PODCAST · news
Big Story | Part 8
by News Tak
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
-
50
Ep 50 सरकार की ओर से हो गई भारी गलती, अब ये किया गया एलान.
बुधवार की रात खबर आई कि केंद्र सरकार की ओर से छोटी जमा योजनाओं के ब्याज दर में कटौती का एलान किया गया. एलान क्या हुआ हंगामा मच गया. अखबरों में खबरें सुबह तक छप गई और जैसे ही हंगामा शुरु हुआ सरकार की ओर से 24 घंटे के अंदर ही फैसले को वापस ले लिया गया.
-
49
Ep 49 Corona Virus - IISC के रिपोर्ट में दावा, देश का फिर होगा बुरा हाल। कोरोना हुआ खतरनाक ।
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। अब तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक चौकाने वाला रिपोर्ट सामने आया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मई में कोरोना के केस में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) के एक शोध में यह बात कही गई है।
-
48
Ep 48 Corona Virus - 2020 के बाद पहली बार कोरोना के इतने मामले, हो जाएं सावधान, अब आपके शहर की बारी !
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहा हैं....हर रोज सामने आ रहे नए मामलों की बढ़ती संख्या सरकार के लिए चिंता का कारण बन गई है...एक दिन में कोरोना के 62 हजार से जयादा नए मामले सामने आए हैं जो की पिछले 160 दिनों में सबसे ज्यादा है....24 घंटों में कोरोना के चलते 291 मौतें हुई हैं जो दिसबंर के बाद सबसे ज्यादा हैं जबकि 32 हजार सक्रिय मामले सामने आए जो की अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है...इसके अलावा 30 हजार 386 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं
-
47
Ep 47 Corona Virus Update - पहली लहर से ज्यादा खतरनाक है दूसरी लहर। तीन गुनी रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना ।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद तेज है, इससे देश में स्थिति भयावह होती जा रही है। देश एक बार फिर लॉकडाउन के मुहाने पर खड़ा है। बीते 24 घंटों में रविवार को रिकॉर्ड 93 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 500 से ज्यादा की जान चली गई है। एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की बात करें, तो इससे पहले पिछले साल, 19 सितंबर को 92,574 नए केस मिले थे।
-
46
Ep 46 Corona Virus Update - कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, 12 राज्यों में कोरोना ब्लास्ट ।
पिछले दो हफ्ते में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने से परेशान केंद्र सरकार ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर चिंता जताई है।करीब पांच महीने बाद देश में पहली बार एक दिन में 59 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं और करीब चार महीने बाद सक्रिय मामले बढ़कर चार लाख के पार चले गए हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। जिन 12 राज्यों में कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ी है इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और बिहार शामिल हैं।
-
45
Ep 45 Corona Virus Update - Sachin tendulkar अस्पताल में भर्ती। अक्टूबर के बाद पहली बार टूटे सारे रिकॉर्ड ।
कोरोना की रफ्तार ने देश में एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। भारत में कोरोनी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। नए केस के मामलों में हर दिन रिकॉर्ड टूट रहा है. अप्रैल में पिछले साल सितबंर-अक्टूबर जैसा हाल हो गया है. देश में छह महीने बाद पहली बार रिकॉर्ड 81 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं...24 मार्च से लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 81 हजार 466 नए कोरोना केस आए और 469 लोगों की जान चली गई है...हालांकि 50 हजार 356 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 1 अक्टूबर 2020 को 81 हजार 484 केस आए थे.
-
44
Ep 44 Corona Virus Update - 5 महीने बाद कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, तब लगा था लॉकडाउन ।
देश में 5 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दिए जाने के बावजूद संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है....हर दिन रिकॉर्ड तोड़ कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं...अब पांच महीने यानी 153 दिन बाद पहली बार 53 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं....स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 53 हजार 476 नए कोरोना केस आए और 251 लोगों की जान चली गई है...हालांकि 26 हजार 490 लोग कोरोना से ठीक भी हुए...इससे पहले 23 अक्टूबर 2020 को 53 हजार 370 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.
-
43
Ep 43 Corona Virus Returns - कोरोना का खौफ एक बार फिर लौटा, फिर लोगों का कर रहा बुरा हाल ।
देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान रोजाना मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान संक्रमण के नए केस में 67 फीसदी का इज़ाफा हुआ है. इन सात दिनों के दौरान एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इतना ही नहीं पिछले एक हफ्ते के दौरा मौत की दर में भी 41 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई है. 21 मार्च के दिन कोरोना के 47 हजार 005 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। जो 11 नवंबर 2020 के बाद एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में कोरोना का खौफ एक बार फिर से फैल रहा है। राज्यों में कोरोना की रफ्तार की बात करे तो...महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 30 हजार 535 नए मामले दर्ज किए। यह मार्च 2020 के बाद से हर दिन मामलों की संख्या में सबसे अधिक संख्या है। महाराष्ट्र से संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, जो मुंबई के लिए खतरे की घंटी है। पुणे, औरंगाबाद, नासिक और ठाणे शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
-
42
Ep 42 Corona Virus Alert - कोरोना की पहली लहर से ज्यादा खतरनाक होगा दूसरी लहर। एक्सपर्ट का दावा ।
एक तरफ देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन का काम जारी है वहीं, कोरोना की रफ्तार ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है। तो कोरोना की दूसरी लहर के बीच आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने गणितीय मॉडल के आधार पर चेतावनी भी जारी की है। एक अध्ययन में बताया गया है कि एक कोरोना मरीज से संक्रमित होने वाले लोग लगातार बढ़ रहे हैं। फरवरी में यह संख्या शून्य से नीचे थी, जो अब बढ़कर 1.25 से 1.30 तक पहुंच गई है। अगर लोग ऐसे ही संक्रमित हुए तो भारत में हर दिन एक लाख कोरोना केस आ सकता है। वहीं दूसरे मॉडल में बताया गया है कि महाराष्ट्र और देश में केस 15 अप्रैल तक बढ़ते रहेंगे। इसके बाद गिरावट शुरू होगी।
-
41
Ep 41 CORONA VIRUS - MAHARASTRA में लॉकडाउन नहीं लेकिन फिर भी हो गई है इतनी सख्ती !
देश भर में फिर से कोरोना के केस में इजाफा हो रहा है... नए केस फिर से सामने आने लगे हैं और आलम ये हो चला है कि देश भर में जो कोरोना कंट्रोल हो रहा था वो फिर से बेकाबू सा होता दिख रहा है... बिहार हो... उत्तर प्रदेश हो या फिर मध्य प्रदेश... दिल्ली और दूसरे राज्य... कोरोना में फिर से इजाफा देखा जा रहा है... सबसे पहले आपको बताते हैं देश भर में क्या हैं कोरोना के आंकड़े और फिर आपको बताएंगे कि क्या सख्ती कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए की गई है.
-
40
Ep 40 Corona Vaccine - Pfizer कंपनी ने बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को लेकर दी अच्छी खबर !
अमेरिकी कंपनी फाइजर ने वैक्सीन को लेकर गुड न्यूज़ दी है... कंपनी का दावा है कि उनकी वैक्सीन 12 से 15 साल के बच्चों पर भी 100 फीसदी कारगर है... अभी तक दुनियाभर में कोरोना की जितनी वैक्सीन बनी हैं, उनमें से ज्यादातर 18 साल से ऊपर के लोगों पर ही कारगर साबित हुई हैं. लेकिन अब अमेरिकी कंपनी फाइजर के मुताबिक उनकी वैक्सीन 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर भी कारगर है... कंपनी ने वैक्सीन से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होने का दावा किया है.
-
39
Ep 39 Corona Vaccine - रमेश तौरानी को वैक्सीनेशन के बाद भी हुआ कोरोना? जानें ऐसा क्यों होता है ?
देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है। तो वहीं दूसरी ओर कोरोना अपनी रफ्तार में कमी करता नहीं दिख रहा है। वैक्सीनेशन के बीच ऐसी भी खबर आ रही है कि वैक्सीन के पहली डोज लेने के बाद भी लोगों को कोरोना हो हो रहा है। ऐसा ही एक मामला मल्टीस्टारर मूवी रेस-3 के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी का है। वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित की खबर लोगों में चिंता बढ़ा रही है। लेकिन सवाल ये कि आखिर वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी लोग कोरोना पॉजिटिव क्यों हो रहे हैं?
-
38
Ep 38 Corona Vaccination - वैक्सीन लगवाते हुए Ram Kapoor को सूझी मस्ती, बच्चों की तरह रोया फिर कही ये बात ।
देश में एक तरफ कोरोना का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन का काम भी जारी है। वैक्सीनेशन के दौरान देश में 45 साल से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन ले रहे हैं...इस सिलसिले में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी एक के बाद एक कोरोना वैक्सीन ले रहे हैं...पर किसी भी स्टार ने अभी तक वैक्सीन लेते वक्त ऐसा रिएक्शन नहीं दिया है जैसा कि टीवी के सुपरस्टार राम कपूर ने दिया है....जीहां राम कपूर ने हाल ही में इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कोरोना वैक्सीन लेते नजर आ रहे हैं और उसके साथ ही वो मस्ती करते भी दिख रहे हैं.....यकीनन आप भी इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.
-
37
Ep 37 Corona Lockdown - महाराष्ट्र में होली के पहले कोरोना को लेकर लिया गया बड़ा फैसला.
होली की त्योहार आने वाला है और उससे पहले कोरोना के आंकड़ों ने फिर से डराया है... कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं और सबसे ज्यादा खतरा कोरोना का महाराष्ट्र में है... और यही वजह है कि लॉकडाउन लगने की खबरें जोर शोर से चल रही हैं.
-
36
Ep 36 Chingari App - चिंगारी में Salman Khan ने कितना किया इन्वेस्ट? क्या बोले कंपनी के co-फाउंडर ?
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने घरेलू शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी में बड़ा इन्वेस्मेंट किया है. सलमान चिंगारी के ब्रांड एंबेसडर भी होंगे. कंपनी के एक ऑफिसियल ने इसकी जानकारी दी. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि सलमान ने कितना इन्वेस्ट किया है. चिंगारी के co-फाउंडर और सीईओ सुमित घोष ने कहा, ‘‘यह चिंगारी के लिये बेहद इम्पोर्टेन्ट पार्टनरशिप है. हमाऋ कोशिश भारत के हर स्टेट तक पहुंचने का है. हम सलमान खान के वर्ल्डवाइड ब्रांड एंबेसडर और इन्वेस्टर के रूप में हमारे साथ जुड़ने से खुश हैं.’’
-
35
Ep 35 Breaking News - महाराष्ट्र के गृह मंत्री Anil Deshmukh का इस्तीफा, दिलीप पाटिल होंगे नए गृह मंत्री.
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आई है... राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है... उन्होंने इसके लिए सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी है... जिसे ट्वीट भी किया... 100 करोड़ की वसूली की जांच का जिम्मा जब CBI के पास पहुंचा तो उससे पहले ही देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया.
-
34
Ep 34 Breaking News - Corona Vaccine को लेकर बड़ी खबर.
कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब 45 साल से ऊपर के हर किसी भारतीय नागरिक को कोरोना वैक्सीन लग सकेगी। 1 अप्रैल से इस नए टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी।
-
33
Ep 33 BJP नेता के गाड़ी में मिला EVM, हुआ हंगामा, मामले पर क्या बोले गृहमंत्री Amit Shah ?
असम के करीमगंज जिले में बीजेपी उम्मीदवार की कार से ईवीएम बरामद किए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है और माहौल तनावपूर्ण हो गया है. बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ी से ईवीएम पाए जाने पर उठे विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुझे इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है.
-
32
Ep 32 Bijapur Naxal Encounter - मुठभेड़ में अब तक 22 जवान शहीद, रॉकेट लॉन्चर और LMG से किया था हमला ।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 20 और जवानों के शव बरामद किए गए हैं. सूबे के डीजी डीएम अवस्थी ने इस बात की पुष्टि की है. अबतक कुल 22 शव बरामद किए गए हैं. अब भी एक जवान लापता है. कुल 31 जवान घायल हैं. बताया जा रहा है कि इस साल का सबसे बड़ा नक्सली हमला है।
-
31
Ep 31 Bihar Board Result - चायपत्ती बेचकर घर चलाते हैं पिता, बेटी बनी बिहार टॉपर.
अगर मेहनत के साथ जुनून हो कुछ कर दिखाने का तो फिर मुश्किलें आड़े नहीं आतीं... ऐसा ही कुछ कर दिखाया है बिहार की एक बेटी ने... ये हैं भागलपुर की नंदिनी भारती... 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम में नंदिनी पूरे राज्य की दूसरी टॉपर बनी हैं... भागलपुर के ही क्राइस्ट चर्च स्कूल से मैट्रिक करने के बाद नंदिनी ने TNB कॉलेज से इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है... नंदिनी ने 500 में से 461 यानि 92.2% अंक हासिल किए हैं..
-
30
Ep 30 Bharat band 2021 - किन- किन दुकानों पर कल लटका रहेगा ताला, भारत बंद पर पूरी डिटेल जानिए
26 मार्च की तारीख याद कर लीजिए... घर से बाहर निकलना है तो तो खबर को अच्छे से देखिए क्योंकि कल यानि की 26 मार्च को भारत बंद है... भारत बंद मतलब कई तरह की दिक्कतें हो सकती है... बहुत सारी चीजें हैं जो बंद रह सकती हैं... इससे पहले भी 26 फरवरी को भारत बंद था हालांकि कुछ खास सेवाओं पर असर नीं पड़ा था.
-
29
Ep 29 Bengal Election 2021 - क्या है बांग्लादेश-बंगाल में मतुआ समुदाय का कनेक्शन? पीएम मोदी का बॉर्डर वार ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल में आज अपने पहले विदेश दौरे पर बांग्लादेश जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होना है। पीएम बांग्लादेश में मतुआ समाज के मंदिर में दर्शन करने का भी प्लान है। मतुआ समाज का बंगाल की कई सीटों पर प्रभाव है. पीएम मोदी बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में भी शामिल हो रहे हैं। इन सबके बीच इन दिनों चुनाव में जीत हार से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 26 मार्च से दो दिवसीय बांग्लादेश दौरा चर्चा में है। दरअसल, बंगाल में बीजेपी ने अन्य पिछड़ी जातियों की राजनीति में अपना सुनहरा भविष्य देखा और उनको लुभाने में जुट गई। यहा जातिगत पहचान की राजनीति की अहमियत बढ़ रही है क्योंकि बीजेपी ने हिंदुत्व के छाते तले कई तबकों को लाने में कामयाबी हासिल कर ली है। उत्तर बंगाल में राजवंशी समाज और आदिवासी समाज के मतदाताओं की संख्या लगभग 50 लाख के आसपास है।
-
28
Ep 28 Bengal Election 2021 - विधानसभा चुनाव के बीच आखिर क्यों गोत्र बताने की जरुरत आई ?
बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले तक ममता बनर्जी को मां, माटी, मानुष के नारे से जानने वाला बंगाल अब विधानसाभा चुनाव के बीच ये भी जान गया है कि ममता का गोत्र शांडिल्य है
-
27
Ep 27 Assam Election - कांग्रेस से निकले बीजेपी में आए गेमचेंजर Hemant Biswas Sarma कुछ अलग हैं !
जैसे राष्ट्रीय राजनीति में अमित शाह को वर्तमान राजनीति का चाणक्य कहा जाता है ऐसे ही पूर्वोत्तर के चाणक्य हेमंत बिस्वा सरमा माने जाते हैं. 2016 में असम में बीजेपी को सत्ता में स्थापित कराने में किसी एक व्यक्ति का योगदान सर्वाधिक है तो वो है हेमंत बिस्वा सरमा. चुनावों से पहले कांग्रेस में प्रॉपर सम्मान ना मिलने के कारण वो 2015 में बीजेपी में शामिल हो गए थे और फिर पूरी कहानी ही बदल कर रख दी.
-
26
Ep 26 Antilia case - मनसुख केस में महाराष्ट्र एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 लोगों को किया गिरफ्तार.
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी मिली स्कोर्पियो की जांच की परतें एक एक कर ऐसे खुल रहीं है..मानो थियेठर पर कोई पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म चल रही हो..जिसमें क्राइम, एक्शन, सस्पेंस सब कुछ है..पहले एंटीलिया के बाहर खड़ी गाड़ी में विस्फोटक का मिलना..फिर उस गाड़ी के मालिक की संदिग्ध हालत में लाश मिलना..फिर इस केस की जांच कर रहे एक हाई लेवल ऑफिसर का गिरफ्तार होना..कमिश्नर का तबादला, राज्य के ग्रहमंत्री पर 100 करोड़ महीने के हिसाब से वसूली के टारगेट का आरोप लगना..मतलब कहानी में सब कुछ है.
-
25
Ep 24 Antilia Car Case - पांच सितारा होटल में किस महिला के साथ आए थे Sachin Vaze ?
एंटिलिया की साज़िश में हर रोज ऐसे- ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिससे ये मामला और भी संगन होते जा रहा है.... एक पुलिस वाले का नाम इस पूरे केस में सामने आया है... आरोप के मुताबिक एक पुलिस वाले यानि सचिन वाझे ने ही पूरी साजिश रची... मतलह एक साजिशकर्ता पुलिसवाला.
-
24
Ep 25 ANTILIA CAR CASE - मनसुख हिरेन को खामोश करने के लिए कैसे रची गई साजिश ?
कड़ी से कड़ी जब मिलती है तो एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुंचने का रास्ता भी बन जाता है.... एंटीलिया केस में भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है... जब जांच एजेंसियों ने अपनी तफ्तीश का सिरा मोड़ा तो कार में विस्फोटक रखने से लेकर मनसुख हिरेन की मौत की साजिश से पर्दा उठता चला गया और केस में हर जगह नाम आया.
-
23
Ep 23 Antilia Car Case - Sachin Vaze के पास 5 बैग में भरे थे नोट, अब हुआ खुलासा !
एंटीलिया केस में ना जाने और क्या क्या दिखाएगा... एक पुलिस वाले को विस्फोटक रखने की साजिश रचते भी देख लिया... और एक पुलिस वाले को एक हत्या की साजिश रछते भी देखा... हर तरफ सचिन वाझे ही फंसते दिख रहे हैं... कभी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे सचिन आज हर तरफ से घिरे हुए हैं.
-
22
Ep 22 ANTILIA CAR CASE - ANIL DESHMUKH के खिलाफ अब पेश किए गए ऐसे सबूत, क्या नागपुर में नहीं थे देशमुख ?
मुंबई में एंटीलिया के बाहर कार में विस्फोटक रखने से मामले की शुरुआत हुई लेकिन अब ये मामला उगाही तक पहुंच गया... वो भी एक दो करोड़ रुपए की उगाही नहीं... पूरे 100 करोड़ रुपए की उगाही का आरोप लगा है
-
21
Ep 21 Amitabh Bachchan ने Anushka-Virat का बनाया मजाक, हंस-हंस कर लोटपोट हुए फैंस.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर वो अपने थॉट्स और रूटीन लाइफ से जुड़े अपने एक्सपीरियंस फैंस के साथ शेयर करते हैं और उनका अंदाज भी ऐसा देखने को मिलता है कि कई बार लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. अब अमिताभ ने फिर अपने इसी स्टाइल से फैन्स को रूबरू करवा दिया है. बिग बी ने रविवार 4 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली पर एक जोक शेयर किया है. इसके बाद से ही फैन्स उनके इस पोस्ट पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. क्या है वो मजेदार जोक जिससे सबकी हसी नही रुक रही तो आइये आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में.
-
20
Ep 20 Ajay Devgan - 100 से ज्यादा हिट फिल्म करने वाले अजय की कहानी है दिलचस्प ।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा नाम है जिसने बेमिसाल अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। साथ ही उन्होंने वह अपने दमदार अभिनय से लगभग दो दशक से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। गंभीर रोल से लेकर एक्शन और कॉमेडी सभी में हर तरह के किरदार में अजय देवगन जान डाल देते हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से दो बार नवाजा जा चुका है। आज जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी दिलचस्प कहानी।
-
19
Ep 19 सरकार की ओर से हो गई भारी गलती, अब ये किया गया एलान.
बुधवार की रात खबर आई कि केंद्र सरकार की ओर से छोटी जमा योजनाओं के ब्याज दर में कटौती का एलान किया गया. एलान क्या हुआ हंगामा मच गया. अखबरों में खबरें सुबह तक छप गई और जैसे ही हंगामा शुरु हुआ सरकार की ओर से 24 घंटे के अंदर ही फैसले को वापस ले लिया गया.
-
18
Ep 18 Corona Virus - Mumbai में बीच सड़क पर हो गया बवाल.
मुंबई में बीच सड़क पर बवाल... ये वीडियो कांदीवली रोड का है... बिना मास्क पहने ऑटो से जा रही इस महिला को रोका गया तो वो भड़क गई और BMC के महिला मार्शल से ही मारपीट करने लगी... वीडियो में दिख रही ये महिला BMC के महिला कार्यकर्ताओं के बाल खींचकर हाथापाई कर रही है... कोरोना काल में जनता की देखरेख के लिए तैनात इस महिला कर्मचारी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा की एक महिला को मास्क न पहनने पर रोकना उसे इतना भारी पड़ जाएगा... महिला पर आरोप है कि उसने हाथापाई की, बाल खींचे और घूंसे भी जड़ दिए
-
17
Ep 17 Corona Virus - कोरोना की नई लहर ने किया हैरान, अब इतना खतरनाक हो गया !
कोरोना की नई लहर ने एक बार फिर मुश्किल बढ़ा दी है... महाराष्ट्र कोरोना वायरस का एपिसेंटर बनता दिख रहा है... मुंबई में सिर्फ 49 दिनों में 91 हजार कोरोना के केस रिपोर्ट किए गए हैं... इन 91 हजार मामलों में 74 हजार ऐसे लोग हैं जिनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है... यानी कोरोना अब एक 'साइलेंट किलर' के रूप में उभरता दिख रहा है जो बिना लक्षणों के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है.
-
16
Ep 16 लखनऊ शताब्दी की जेनरेटर कार में लगी आग, गाजियाबाद स्टेशन पर खड़ी है ट्रेन.
UP: लखनऊ शताब्दी की जेनरेटर कार में लगी आग, गाजियाबाद स्टेशन पर खड़ी है ट्रेन।
-
15
Ep 15 भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल हुए भाजपा में शामिल, जानिए उनके सफर के बारे में.
भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल हुए भाजपा में शामिल, जानिए उनके सफर के बारे में.
-
14
Ep 14 इंगलैंड को हराकर टेस्ट रैंकिंग में भारत बना NO.1, NEW ZEALAND के खिलाफ होगा फाइनल.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शनिवार को ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है। उसे इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से टेस्ट सीरीज जीतने का फायदा मिला है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है। आईसीसी द्वारा पहली बार हो रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आयोजन में अब भारत और न्यूजीलैंड फाइनल खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच इसी साल 18 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
-
13
Ep 13 Zomato Delivery Boy के सपोर्ट में उतरीं Parineeti Chopra, क्या बोल गईं?
पिछले बुधवार यानी 10 मार्च को आई zomato बॉय कामराज और बेंगलुरु की हितेशा चंद्रानी के बारे में खबरों में तो आपने जरुर पढ़ा होगा. इस मामले में हितेशा ने कामराज नाम के इस फ़ूड डिलीवरी बॉय पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने हितेशा पर हमला किया था, जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई. फिलहाल इस मामले में अभी जांच चल रही है लेकिन इसी बीच अब खबर है कि बॉलीवुड के सितारे भी zomato डिलीवरी बॉय कामराज के समर्थन में उतर आए हैं. इस बारे में एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी और zomato इंडिया को टैग करते हुए उनसे सच पता लगाने की अपील की है...क्या है पूरा मामल आइये समझते हैं.
-
12
Ep 12 Zomato Delivery Boy - डिलीवरी के दौरान क्या हुआ था, डिलीवरी ब्वाय ने बताई पूरी कहानी !
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्ट हुआ... बड़ी तेजी से वायरल होने लगा... वीडियो में दिख रही महिला की ओर से आरोप लगाया गया कि डिलिवरी कैंसिल करने पर डिलिवरी ब्वाय ने मुक्का दे मारा
-
11
Ep 11 Zomato Case - डिलीवरी ब्वॉय पर पंच मारने का आरोप लगाने वाली महिला ने छोड़ा घर और क्या कहा?
बेंगलुरु के जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय कामराज और महिला ग्राहक हितेशा चंद्राणी का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है...इस बीच मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। हितेशा ने बेंगलुरु शहर छोड़ दिया है. हितेशा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। हितेशा ने बताया कि उसने सुरक्षा कारणों से बेंगलुरु छोड़ने का फैसला लिया है
-
10
Ep 10 Womens Day पर Kareena Kapoor और Anushka Sharma ने शेयर की बच्चे फोटो, उत्साहित हुए फैंस।
आज पूरे वर्ल्ड में महिला दिवस(International Women’s Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस मौके पर सभी सेलेब्स स्पेशल पोस्ट शेयर कर रहे हैं.एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर तक सभी ने अपने बच्चों की फोटो शेयर की है। अगर पहले बात करें बॉलिवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की तो करीना ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है....करीना ने वुमन्स डे के मौके पर बेटे के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की
-
9
Ep 9 What's new in Market - Micromax का नया स्मार्टफोन, आपके लिए होगा खास?
Micromax एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. ये फोन Micromax In 1 होगा, जिसे 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. माइक्रोमैक्स की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी के बाद से कंपनी का तीसरा स्मार्टफोन होगा. इससे पहले कंपनी ने In 1b और In Note 1 स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था.
-
8
Ep 8 West Bengal Mamata Banerjee | ममता बनर्जी की सियासत में नंदीग्राम की अहमियत, जानिए पूरी कहानी..
पांच राज्यों की 824 विधानसभा सीटों के लिए इसी महीने चुनाव शुरु हो रहे हैं. लेकिन हर किसी की नजर सिर्फ एक सीट पर है और वो सीट है पश्चिम बंगाल का नंदीग्राम. इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं और टक्कर में हैं ममता का साथ छोड़कर बीजेपी में गए शुभेंदु अधिकारी. दरअसल नंदीग्राम सिर्फ एक सीट नहीं है. वो बंगाल की सियासत में परविर्तन का प्रतीक है. इस चुनाव को समझने के लिए नंदीग्राम की कहानी जानना बेहद जरूरी है.
-
7
Ep 7 Waseem Rizvi कौन हैं? जिसने कुरान की 26 आयतें हटवाने की मांग की, फिर हुआ बवाल.
जय श्रीराम से कुरान तक... अक्सर विवादों में रहने वाले वसीम रिजवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं... अबकी बार विवाद वसीम रिजवी की कुरान को लेकर की गई टिप्पणी पर है... रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी लगाई है, जिसके बाद वो निशाने पर आ गए हैं.
-
6
Ep 6 Virat Kohli और Urvashi Rautela ''काला'' पानी पीकर रहते हैं तंदुुरुस्त। जानिए खासियत।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा के सवाल पूछने पर राकेश टिकैत भड़क गए....वीडियो में छात्रा कुछ सवाल पूछती नजर आ रही है...सवाल पूछने पर छात्रा के हाथ से माइक छीन लिया जाता है.
-
5
Ep 5 Viral Video - छात्रा ने मंच पर Rakesh Tikait से ऐसा क्या पूछा जो छीन लिया माइक?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा के सवाल पूछने पर राकेश टिकैत भड़क गए....वीडियो में छात्रा कुछ सवाल पूछती नजर आ रही है...सवाल पूछने पर छात्रा के हाथ से माइक छीन लिया जाता है.
-
4
Ep 4 Vaccination in India - टीकाकरण की सुस्त रफ्तार, कोरोना खात्मे के लिए बेकार।
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन का प्रोग्राम अभियान 16 जनवरी से जारी है...अब तक 2.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जा चुके हैं...इनमें हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 साल और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का भी टीकाकरण किया जा चुका है....इसके बाद भी आपके दिमाग में एक सवाल आ होगा कि आखिर मुझे कोरोना वैक्सीन कब मिलेगी? हालांकि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए आपकी उम्र, राज्य और निवास की श्रेणी सहित कई बातों पर निर्भर करता है....इसके बाद भी कोरोना टीकाकरण की वर्तमान गति को देखते हुए भारत में अगर हर नागरिक को वैक्सीन लगने की बात की जाए तो इसमें करीब 2 साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है। तो अब आप सोच रहे होंगे कि इतना समय कैसे लग सकता है...दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में हो रहा है और ये भी इतना धीमा क्यों?
-
3
Ep 3 Uttarakhand CM - त्रिवेंद्र रावत के बाद अब अगले सीएम की रेस में कौन- कौन से नाम ?
उत्तराखंड में अगले साल यानि 2022 के शुरुआत में है विधानसभा चुनाव होने हैं... और चुनाव से पहले ही सरकार में बदलाव किए जा रहे हैं... 09 मार्च की शाम घड़ी में 4 बजे तो त्रिवेंद्र रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया... सौंपने के बाद जो बाते की उसके मायने भी कई निकाले जा रहे हैं
-
2
Ep 2 UP के मेरठ में लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चोरी, मामला CCTV में हुआ कैद।
सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह की देख लेनी चाहिए....किसानों के समर्थन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दावा, टिकैत की गिरफ्तारी रूकवाने की कही बात...मेरठ में लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चोरी, CCTV में कैद हुए आरोपी...फेसबुक पर ISI की महिला एजेंट से दोस्ती कर क्या करता था सेना का एक जवान, अब हुई गिरफ्तारी...T20 इंटरनेशनल में विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड....म्यांमार में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी तो सेना ने उनके साथ क्या किया?
-
1
Ep 1 Turkey की सालडा झील ने खोला मंगल ग्रह पर जिंदगी का राज.
एक तरफ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, मार्स पर भेजे गए अपने Perseverance रोवर के जरिए लाल ग्रह पर प्राचीन काल में जीवन की मौजूदगी को ढूंढने में लगा हैं.....दूसरी ओर, कुछ वैज्ञानिक धरती पर मौजूद एक तालाब के जरिए मंगल ग्रह को समझने की कोशिश कर रहे हैं.
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
HOSTED BY
News Tak
CATEGORIES
Loading similar podcasts...