कई बार यूजर्स ने इरफान पठान को ट्रोल किया है..लेकिन इस मामले में इरफान की पत्नी सफा बेग ने चुप्पी तोड़ी है।

  29. 22

    Ep 22 IPL 2021 - बहुत जल्द फिर से शुरू होगा IPL, मगर अब देश से बाहर होगा !

    बीसीसीआई के अधिकारी ने 'स्पोर्ट्स टुडे' को कन्फर्म किया कि आईपीएल का 14वां सीजन 19-20 सितंबर से दोबारा शुरू हो सकता है. सीजन के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन UAE में होने की संभावना है. अलग-अलग देशों के क्रिकेट बोर्ड और आईपीएल की फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत जारी है.

  30. 21

    Ep 21 IAS Ranbir Sharma का विवादों से रहा है नाता, घूस से थप्पड़ तक.

    छत्तीसगढ़ में ऐसा थप्पड़कांड हुआ जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी... सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा... वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने डीएम के हेकड़ी निकाल दी और तत्काल डीएम को हटाने के निर्देश दे दिए... इस घटना के बाद रणबीर शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं... ये वही रणबीर शर्मा हैं जिन्हें कुछ साल पहले रिश्वतखोरी में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.

  31. 20

    Ep 20 Hybrid variant - वियतनाम में मिला UK-इंडिया के वैरिएंट का हायब्रिड,कितना खतरनाक अंदाजा लगाना मुश्किल?

    दुनियाभर में कोरोना महामारी से लोग परेशान हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर को काफी हद तक काबू पा लिया गया है। लेकिन इसी बीच एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है. ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत के बाद अब वियतनाम में कोरोना वायरस का एक नया वेरियंट पाया गया है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लॉन्ग ने बताया है.

  32. 19

    Ep 19 Google Photos अब नहीं है FREE, इस्तेमाल करने के लिए अब देनें पड़ेंगे पैसे.

    Google Photos एक ऐसा फीचर जो लगभग हम सभी इस्तेमाल करते हैं ...अब गूगल की तरफ से इसपर एक बड़ी खबर ये है की 1 जून से गूगल फोटोज की स्टोरेज के लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ेंगे यानी जो स्टोरेज सर्विस आप अभी तक मुफ्त इस्तेमाल करते ए थे उसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ेंगे.

  33. 18

    Ep 18 Fact Check - वैक्सीन लगवाने के बाद मौत वाले वायरल खबर पर गगनदीप कांग ने बताई सच्चाई, क्या कहा?

    कोरोना महामारी के बीच दुनिया के तमाम वैज्ञानिकों का भी मानना है कि कोरोना को वैक्सीन से खत्म किया सकता है। तो वहीं सोशल मीडिया इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फ्रांस के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर ल्यूक मॉन्टैग्नियर के हवाले से एक चौंका देने वाला दावा किया है। इस वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन लगाने के बाद लोगों की मौत निश्चित है। अब इस दावे को लेकर भारत की प्रसिद्ध वैक्सीन वैज्ञानिक गगनदीप कांग ने बेबुनियाद बताया है.

  34. 17

    Ep 17 Edible oil Price Hike - 11 साल में सबसे ज्यादा खाने के तेल की कीमतों में बढ़ोतरी। आपका बजट बिगाड़ रहा.

    भारत में बीते एक साल में खाद्य तेल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। जिसके साथ ही खाने के तेल की कीमतें पिछले 11 साल के मुकाबले सबसे ज्यादा हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरसों के तेल के दाम में करीब 44 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ही 28 मई को खुदरा बाजार में इसकी कीमत 171 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। पिछले साल 28 मई को एक लीटर सरसों के तेल की कीमत 118 रुपए थी। वहीं, सूरजमुखी के तेल की कीमत में भी 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

  35. 16

    Ep 16 DRDO की एंटी कोरोना दवा 2 DG की कीमत तय, सरकारी अस्‍पतालों को मिलेगी छूट। जानें कीमत और विशेषता.

    कोरोना महामारी के इलाज के लिए बनाई गई DRDO की 2DG दवा की कीमत तय हो गई है। इसका उत्पादन कर रही डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी ने 28 मई को को बताया कि 2DG के एक पाउच की कीमत 990 रुपए रखी गई है। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ ही सरकारी अस्पतालों को इसकी खरीद पर छूट दी जाएगी। 2-DG दवा को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी DRDO की लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी की मदद से तैयार किया है। शुरुआती ट्रायल में पता चला था कि इससे मरीज के ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार होता है।

  36. 15

    Ep 15 Diabetes - कोरोना ले लाया एक और खतरनाक बीमारी, चेतावनी देते हुए ICMR के DG ने क्या कहा ?

    देश में मेडिकल रिसर्च पर काम करने वाली सबसे बड़ी सरकारी संस्था Indian Council of Medical Research यानी ICMR ने कोरोना पर बड़ी चेतावनी जारी की है. ICMR का कहना है कि कोरोनावायरस की बीमारी डायबिटीज (Diabetes) भी दे सकती है....तो अब आपको कोरोना से सावधान तो रहना ही है, साथ में डोयबिटीज से भी बचना होगा.... ICMR के हेड डॉ बलराम भार्गव ने क्या कहा

  37. 14

    Ep 14 Delhi Lockdown - दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा कर क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल?

    Delhi Lockdown: दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा कर क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल?

  38. 13

    Ep 13 Cyclone Yaas - यास तूफान ने मचाई तबाही, बंगाल में गिरा पुल, ओडिशा में भयंकर बारिश.

    बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यास ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है... पूर्वोत्तर के राज्यों में तूफान के भयंकर रूप देखने को मिल रहा है... पश्चिम बंगाल से आई इन तस्वीरों को देखिए... दीघा बीच पर समंदर की ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं... बंगाल में हल्दिया पोर्ट में भी पानी का कहर दिखाई दे रहा है... पश्चिम बंगाल में तूफान के कहर से पुल टूटने की तस्वीरें भी आई हैं... तूफान का ये रौद्र रूप देखकर लोग घबराए हुए हैं.

  39. 12

    Ep 12 Cyclone Yaas - कोरोना संकट के बीच तूफान यास ने दी दस्तक, शुरू हुई बारिश.

    एक तूफान गया और दूसरा आ गया... देश के पूर्वी तटीय इलाकों में यास तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है... ओडिशा के तटीय इलाकों में झमाझम बारिश हुई... बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी दस्तक दे रहा है... मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले घंटों में ये बड़े तूफान में तब्दील होने जा रहा है... जिसे देखते हुए सरकार ने इससे निपटने की पूरी तैयारी की है.

  40. 11

    Ep 11 Cyclone Yaas - Tauktae के बाद आ रहा है एक और तूफान, एक दर्जन ट्रेनें रद्द.

    चक्रवाती तूफान तौकते गुजरने के बाद देश में एक साइक्लोन यास का खतरा मंडरा रहा है... बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान यास ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में दस्तक दे सकता है... मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने और 24 मई तक इसके साइक्लोन में तब्दील होने का अनुमान लगाया है.

  41. 10

    Ep 10 Cyclone Yaas - इस तरह से तबाही मचा रहा है यास, अब यूपी पर नजरें !

    चक्रवाती तूफान 'यास' ओडिशा तट से टकराया तो उसका असर भी काफी भयानक दिखा... अब ओडिशा से आगे दूसरे राज्यों में भी इसका असर भयानक रूप से देखा जा रहा है... पश्चिम बंगाल में यास से बर्बादी की तस्वीरें सामने आई , दीघा में समंदर किनारे स्थित दुकानें तबाह हो गई.

  42. 9

    Ep 9 Cyclone Tauktae - तूफान ने मचाई तबाही, टूटते पेड़, उखड़ते खंभे, उड़ती छतें.

    कोरोना महासंकट के बीच तबाही की तस्वीरें... टूटते पेड़, उखड़ते खंभे, उड़ती छतें... तबाही के ये निशान तौकते तूफान ने छोड़े हैं... तूफान का संकट अभी टला नहीं है... ऐसी ही तबाही तूफान आगे भी मचाने वाला है... जिसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट पर है.

  43. 8

    Ep 8 Cyclone Tauktae - का कहर बीच समंदर जहाज फंसा, 93 जिदंगी फंसी एक लाइफ जैकेट के साथ अरब सागर में.

    17 मई को अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताउते इतना मजबूत हुआ कि मुंबई से लेकर गुजरात तक में तबाही का मंजर देखने को मिला.. इस तूफान की वजह से 620 से ज्यादा लोग बीच समुद्र में फंस गए थे जिसमें से 93 लोग अब भी लापता हैं.. ..जो पिछले 24 घंटो से ज्यादा समुद्र में हैं.. अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज, हेलिकॉप्‍टर्स P305 बार्ज पर मौजूद 93 लोगों की तलाश में हैं जो उसके डूबने से पहले लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में कूद गए थे.. यह बार्ज मुंबई से करीब करीब 65-70 किलोमीटर दूर डूबा.. बार्ज पर कुल 273 लोग सवार थे जिनमें से 180 को बचाया जा चुका है। इसके अलावा तीन और वेसल समुद्र में भटक गई थीं.. लेकिन बाकि 3 में सभी को बचा लिया गया है.

  44. 7

    Ep 7 Covid HomeTesting - होम बेस्ड कोरोना टेस्टिंग के क्या हैं फायदे, नुकसान और भारत में इसकी जरूरत क्यों?

    कोरोना महामारी के बीच अब आप घर पर ही खुद से कोरोना टेस्ट कर सकते हैं. ICMR ने कोरोना के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है....यह एक होम रैपिड एंटीजन टेस्टिंग यानी RAT किट है. इसका यूज कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं...हालांकि होम बेस्ड टेस्टिंग किट के ज्यादा परीक्षण की सलाह नहीं दी गई है....ICMR के अलावा डीसीजीआई ने भी होम बेस्ड टेस्टिंग किट की बाजार में बिक्री की मंजूरी दे दी है. लेकिन, यह टेस्टिंग किट तुरंत बाजार में उपलब्ध नहीं होगी, इसे व्यापक रूप से उपलब्ध होने में कुछ समय लगेगा....तो इससे क्या फायदें हैं और कैसे इसका इस्तेमाल करें...इसके बारें में जानना भी जरूरी है।

  45. 6

    Ep 6 Covaxin की देश में भारी कमी, जिम्मेदार कौन? कैसे होगा कोरोना मुक्त भारत का सपना पूरा ?

    कई राज्यों की केंद्र से इस वक्त एक ही शिकायतें हैं, वो है वैक्सीन की कमी....अब वैक्सीनेशन को जारी रखने के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों ने ग्लोबल टेंडर निकाल दिया। केंद्र से बार-बार वैक्सीन की मांग कर रहे हैं तो वही, स्वदेसी कोवैक्सीन की इतनी किल्लतें हैं कि राज्य सरकार को वैक्सीन ना मिलने के कारण सेंटर बंद करने पड़ रहे हैं...अगर जिनको वैक्सीन पहली डोज लग भी गई है तो दूसरी डोज के लिए दर-दर भटकने जैसे हालात हो गए हैं.

  46. 5

    Ep 5 Coronavirus - Wuhan की लैब में सोचसमझकर बनाया गया कोरोना, ब्रिटेन और नॉर्वे के वैज्ञानिकों का दावा ।

    देश कोरोना की दूसरी लहर से पार पाने की एक महीने से मशक्कत कर रहा है... दुनिया अब तक 35 लाख लोगों कोरोना से खो चुकी है.. अब कोरोना की उत्पत्ति को लेकर ब्रिटेन के डेलीमेल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि ब्रिटिश इंटेलिजेंस ने भी लैब में कोरोना बनने की बात को संभव बताया है.. साथ ही ब्रिटेन अमेरिका की उस जांच टीम का हिस्सा भी होगा जो कोरोना की उत्पत्ति को लेकर जांच कर रही है.

  47. 4

    Ep 4 Coronavirus - Black Fungus Epidemic घोषित, कोरोना Pandemic से कैसे है अलग देखिए रिपोर्ट.

    कोरोना वायरस के साथ ही ब्लैक फंगस यानि Fungal infection Mucormycosis का कहर देश के कई राज्यों में बढ़ता जा रहा है. बता दें कि कोरोना मरीजों में इस बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं और इस बीमारी में मरीज की आंखें निकालनी पड़ रही हैं, गले की हड्डी में संक्रमण बढ़ रहा है तो वहीं कई अस्पतालों में मरीजों की मौत शुरू हो गई है. इस ब्लैक फंगस में बढ़ते मामलों का ही असर है कि राजस्थान सरकार ने इस बीमारी को भी महामारी यानी एपिडेमिक घोषित कर दिया है. जबकि तेलंगाना सरकार ने भी इस बीमारी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है, अब राज्य में आने वाले हर केस की जानकारी देनी होगी और सतर्कता बरतनी होगी.

  48. 3

    Ep 3 Coronavirus Update - Black Fungus कोरोना के बाद की आफत कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती.

    देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है.. यानी 100 लोगों में 1-2 लोग कोरोना से अपनी जान गवां रहे हैं.. लेकिन कोरोना के बाद जो नई आफत देश के लिए आई है जिसे हम म्यूकोरमाइकोसिस या फिर ब्लैक फंगस के नाम से जानते हैं उनकी मृत्यु दर 50 प्रतिशत है.. यानी 100 संक्रमितों में 50 की मौत.. और कुछ लोगों की जान बचाने के लिए उनकी आँख तक निकालनी पड़ रही है.. लेकिन देश में ब्लैक फंगस से 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.. लेकिन क्या कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को भी ब्लैक फंगस का खतरा है या फिर कोरोना के समय जो कई दवाओं का मिश्रण मरीज ले रहे हैं वो ब्लैक फंगस को न्यौता दे रहा है.

  49. 2

    Ep 2 Corona पर Baba Ramdev ने क्या कह दिया कि भड़क उठे डॉक्टर?

    कोरोना के इलाज को लेकर एक बार फिर स्वामी रामदेव विवादों में आ गए हैं... रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में वो इलाज की ऐलोपैथी पद्धति को गलत ठहराते नजर आ रहे हैं... उनके इसी बयान पर विवाद शुरू हो गया है... डॉक्टरों के संगठन IMA ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाबा रामदेव के खिलाफ केस करने की मांग की है.

  50. 1

    Ep 1 Corona के खात्मे के लिए नई दवा अब भारत में भी, Trump को सही करने वाली 'Wonder Drug'.

    कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बीच एक और अच्छी खबर आई है... DRDO की दवा 2 DG के बाद एक और दमदार दवा भारत में आई है... ये दो दवाओं का कॉकटेल है जिसे वंडर ड्रग के नाम से भी जाना जाता है... वंडर ड्रग को स्विस फार्मा ने बनाया है और जानी-मानी मेडिसन कंपनी सिप्ला इसे बाजार में उतारेगी... कोविड एंटीबॉडी कॉकटेल भी कहा जा रहा है.

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

HOSTED BY

News Tak

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Big Story | Part 14 have?

Big Story | Part 14 currently has 50 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Big Story | Part 14 about?

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics,...

How often does Big Story | Part 14 release new episodes?

Big Story | Part 14 has 50 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to Big Story | Part 14?

You can listen to Big Story | Part 14 on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Big Story | Part 14?

Big Story | Part 14 is created and hosted by News Tak.
URL copied to clipboard!