PODCAST · true crime
Crime Branch
by Aaj Tak Radio
जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं.CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.
-
102
Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या ने सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सनसनी फैला दी है. लेकिन सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अंकित को किसने मारा? सवाल ये है कि आख़िर अंकित को निशाना क्यों बनाया गया? इस कहानी की कड़ियां जुड़ती हैं अंकित के उस गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी से जुड़ी घटना की झलक दिखाई गई थी. पुलिस की जांच में इसके अलावा एक बड़े नेटवर्क और पुरानी गैंगवार की विरासत का एंगल भी सामने आया. इस कहानी में गोगी गैंग, टिल्लू ताजपुरिया, जेल में बैठे कथित हैंडलर्स, फरार शूटर्स और कनाडा-अमेरिका में मौजूद कुछ लोग हैं. Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में जानिए अंकित बालियान की पूरी कहानी - उनके संघर्ष और म्यूज़िक करियर से लेकर उस आख़िरी शाम तक. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
-
101
Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch
मुंबई अंडरवर्ल्ड की वो कहानी, जो किसी फ़िल्म से कम नहीं. Crime Branch के 100वें एपिसोड में आपका स्वागत है, जिसमें हमारे साथ हैं श्याम किशोर गरिकापट्टी, जिन्हें पुलिस ने एक दौर में “ब्लैक स्कॉर्पियन” का नाम दिया था. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाला लड़का, जिसका सपना एयर फ़ोर्स में पायलट बनने का था, आखिर कैसे मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच गया? कॉलेज के दिनों में ऑडियो कैसेट बेचने के एक छोटे से विवाद से शुरू हुआ सफ़र उन्हें वरदराजन मुदलियार, दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन, बड़ा राजन, अरुण गवली और सुभाष सिंह ठाकुर जैसे अंडरवर्ल्ड के बड़े नामों के करीब ले गया. इस बातचीत में श्याम किशोर बताते हैं उस दौर की कई अनसुनी और हैरान करने वाली कहानियां. दाऊद इब्राहिम और करीम लाला के सामने हुई वो मीटिंग, जहां उन्होंने क़ुरान पर हाथ रखने से इनकार कर दिया, वरदा भाई से मिलना, दाऊद से बग़ावत, अरुण गावली से मुलाकात, पुलिस हिरासत और टॉर्चर, मुंबई के अलग-अलग इलाकों पर. ये पॉडकास्ट एक ऐसे इंसान का कबूलनामा है, जिसने अपराध, गैंगवार, पुलिस, जेल और मौत के साए को बहुत करीब से देखा. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.Producer - Maaz SiddiquiHost - Arvind OjhaSound - Rohan Bharti
-
100
Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch
Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की दोस्ती आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई? पंजाब के एक छोटे शहर से निकलकर गोल्डी बराड़ कैसे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क का बड़ा नाम बना? Crime Branch के इस खास एपिसोड में जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कनाडा से चलते गैंग नेटवर्क, निज्जर मर्डर केस, FBI के Operation Hardball और Lawrence-Goldy के बदलते रिश्तों की पूरी कहानी. साथ ही जानिए कि आखिर अमेरिका, कनाडा और भारत की एजेंसियां गोल्डी बराड़ के पीछे क्यों पड़ी हैं? सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.Narrator- Arvind OjhaSound - Rohan Bharti
-
99
Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch
वो डॉन जिसने कभी दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए पाकिस्तान में घुसने का जोखिम उठाया हो, अपनी ज़िंदगी के आख़िरी पड़ाव में भगवा वस्त्र पहनकर संत कैसे बना? क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए बंटी पांडे की हैरतअंगेज़ कहानी. वो गैंगस्टर जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा और बन गया छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद शूटर.इस एपिसोड में जानिए:• बंटी पांडे कैसे बना छोटा राजन का राइट हैंड?• दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए वो दो बार पाकिस्तान क्यों गया?• शाहरुख़ खान को उसने क्यों धमकी दी?• वियतनाम में छिपकर वो अपना नेटवर्क कैसे चला रहा था?• इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों ने उसे कैसे गिरफ्तार किया?• जेल में रहते हुए संत बनने की उसकी कोशिश विवादों में कैसे घिरी?ये सिर्फ़ एक गैंगस्टर की कहानी नहीं है, बल्कि अपराध, सत्ता, बदले, अंडरवर्ल्ड और पहचान बदलने की एक ऐसी दास्तान है, जिसमें हर मोड़ पिछले मोड़ से ज़्यादा चौंकाने वाला है. सुनिए क्राइम ब्रांच का ये विशेष एपिसोड.Narrator - Arvind OjhaSound - Suraj Singh
-
98
Canada में Lawrence Bishnoi का Crime Network और Khalistan-ISI के साठगांठ की पोल खुली: Crime Branch
कनाडा में भारतीय गैंगस्टर्स का नेटवर्क कितना बड़ा है? लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का सिंडिकेट कैसे काम करता है? और अमेरिका के Operation Hardball के पीछे की कहानी क्या है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल से कनाडा के गैंग वॉर, इंडो-कैनेडियन क्राइम नेटवर्क और उसके बदलते स्वरूप पर विस्तार से बातचीत हुई. चर्चा की शुरुआत Operation Hardball से होती है. इसके बाद बात होती है लॉरेंस बिश्नोई गैंग, साउथ एशियन गैंग वॉयलेंस के इतिहास की और आखिर में खालिस्तानी मूवमेंट और पाकिस्तान के ISI कनेक्शन पर भी चर्चा हुई. इसी दौरान कपिल शर्मा के कैफ़े पर हुई फ़ायरिंग और कनाडा के पुराने पंजाबी गैंग नेटवर्क का भी ज़िक्र हुआ. इस पॉडकास्ट में अरविंद ओझा के साथ कनाडा के इस पूरे नेक्सस को समझने की कोशिश करेंगे. Producer - Maaz SiddiquiHost - Arvind OjhaSound - Suraj Singh
-
97
Dawood Ibrahim से Lawrence Bishnoi तक Underworld का सफ़र, Babloo Srivastava का बदला और Gautam Adani की Kidnapping पर खुलासा: Crime Branch
अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गोलियां सिर्फ जान नहीं लेतीं... वो शहरों का मिज़ाज बदल देती हैं और अपने पीछे ऐसी कहानियां छोड़ जाती हैं, जो बरसों तक हमें याद रहती हैं. उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर्स हों, मुंबई के माफ़िया हों या फिर आतंकवाद के नेटवर्क - आज हम इन्हीं कहानियों का पछा करेंगे. Crime Branch के इस पॉडकास्ट में हमारे साथ हैं यूपी पुलिस के पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय, जिन्होंने तीन दशक से ज़्यादा समय तक गैंगस्टर्स, अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद के खिलाफ़ मोर्चा संभाला. यूपी STF और ATS के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे राजेश पांडेय अपनी नई किताब "अंतहीन" के ज़रिए उन घटनाओं का खुलासा करते हैं, जिन्हें उन्होंने खुद करीब से देखा और जांचा. इस एपिसोड में जानिए दाऊद इब्राहिम-छोटा राजन की दुश्मनी, मुंबई अंडरवर्ल्ड का हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और दाऊद के बिखरते साम्राज्य की कहानी. साथ ही गौतम अडानी की किडनैपिंग, गुलशन कुमार हत्याकांड, नेपाल में ISI के नेटवर्क और अंत में लॉरेंस बिश्नोई तक अंडरवर्ल्ड के बदलते चेहरे पर चर्चा हुई. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.Producer - Maaz SiddiquiHost - Arvind OjhaSound - Rohan Bharti
-
96
Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला?
20 जुलाई को दिल्ली में हुए CJP Protest ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. जंतर-मंतर से संसद मार्च, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, पैलेट गन का इस्तेमाल, हिंसा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - आख़िर उस दिन क्या हुआ था? Crime Branch के इस स्पेशल पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह बता रहे हैं कि Protest के दौरान दिल्ली पुलिस कहां चूकी, क्या हालात पहले ही काबू किए जा सकते थे और अगर वो पुलिस कमांड में होते तो क्या रणनीति अपनाते. ये बातचीत कानून, सुरक्षा, पुलिसिंग और लोकतांत्रिक विरोध के बीच संतुलन को समझने की कोशिश करती है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
-
95
Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी
दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी रवि शंकर ने करीब तीन दशकों तक देश के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों, गैंगस्टरों और किडनैपिंग मॉड्यूल्स के खिलाफ़ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो अपने पुलिस करियर के उन मामलों का खुलासा करते हैं, जिन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा की तस्वीर बदल दी. बात होगी सदर बाज़ार बॉम्ब ब्लास्ट से शुरू हुई उस जांच की, जो कश्मीर तक पहुंची. सुनिए कैसे अफ़ताब अंसारी, दिनेश ठाकुर, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI), कंधार हाईजैक, हज़ारीबाग एनकाउंटर और देशभर में फैले आतंकी नेटवर्क एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. रवि शंकर बताएंगे कि जांच के दौरान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से जुड़ी किस तरह की साज़िशों के संकेत मिले, और कैसे सूरत, सहारनपुर से लेकर BARC तक संभावित आतंकी योजनाओं के सुराग सामने आए. इसके अलावा चर्चा होगी 2008 के जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली सीरियल ब्लास्ट्स की, जब इंडियन मुजाहिदीन ने देश को दहला दिया था. अगर आप आतंकी मामलों, पुलिस जांच, इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स और पर्दे के पीछे की सच्ची कहानियों को पसंद करते हैं, तो ये एपिसोड मिस मत कीजिए. Producer - Maaz SiddiquiHost - Arvind OjhaSound - Suraj Singh
-
94
GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
हम अक्सर समाज को उसी नज़र से देखते हैं, जैसी हमें दिखाई जाती है. लेकिन ये कोई सीधी तस्वीर तो है नहीं, बल्कि कई परतों से बनी हुई एक जटिल कहानी है. कुछ परतें खुली किताब की तरह होती हैं, और कुछ ऐसी जिन्हें देखने से भी हम बचते हैं. उन्हीं परतों में एक ऐसी दुनिया है जिसे हम रेड लाइट एरिया के नाम से जानते हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले 32 सालों में 600 से ज़्यादा लड़कियों को बचाया और नई जिंदगी दी. बातचीत में शामिल हैं ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग की सच्ची घटनाएं, देशभर के खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन्स, आईने और छतों के पीछे छुपाकर रखी जाने वाली लड़कियों की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां, पुलिस की मिलीभगत और मां-बच्चे को अलग रखकर किए जाने वाले मानसिक शोषण का सच. साथ ही जानिए रेड लाइट एरिया के इतिहास से लेकर Bollywood में इसके ग्लैमराइज़ेशन तक, हर वो पहलू जो आमतौर पर पर्दे के पीछे रह जाता है. सुनिए ये पॉडकास्ट, जो आपको इन बदनाम गलियों की असली सच्चाई से रूबरू कराएगा.Producer - Maaz SiddiquiHost - Arvind OjhaSound - Rohan Bharti
-
93
Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. लेकिन ये सिर्फ़ नामों की एक लिस्ट नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ सक्रिय पूरे आतंकी नेटवर्क की कहानी है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में जानिए आखिर सरकार ने अभी ये कदम क्यों उठाया? कौन हैं ये 23 चेहरे, जिनमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी, भारत से भागे मॉड्यूल हैंडलर और सोशल मीडिया के ज़रिए कट्टरपंथ फैलाने वाले लोग शामिल हैं. इस पॉडकास्ट में राम मंदिर और RSS मुख्यालय की रेकी, Lashkar-e-Taiba, Jaish-e-Mohammed, ISIS मॉड्यूल, Terror Funding और Pakistan Terror Network जैसे कई अहम पहलुओं को आसान भाषा में समझाया गया है. अगर आप राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को गहराई से समझना चाहते हैं, तो इस वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें. Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh
-
92
इंदिरा गांधी, आरुषि तलवार, निठारी और गोधरा कांड का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खुलासे: Crime Branch
क्राइम ब्रांच के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं देश के जाने-माने फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. तीरथ दास डोगरा. AIIMS दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर रह चुके डॉ. डोगरा ने अपने 40 साल से ज़्यादा लंबे करियर में भारत के कई चर्चित मामलों की जांच की. इस बातचीत में उन्होंने इंदिरा गांधी का पोस्टमार्टम, आरुषि तलवार मर्डर केस, निठारी कांड, बाटला हाउस एनकाउंटर और गोधरा कांड जैसे मामलों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि किसी क्राइम सीन पर पहुंचते ही फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट सबसे पहले क्या देखते हैं, एक चोट से क्या-क्या पता चल सकता है, अपराधी के तरीके से उसकी मानसिक स्थिति का अंदाज़ा कैसे लगाया जाता है और कई बार फॉरेंसिक रिपोर्ट पर किस तरह का दबाव बनाया जाता है? अगर आप जानना चाहते हैं कि बड़े-बड़े क्राइम केस में सच सामने लाने में फ़ॉरेंसिक साइंस की क्या भूमिका होती है और अपराध की गुत्थियां आखिर कैसे सुलझती हैं, तो ये एपिसोड ज़रूर देखिए. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Aman Pal
-
91
Bihar की पहली महिला IPS ने Operation Gangajal, Sikh Riots और Lalu Yadav पर क्या बताया?: Crime Branch
कई लड़कियों की ज़िंदगी का रास्ता उनके पैदा होते ही तय कर दिया जाता है - कितनी पढ़ाई होगी, शादी कब होगी और ज़िंदगी कैसे गुज़रेगी. लेकिन कुछ लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं. ऐसी ही एक शख्सियत हैं 1976 बैच की बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी मंजरी जारुहार. 'Crime Branch' के इस खास एपिसोड में मंजरी जारुहार ने अपने असाधारण पुलिस करियर की कई अनसुनी कहानियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे एक महिला होने की वजह से उन्हें शुरुआती दिनों में भेदभाव का सामना करना पड़ा, कैसे उन्होंने बिहार के चर्चित बस डकैती केस को सुलझाया और कैसे वो भागलपुर अंखफोड़वा कांड की जांच टीम का हिस्सा बनीं. इस बातचीत में उन्होंने 1984 के सिख दंगों के दौरान बोकारो में अपने अनुभव, लालू यादव के साथ हुई मुलाकात और बिहार के तथाकथित 'जंगलराज' के बारे में भी खुलकर बात की. ये सिर्फ़ एक पूर्व IPS अधिकारी का इंटरव्यू नहीं बल्कि साहस, ईमानदारी, और बदलाव की एक प्रेरणादायक कहानी है. इसलिए पूरे एपिसोड का आनंद लीजिए. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Aman Pal
-
90
Punjab, Haryana, Rajasthan और Delhi की नहरों का काला सच! Gotakhor Ashu Malik से सुनिए: Crime Branch
'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं आशु मलिक - पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की नहरों से शव निकालने वाले मशहूर गोताखोर, जिनकी पहचान बीते 33 सालों के अनथक काम से बनी है. पिछले तीन दशकों में आशु मलिक और उनकी टीम 73,000 से ज़्यादा शव नहरों और नदियों से बाहर निकाल चुकी है, वो भी बिना किसी सरकारी मदद या फंडिंग के. आज की बातचीत इसी अनसुने काम पर केंद्रित है, जिसमें नहरों के नीचे दफन भारत के एक छिपे हुए सच की कहानी सामने आती है. इस दौरान चर्चा हुई कि कैसे महज 12 साल की उम्र में आशु मलिक ने अपनी पहली जान बचाई, कैसे नहरें आज क्राइम छुपाने का सबसे आसान ज़रिया बन गई हैं और कैसे एक शव पंजाब से बहकर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक पहुंच जाता है. और आखिर में जानेंगे उस सिस्टम की हकीकत जिसमें न कोई सरकारी हेल्पलाइन है, न लापता लोगों के लिए कोई एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड, और जहां गरीब के शव का अक्सर कोई वारिस नहीं होता. ये बातचीत आपको नहरों के नीचे की उस दुनिया तक ले जाएगी, जिसके बारे में अक्सर सुना तो जाता है, लेकिन समझा कम जाता है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti
-
89
Ayush Malik ने सुनाई धर्मांतरण की कहानी, Shamli Conversion Case का Brainwash, Property और Pakistan Link: Crime Branch
शामली धर्मांतरण केस, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाज में बड़ी बहस छेड़ दी है. आयुष मलिक कैसे मोहम्मद अली बने? क्या ये प्रेम विवाह और व्यक्तिगत आस्था का मामला है, या फिर इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की कहानी छिपी है? धर्म परिवर्तन के बाद आयुष ने दोबारा हिंदू धर्म में लौटने से इनकार क्यों किया? इस पूरे मामले में चांदनी कुरैशी, उनके परिवार और पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हम तथ्यों के आधार पर समझेंगे कि आयुष मलिक से मोहम्मद अली बनने तक की पूरी कहानी क्या है, धर्मांतरण को लेकर दोनों पक्षों के दावे क्या हैं, और आखिर ये मामला इतना विवादित क्यों बन गया. अगर आप इस बहुचर्चित केस की पूरी पृष्ठभूमि और अब तक के सभी महत्वपूर्ण घटनाक्रम जानना चाहते हैं, तो ये वीडियो अंत तक जरूर देखें. Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti
-
88
Mahila Aayog है तो Purush Aayog क्यों नहीं? False Cases और Men's Rights पर Barkha Trehan के बेबाक बोल: Crime Branch
क्या पुरुषों के साथ होने वाले अन्याय पर देश में पर्याप्त चर्चा होती है? क्या कानून और व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पुरुषों की समस्याओं को भी समान गंभीरता से देखती है? या फिर ये सिर्फ़ एक धारणा है? Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में अरविंद ओझा से बातचीत कर रही हैं Men's Rights Activist बरखा त्रिहान. बातचीत में उन्होंने पुरुष आत्महत्याओं, कथित फ़र्ज़ी मामलों, पुरुष आयोग की मांग, अतुल सुभाष, अमन शर्मा, मोहम्मद शमी, विष्णु तिवारी, निक्की भाटी और कई चर्चित मामलों पर अपनी राय रखी. इस पॉडकास्ट में आपको महिलाओं और पुरुषों के अधिकार, मीडिया ट्रायल और जेंडर आधारित कानूनों पर एक तीखी और बेबाक बातचीत देखने को मिलेगी. ये चर्चा आपको सोचने पर ज़रूर मजबूर करेगी. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार अतिथि के निजी हैं. आज तक रेडियो इन विचारों का समर्थन नहीं करता. Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti
-
87
पुलवामा अटैक मास्टरमाइंड के ख़ात्मे की कहानी किसी फ़िल्म से कम नहीं: Crime Branch
हमज़ा बुरहान, वो शख्स जिसे 2019 पुलवामा हमले का एक कथित मास्टरमाइंड माना जाता था. उसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार. ये घटना भी वही स्क्रिप्ट फॉलो करती है जो पाकिस्तान में कई बार सुनने को मिली. फ़िल्म 'धुरंधर' में भी यही कहानी दिखाई गई. लेकिन सवाल है, उसे वाकई किसी "धुरंधर" ने मारा? पाकिस्तान उसे क्यों बचाना चाहता था? उसकी मौत का सच क्यों छिपाया गया? और उसके जनाज़े ने पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क पर नए सवाल क्यों खड़े कर दिए? 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में जानिए इस हत्या की कहानी, जिसने आतंकी नेटवर्क में भी हलचल पैदा कर दी है. Producer - Maaz Siddiqui Narrator - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti
-
86
India का सबसे खूंखार Serial Killer जिसने Rajasthan, Punjab और Haryana में कोहराम मचाया: Crime Branch
अपराध की दुनिया में एक ऐसा नाम, जिसने सालों तक पुलिस को उलझाए रखा - शंकरिया कनपटीमार. 18 महीनों में 70 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर. मारने का तरीका हर बार इतना ख़ौफ़नाक कि लोगों ने उसे कनपटीमार का नाम दे दिया. लेकिन आखिर ये शख्स था कौन? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं राकेश गोस्वामी, पूर्व पत्रकार, प्रोफ़ेसर और लेखक, जिन्होंने अपनी किताब India’s Most Dangerous Serial Killer में शंकरिया कनपटीमार की पूरी कहानी दर्ज की है. इस बातचीत में जानिए कि शंकरिया क्या जानबूझकर साधुओं को निशाना बना रहा था? और क्यों पुलिस उसे पहले पकड़ नहीं पाई? साथ ही जानिए कि कैसे एक सुराग, पैर के निशान और महीनों की मेहनत ने आखिरकार पुलिस को शंकरिया तक पहुंचाया. इस एपिसोड में सुनिए भारत के सबसे ख़तरनाक सीरियल किलर्स की कहानी - एक ऐसा केस, जिसने अपराध, राजनीति और पुलिस जांच तीनों पर बड़े सवाल खड़े किए. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh
-
85
Pahalgam हमले पर NIA चार्जशीट में बड़े खुलासे, Pakistan में बैठा लंगड़ा मास्टरमाइंड: Crime Branch
पहलगाम हमला - वो आतंकी हमला जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया... कुछ मिनटों की गोलीबारी और 26 निर्दोष लोगों की मौत. लेकिन सवाल आज भी वही है, इस हमले के पीछे कौन था? हमला करने वाले तीन आतंकी तो Operation Mahadev में मारे गए, लेकिन क्या असली मास्टरमाइंड अब भी आज़ाद है? 'क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे पहलगाम हमले की पूरी कहानी. कैसे Lashkar-e-Taiba और उसके फ्रंट संगठन TRF ने इस हमले की साजिश रची? कौन है साजिद सैफुल्लाह जट्ट उर्फ़ 'लंगड़ा', जिसे जांच एजेंसियां इस पूरे हमले का मास्टरमाइंड मानती हैं? और आखिर कैसे NIA की जांच पाकिस्तान से जुड़ी? क्या वजह थी कि आतंकियों ने बैसरन पार्क जैसा सुनसान इलाका चुना? इस वीडियो में जानिए NIA Investigation के वो बड़े खुलासे, जो आपको चौंका कर रख देंगे. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti
-
84
लॉरेंस बिश्नोई ने कैसे कराया सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, सुकेश चंद्रशेखर के लिए क्यों भिड़े जेलर और तिहाड़ पर खुलासे!: Crime Branch
तिहाड़ जेल - एशिया की सबसे बड़ी जेल लेकिन इसकी ऊंची दीवारों के पीछे क्या चलता है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं अजय भाटिया, जिन्होंने तिहाड़ जेल में ASP के तौर पर 34 सालों तक काम किया. 1991 में पुलिस सेवा जॉइन करने वाले अजय भाटिया उन चुनिंदा अफ़सरों में रहे, जिन्होंने जेल के अंदर की दुनिया को बहुत करीब से देखा. इस बातचीत में खुलकर चर्चा होती है तिहाड़ के अंदर मौजूद करप्शन की. कैसे कैदी मोबाइल, पैसे और यहां तक कि हथियार तक जेल के अंदर ले जाते हैं? साथ ही बात होती है उन नामचीन कैदियों की भी, जिन्हें लेकर हमेशा सवाल उठते रहे - लॉरेंस बिश्नोई, मुन्ना बजरंगी और सुकेश चंद्रशेखर. अजय भाटिया ने बताया कि कैसे कभी उनके पीछे एक गैंगस्टर लगा दिया गया, क्यों उन्हें धमकियां मिलीं और भ्रष्टाचार सिस्टम के चलते उन्हें क्या-क्या भुगतना पड़ा? इस पॉडकास्ट में सुनिए तिहाड़ जेल की वो सच्चाई, जो अक्सर बाहर नहीं आ पाती. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Aman Pal & Rohan Bharti
-
83
अतीक़ अहमद के ISI कनेक्शन और मुख़्तार अंसारी-विकास दुबे की मौत के पीछे कौन? पूर्व DGP प्रशांत कुमार का खुलासा: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बातचीत एक ऐसे पुलिस अफ़सर से है, जिनके नाम के साथ उत्तर प्रदेश की नई पुलिसिंग की पूरी बहस जुड़ी रही है. उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रशांत कुमार, जिनके कार्यकाल को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने एक नया “पुलिसिंग मॉडल” खड़ा किया - जहां एनकाउंटर लगातार चर्चा में रहे. इस बातचीत में “Operation Langda” पर विस्तार से बात हुई. साथ ही फ़िल्म ‘Dhurandhar’ और ‘Dhurandhar 2’ में दिखाए गए किरदार और घटनाएं हकीकत के कितने करीब हैं, खासकर अतीक़ अहमद से जुड़े दावों पर. इसके अलावा मुख़्तार अंसारी की मौत और विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर भी खुलकर सवाल-जवाब हुए. बातचीत में हाथरस केस और महाकुंभ भगदड़ जैसे विवादित मामलों पर भी प्रशांत कुमार से सीधे सवाल किए गए. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
-
82
Pulwama में RDX कैसे आया, Godhra कांड की जांच और Sheena Bora-Haren Pandya को क्यों मारा गया?: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि NIA के पूर्व चीफ़ योगेश चंद्र मोदी. एक सीनियर IPS अधिकारी जिन्होंने अपनी सेवाएं CBI और R&AW में भी दीं. वाईसी मोदी के ही कार्यकाल में पुलवामा अटैक हुआ था. इसके अलावा उन्होंने कई हाई-प्रोफ़ाइल मामले भी सॉल्व किए. इस एपिसोड में उन्होंने बताया कि पुलवामा अटैक हुआ कैसे और NIA इसकी तह तक कैसे पहुंची. साथ ही उन्होंने कश्मीर के टेरर फ़ंडिंग और गुजरात दंगों से जुड़ी अपनी जांच के बारे में भी बताया. आखिर में वाईसी मोदी ने हरेन पांड्या और शीना बोरा मर्डर केस की कहानियां भी बताईं. ये एपिसोड सिर्फ़ एक घटना का ब्योरा नहीं, बल्कि आतंकवाद, क्राइम और जांच बीच की पूरी कहानी है - सीधे उस शख्स की ज़ुबानी जिसने इसे करीब से देखा और सुलझाया. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
81
क्वीन्स ऑफ़ क्राइम - लेडी डॉन, हनी ट्रैप, टिंडर मर्डर और बेबी सीरियल किलर्स की ख़ौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
क्राइम की दुनिया में औरतों की एंट्री कम हुई है. लेकिन जब भी होती है, एक ऐसी कहानी छोड़ जाती है जिसे भूलना आसान नहीं होता. आज ‘क्राइम ब्रांच’ में मेहमान हैं कुलप्रीत यादव. 23 साल तक भारतीय नेवी में सेवा देने के बाद वो नेवल कमांडेंट के तौर पर रिटायर हुए. इसके अलावा वो एक जाने-माने लेखक और एक्टर भी हैं. इस एपिसोड में बातचीत उनकी चर्चित किताब Queens of Crime पर हुई. ये किताब उन आम औरतों की कहानियां बताती है, जो हालात या फ़ैसलों की वजह से अपराध की दुनिया में पहुंच गईं. जानिए इस पॉडकास्ट में कि मुंबई की ड्रग क्वीन ने अपना साम्राज्य कैसे खड़ा किया? एक मां और उसकी दो बेटियों की चेन स्नैचिंग गैंग कैसे ‘बेबी किलर्स’ में बदल गई? एक टिंडर मर्डर केस जिसका तरीका ही सिहराने वाला है और साइनाइड मल्लिका की खौफ़नाक कहानी. 'क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में सुनिए ऐसी कहानियां, जो आम धारणाओं को तोड़ती हैं और दिखाती हैं कि जुर्म का चेहरा कई बार हमारी सोच से बिल्कुल अलग होता है. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
80
PoK से Karachi तक… Pakistan में आतंकियों को कौन मार रहा है? सुनिए ये Dhurandhar कहानी: Crime Branch
9 जून 2024… एक तरफ़ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, दूसरी तरफ़ जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला हो जाता है. इतने अहम दिन पर हुआ ये हमला महज़ संयोग तो नहीं था, बल्कि सोचा-समझा मैसेज था. लेकिन एक साल बाद ही इस हमले के मास्टरमाइंड अबु क़ताल, जो पाकिस्तान में सुरक्षित बैठा था, रहस्यमय तरीके से मारा जाता है. कुछ ‘Unknown Gunmen’ आते हैं, हमला करते हैं और बिना कोई सुराग छोड़े गायब हो जाते हैं. यही पैटर्न बार-बार सामने आता है. चाहे वो आमिर सरफ़राज़ तांबा हो, जिसने सरबजीत सिंह की हत्या की या फिर हंज़ला अदनान, जो हाफ़िज़ सईद का करीबी था. हर बार कहानी एक जैसी है - सटीक हमला, कोई क्लेम नहीं, और हमलावर गायब. तो सवाल ये है कि क्या ये कोई सीक्रेट ऑपरेशन है जो बिना नाम के चल रहा है? क्या हाल ही में आई फ़िल्म ‘धुरंधर’ की तरह कोई धुरंधर सच में तो पाकिस्तान में नहीं है? इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको ऐसी 4 सच्ची कहानियों के ज़रिए इसी गुत्थी को समझाने की कोशिश करेंगे.
-
79
Dhurandhar वाले SP Chaudhry Aslam की बेगम के Rehman Dakait, Lyari और Pakistan पर खुलासे: Crime Branch
धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद कई किरदार नामी गिरामी हो गए. उनमें से एक प्रमुख शख्सियत है पाकिस्तान के SP चौधरी असलम. लेकिन उनकी फ़िल्म में दिखी कहानी और असली ज़िंदगी के बीच कितना फ़र्क है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारी मेहमान हैं चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम. जानिए इस एपिसोड में कि कैसे एक आम इंसान पुलिस अफ़सर बना? ‘चौधरी’ नाम उनके साथ कैसे जुड़ा? और एक पुलिसवाले की ज़िंदगी के साथ परिवार को किन समझौतों से गुज़रना पड़ता है? इस बातचीत में खुलकर बात होती है उनके एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बनने की, उन पर लगे आरोपों की, और उन ऑपरेशनों की जिनकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहे. ऑपरेशन ल्यारी से लेकर रहमान डकैत के एनकाउंटर तक, क्या ये सब वैसा ही था जैसा बताया गया, या कहानी कुछ और थी? साथ ही, TTP से उनकी दुश्मनी कैसे शुरू हुई और क्यों वो उनके निशाने पर आ गए? आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
78
Dhurandhar 2 में दिखा Atiq Ahmad का Pakistan कनेक्शन, पुलिस वाले ने सच्चाई बता दी: Crime Branch
धुरंधर 2 की लहर के बीच एक नाम फिर सुर्खियों में है - अतीक़ अहमद. और इसी नाम की कहानी हमें ले जाती है दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर विनय त्यागी तक. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनय त्यागी, जिन्होंने 1995 में पुलिस फ़ोर्स जॉइन की. दिल्ली पुलिस में रहते हुए वो करीब 8 साल तक स्पेशल सेल में तैनात रहे. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि राजू पाल मर्डर केस के बाद अतीक़ अहमद को कैसे गिरफ़्तार किया गया. जब वो पुलिस कस्टडी में था, तब उसका व्यवहार कैसा था और उसने क्या खुलासे किए. इसके अलावा उन्होंने अपने कई हाई प्रोफ़ाइल मामलों के बारे में भी बात की. इनमें कार्टूनिस्ट इरफ़ान हुसैन का मर्डर केस भी शामिल है, जिसकी जांच उन्होंने करीब से की. आनंद लीजिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
-
77
Zahoor Mistry, Uzair Baloch, Dawood Ibrahim, धुरंधर 2 के एक-एक किरदार की कहानी पता चली: Crime Branch
धुरंधर 2 आ चुकी है… और इसके साथ ही कहानी भी अब पहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक हो गई है. फ़िल्म के आते ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इससे जुड़ी ख़बरें आग की तरह फैल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म के कई कैरेक्टर्स लोगों को और इस वीडियो में हम बात करेंगे पर्दे के पीछे की कहानी पर. C-814 हाईजैकिंग से लेकर ज़हूर मिस्त्री की रहस्यमयी हत्या तक - इस कहानी में और क्या छिपा है? हम आपको बताएंगे: • ज़हूर मिस्त्री उर्फ़ ज़ाहिद अखुंड की पूरी कहानी • उज़ैर बलोच का अरशद पप्पू से बदला • अतीक अहमद और अशरफ के कथित ISI कनेक्शन पर बड़ा खुलासा • और वो सबसे बड़ा सवाल - “बड़े साहब” आखिर हैं कौन और कहां हैं? पूरा वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें, अरविंद ओझा के साथ.
-
76
Gangs of Punjab, Sidhu Moose Wala केस की पूरी कुंडली और Lawrence Bishnoi से जुड़े सारे झूठ: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं जुपिंदरजीत सिंह - पंजाब के जाने-माने खोजी पत्रकार और लेखक, जिनकी पहचान खास तौर पर क्राइम रिपोर्टिंग के लिए है. जुपिंदरजीत सिंह की किताब “Who Killed Moose Wala?” ने पंजाब के सबसे चर्चित केस को एक नए नज़रिये से समझने की कोशिश की थी. अब उनकी नई किताब “Gangs of Punjab” एक बार फिर सुर्खियों में है. आज की बातचीत इसी पर केंद्रित है, जिसमें पंजाब के 10 नामचीन गैंगस्टरों की कहानी सामने आती है. इस दौरान चर्चा हुई कि लॉरेंस बिश्नोई कैसे पंजाब का सबसे बड़ा गैंगस्टर बना, उसने अपनी डायरी में क्या खुलासे किए और पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ें पूर्वांचल माफ़िया तक कैसे पहुंचीं? साथ ही उन्होंने बताया कि डिप्पी चंदभान से लेकर रॉकी फाज़िल्का तक, किन लोगों ने पंजाब के इस अंडरवर्ल्ड की नींव रखी और कैसे ये अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैल गया? और आखिर में जानेंगे पंजाब गैंग वॉर के राज़ और सिद्धू मूसेवाला केस की पूरी कुंडली. ये बातचीत आपको पंजाब के अंडरवर्ल्ड की उन परतों तक ले जाएगी, जिनके बारे में अक्सर सुना तो जाता है, लेकिन समझा कम जाता है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
75
21 Para SF के ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद और जंग में कैसे काम आते हैं स्नाइपर?: Crime Branch
फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा - किसी ऊंची इमारत की छत पर, किसी वीरान पहाड़ी पर या बर्फ़ से ढकी चोटी के बीच लेटा एक सैनिक. हवा की हल्की सरसराहट, सांसें लगभग थमी हुईं, और आँखें दूरबीन के लेंस में गड़ी हुईं. हाथ में राइफ़ल और सामने कई सौ मीटर दूर एक छोटा सा टारगेट. एक स्नाइपर, जंग का वो सिपाही जो अक्सर दिखाई नहीं देता, लेकिन जिसका एक निशाना पूरी लड़ाई का रुख बदल सकता है. ऐसे ही एक “इनविज़िबल वॉरियर” हैं हवलदार नंद किशोर, जो Indian Army की एलीट यूनिट 21 Para (Special Forces) के स्नाइपर रहे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो बताते हैं कि किसी युद्ध या ऑपरेशन में एक स्नाइपर की असली अहमियत क्या होती है? साथ ही ये भी जानेंगे कि जम्मू कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट में चलने वाले काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशनों में स्नाइपर की क्या भूमिका होती है? आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
-
74
ऑपरेशन खुकरी एक्सप्लेनर: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया?
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उन 233 भारतीय सैनिकों की कहानी है, जो तीन महीनों से अधिक समय तक बिना किसी आपूर्ति के, Revolutionary United Front (RUF) के विद्रोहियों से घिरे रहे. मेजर जनरल पुनिया की उपलब्धियों में एक बेहद चर्चित अध्याय है, सिरसा के डेरा सच्चा सौदा कॉम्प्लेक्स को शांतिपूर्ण तरीके से खाली कराना. इसके अलावा सेवा के दौरान उन्होंने LoC और LAC जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी कमान संभाली. अरविंद ओझा के साथ सुनिए पूरी बातचीत. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
73
ऑपरेशन खुकरी: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया?
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उन 233 भारतीय सैनिकों की कहानी है, जो तीन महीनों से अधिक समय तक बिना किसी आपूर्ति के, Revolutionary United Front (RUF) के विद्रोहियों से घिरे रहे. मेजर जनरल पुनिया की उपलब्धियों में एक बेहद चर्चित अध्याय है, सिरसा के डेरा सच्चा सौदा कॉम्प्लेक्स को शांतिपूर्ण तरीके से खाली कराना. इसके अलावा सेवा के दौरान उन्होंने LoC और LAC जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी कमान संभाली. अरविंद ओझा के साथ सुनिए पूरी बातचीत. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
72
IPL स्पॉट फ़िक्सिंग का पर्दाफ़ाश करने वाले पुलिस कमिश्नर ने दाऊद इब्राहिम-टाइगर मेमन के बारे में क्या बताया?: Crime Branch
नीरज कुमार सिर्फ़ एक पुलिस अफ़सर नहीं, बल्कि उन कुछ नामों में शामिल हैं जिनके करियर की फ़ाइलें खुद भारत के आपराधिक इतिहास की धड़कनें दर्ज करती हैं. CBI में रहते हुए उन्होंने हाई-प्रोफ़ाइल और एंटी-टेररिज़्म ऑपरेशनों को लीड किया. 1993 बॉम्बे ब्लास्ट से लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध तक - जांच की डोर अक्सर उनके हाथ में रही. इस दौरान उनका सामना दाऊद इब्राहिम और मेमन परिवार से भी हुआ. दिल्ली, गोवा और अरुणाचल प्रदेश में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद वो दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बने. बाद में BCCI की Anti-Corruption and Security Unit में चीफ़ एडवाइज़र के तौर पर उन्होंने क्रिकेट में फैले भ्रष्टाचार पर भी नज़र रखी. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने नीरज कुमार से इन्हीं मामलों पर बात की. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
71
डिजिटल अरेस्ट के अतरंगी पैंतरे और क्या वीडियो गेम्स की लत बना रही है बच्चों को गुलाम?: Crime Branch
ख़बरों में आए-दिन सुनने को मिल जाता है कि फ़ला-फ़ला बच्चे ने वीडियो गेम्स या सोशल मीडिया के चलते आत्महत्या कर ली. अभी हाल ही में गाज़ियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया. वजह सामने आई - कोरियन वीडियो गेम्स. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और लेखक, अमित दुबे, जिनके पास इस क्षेत्र में 20 से ज़्यादा सालों का अनभुव है. उनके सामने हमने इसी गंभीर समस्या को रखा. इसके अलावा उनसे बात हुई डिजिटल दुनिया के सबसे बड़े ख़तरे पर - साइबर फ़्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ग्रूमिंग. अपने बच्चों को इस बदलती दुनिया में सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पूरा पॉडकास्ट ज़रूर सुनिएगा, अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग - रोहन भारती
-
70
आर्यन ख़ान से पंगा, बॉलीवुड पर शिकंजा और भारत में कैसे आते हैं तरह-तरह के ड्रग्स?: Crime Branch
समीर वानखेड़े - एक ऐसे IRS अफ़सर, जो हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरे रहे. चाहे बात आर्यन ख़ान केस की हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर कार्रवाई की, उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहा. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमने समीर वानखेड़े से जुड़े इन तमाम मामलों की परतें खोलने की कोशिश की. अपने बेबाक और अलग अंदाज़ में उन्होंने हर सवाल का सीधा जवाब दिया, यहां तक कि The Ba***ds of Bollywood पर भी खुलकर अपनी राय रखी. इस बातचीत में मुंबई के ड्रग नेटवर्क, NCB का वर्किंग मॉडल और उनसे जुड़े कुछ चर्चित क़िस्सों पर भी आराम से चर्चा हुई. पूरा एपिसोड ज़रूर सुनिए, अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
-
69
मायावती गेस्ट हाउस कांड, UP पुलिस का "ऑपरेशन लंगड़ा" और महेंद्र फ़ौजी की कहानी: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं ओ.पी. सिंह, जो 2018-2020 तक उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP रहे. मुरादाबाद की संवेदनशील गलियों से लेकर तराई में आतंकवाद के ख़िलाफ़ ऑपरेशन, लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड से लेकर नोएडा की हिंसक हड़ताल तक, एक्शन और विवाद ने ओ.पी. सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ा. CISF, NDRF और यूपी पुलिस की कमान संभालने वाले ओ.पी. सिंह ने नेपाल भूकंप से लेकर 2019 के शांतिपूर्ण चुनावों तक नेतृत्व की मिसाल पेश की. इसके अलावा एक लेखक के तौर पर, उन्होंने तीन क़िताबें लिखी. आज हम उनकी ज़िंदगी के इन्हीं पहलुओं पर चर्चा करेंगे. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग - अमन पाल वीडियो एडिट - आशीश रावत
-
68
इंदिरा गांधी का ब्लैक टाइगर पाकिस्तान की जेल में क्यों सड़ता रहा?: Crime Branch
26 जनवरी के मौके पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. हर साल कई भारतीयों को देश के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने पर सम्मान मिलता है. लेकिन इतिहास में ऐसे भी कई गुमनाम चेहरे हैं, जिन्होंने भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी और हम आज उनका नाम तक नहीं जानते. आज की कहानी ऐसे ही एक देशभक्त की. एक ऐसा जासूस, जिसने पाकिस्तान में रहकर न सिर्फ़ जासूसी की, बल्कि वहां की सेना में मेजर के पद तक पहुंचा. उसने पड़ोसी मुल्क से जुड़ी कई अहम और गोपनीय जानकारियां भारत तक पहुंचाईं. आज क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हम आपको R&AW के उस एजेंट की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसे आज भी भारत के सबसे बेहतरीन जासूसों में गिना जाता है, जिसकी जांबाज़ी से प्रभावित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उसे नाम दिया - ब्लैक टाइगर. इस एपिसोड में अरविंद ओझा के साथ सुनिए, कहानी रविंद्र कौशिक की. प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
-
67
बाबरी मस्जिद, ऑपरेशन ब्लैक थंडर, RSS की जासूसी और UP माफ़िया की कहानी: Crime Branch
काफ़ी कम पुलिस अधिकारी ख़ुद को इतिहास का साक्षी कह सकते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे मेहमान एक ऐसी ही हस्ती हैं, पद्मश्री से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रकाश सिंह. नागा विद्रोह हो या ऑपरेशन ब्लैक थंडर, बाबरी विध्वंस का यूपी संभालने से लेकर BSF का नेतृत्व करना, प्रकाश सिंह ने सब किया. इसके अलावा उनसे बात हुई पुलिसिंग के ऐसे पन्नों पर जिसकी कोई बात नहीं करता. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
-
66
आरुषि तलवार-निठारी केस का फ़ैसला और पूर्वांचल माफ़िया के सामने कैसे झुका दाऊद इब्राहिम?: Crime Branch
क्राइम की दुनिया में कभी-कभी ऐसे जांबाज़ अफ़सर आते हैं जिनके फ़ैसले और एक्शन इतिहास बना देते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं 1985 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण कुमार, जिनका नाम उत्तर प्रदेश माफ़िया और अपराध की दुनिया में हलचल मचा देता था. अरुण कुमार, उस STF के हेड थे जो शिव प्रकाश शुक्ला को मारने के लिए बनी. इस पॉडकास्ट में अरुण कुमार बताते हैं - STF बनने की कहानी, पूर्वांचल माफ़िया-दाऊद इब्राहिम का कनेक्शन और मुख्तार अंसारी-पप्पू यादव से जुड़े चर्चित ऑपरेशनों की अंदरूनी कहानी. इसके अलावा निठारी हत्याकांड और आरुषि तलवार मर्डर केस की जांच करने वाले अरुण कुमार कितना संतुष्ट हैं इनके फ़ैसले से? सुनिए पूरी बातचीत अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
-
65
इंदिरा गांधी से पंगे, BJP नेताओं की गिरफ़्तारी और दिल्ली पुलिस के क़िस्से: Crime Branch Feat. Kiran Bedi
1970 के उस दौर में, जब औरतों को समाज ने कुछ गिनी-चुनी भूमिकाओं में बांध रखा था, तब किरण बेदी देश की पहली महिला IPS अफ़सर बनीं. ये एक सिर्फ़ नौकरी नहीं थी, बल्कि सोच की दीवार को तोड़ने जैसा था. दिल्ली की सड़कों से लेकर तिहाड़ जेल की दीवारों तक, हर पोस्टिंग को उन्होंने सुधार के नज़रिये से देखने की कोशिश की. क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं किरण बेदी, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी होने के साथ-साथ वो पुदुचेरी की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. आज बातचीत सिर्फ़ पुलिसिंग पर नहीं, बल्कि उस दौर की होगी जब ज़्यादा मुश्किल था नियमों को बराबरी से लागू करना. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
-
64
पूर्वांचल माफ़िया, धनंजय-अभय पर खुलासे और पाकिस्तान में कहां बनती है फ़ेक करेंसी?: Crime Branch
“वर्चस्व की लड़ाई में कोई अपना नहीं होता” ये शब्द थे उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश शुक्ला के, जिसके नाम से लोग थर-थर कांपते थे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं राजेश पांडे, उत्तर प्रदेश के IPS-SPS 2003 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी. राजेश पांडेय उस स्पेशल टास्क फ़ोर्स यानि STF के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं, जिसने श्री प्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर किया था. साथ ही उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और माफ़िया राज की कमर तोड़ कर रख दी. इस पॉडकास्ट में राजेश पांडेय सिर्फ़ पूर्वांचल माफ़िया की कहानियां ही साझा नहीं करते, बल्कि पाकिस्तान में बनने वाली फ़ेक इंडियन करेंसी की भी असलियत से रूबरू कराते हैं. सुनिए पूरी बातचीत अरविंद ओझा के साथ. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं. प्रड्यूसर: माज़ & अंकित साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
-
63
धुरंधर फिल्म की रियल स्टोरी पाकिस्तानी पत्रकार ने बताई: Crime Branch
ज़िले हैदर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार और क्राइम रिपोर्टर हैं, जिन्होंने कराची की सड़कों पर आतंक, गैंगवार और पुलिस ऑपरेशनों को बेहद करीब से देखा है. वे उन चुनिंदा पत्रकारों में शामिल हैं, जो दिग्गज पुलिस अफसर चौधरी असलम के साथ कई हाई-रिस्क ऑपरेशनों के दौरान मौजूद रहे.चौधरी असलम वही नाम हैं, जिनकी ज़िंदगी से प्रेरित होकर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर बनाई गई है, जिसमें संजय दत्त उनका किरदार निभा रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में पड़ोसी मुल्क से ज़िले हैदर हमारे मेहमान हैं. क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने ज़िले हैदर से वे सभी सवाल पूछे हैं, जिनके जवाब आपको फिल्म धुरंधर में नहीं मिलेंगे. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
-
62
सलमान खान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर पवन सिंह क्यों?: Crime Branch
टेलिविज़न जगत के सबसे बड़े शो बिग बॉस का फ़ाइनल आ चुका है, और इसी बीच एक खबर हर तरफ़ सुर्खियों में है - पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी. ‘क्राइम ब्रांच’ में आज इसी धमकी को डिकोड किया जाएगा. आपका बताएंगे कि इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है, क्या वाकई ये धमकी बिश्नोई गैंग ने भेजी है, पवन सिंह उनके निशाने पर कैसे आए और इस गैंग के तार बिहार-नेपाल से कैसे जुड़े हैं? सुनिए पूरा एपिसोड, अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: माज़ साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
61
सूट-बूट में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के White Collar आतंकियों की इनसाइड स्टोरी: Crime Branch
सूट-बूट में दिखने वाले लोग कब, कैसे और कहां आतंक की सबसे ख़तरनाक परतों से जुड़े होते हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में जानिए. जैश-ए-मोहम्मद की कथित White Collar महिला विंग कैसे काम करती है? उनका नेटवर्क कैसे बनता है, कैसे फैलता है और कैसे पकड़ में आता है? इस एपिसोड में हम खोल रहे हैं उस आतंक का वो चेहरा, जो भीड़ में घुल-मिलकर चलता है…लेकिन प्लान करता है विनाश. सुनिए क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
-
60
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नया प्लान कितना खतरनाक?: Crime Branch
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का क्या अब The END शुरू हो चुका है? या उसके भाई अनमोल बिश्नोई की एंट्री इस क्राइम नेटवर्क को पहले से भी ज्यादा मजबूत बनाने वाली है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बताएंगे कि क्या अनमोल बिश्नोई की वापसी गैंग को नई दिशा देगी? क्या लॉरेंस का नेटवर्क टूट रहा है या नया पावर शिफ्ट शुरू हो चुका है? सुनिए ‘अरविंद ओझा’ से. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
-
59
लखनऊ में कैसे हुई पूर्वांचल गैंग की एंट्री: Crime Branch | लखनऊ के रंगबाज़
बृजलाल इस वक्त उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं. वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 1977 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं और प्रदेश के DGP भी रह चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने 19 एनकाउंटर को अंजाम दिया. करीब तीन दशकों तक देश के सबसे बड़े सूबे में हुई तमाम घटनाओं के न सिर्फ गवाह रहे, बल्कि कई बार खुद कानून के एक अहम पक्ष भी बने. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिन पर हमने उनसे पहले भी बातचीत की थी. लेकिन उस बातचीत में बहुत कुछ छूट गया था. उसी को पूरा करने के लिए हमने फिर बृजलाल को बुलाया है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हम उनकी किताब ‘लखनऊ के रंगबाज’ पर बात करेंगे. सुनिए अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
-
58
अंकिता भंडारी केस में क्यों था दबाव और IPS ने हजारों की भीड़ को कैसे कंट्रोल किया: Crime Branch
कभी-कभी…खाकी वर्दी के पीछे छिपा एक इंसान, दुनिया के सबसे दिलचस्प किस्से लेकर आता है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार, जिन्होंने अपने लंबे अनुभव और किताब के ज़रिए पुलिस की उस दुनिया की झलक दिखाई है, जिसे आम लोग शायद ही कभी देख पाते हैं. तीन दशक से ज़्यादा की सेवा. सैकड़ों घटनाएं. और इंसानियत की वो मिसालें, जो खाकी को एक चेहरा देती हैं. इस बातचीत में अशोक कुमार न सिर्फ इलाहाबाद से प्रयागराज तक की पुलिस कहानियों को साझा करते हैं, बल्कि बताते हैं कि पुलिस, एक संस्था के तौर पर, जनता का भरोसा कैसे जीत सकती है. साथ ही हम बात करेंगे अंकिता भंडारी केस की. एक ऐसी लड़की की, जिसने गलत के आगे झुकने से इनकार कर दिया और उसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई. सुनिए पूरी कहानी अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
57
गर्लफ्रेंड के साथ बनाए गए प्राइवेट वीडियो ने कैसे ले ली यूपीएससी छात्र की जान?: Crime Branch
6 अक्टूबर को दिल्ली के तिमारपुर इलाके के गांधी विहार में एक फ्लैट की चौथी मंज़िल पर आग लग गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. जब पुलिस ने मौके की जांच की, तो उन्हें एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला. मरने वाले की पहचान राम केश मीना के रूप में हुई, जो उसी फ्लैट में रहने वाला एक यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र की थी, शुरुआत में पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि उसकी मौत सिलेंडर फटने से लगी आग में हुई है लेकिन पूरा मामला कुछ और निकला, सुनिए ‘क्राइम ब्रांच’ में.
-
56
ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में कैसे लगी सेंध और डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?: Crime Branch
क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं हर्ष बहल जो साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक के जाने-माने एक्सपर्ट हैं. हर्ष साइबर सिक्योरिटी कंपनी Exterro में वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. उन्होंने अपने अनुभव से साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल केस सॉल्व किए हैं, जिनमें AIIMS जैसे नामी अस्पताल और सेमीकंडक्टर कंपनियों पर हुए गंभीर साइबर अटैक शामिल हैं. इस एपिसोड में हमने हर्ष से पूछा कि डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचा जा सकता है? साइबर सिक्योरिटी को समझना क्यों जरूरी है और क्या एंटी-वायरस बनाने वाली कंपनियां ही वायरस बनाती हैं? ‘क्राइम ब्रांच’ में सुनिए अरविंद ओझा से. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती
-
55
बिहार में जातियों का झगड़ा कैसे खूनी खेल में बदल गया?: Crime Branch
बिहार के कई जगहों पर दो दशक तक नरसंहार हुआ. वो जगहें थीं. जहानाबाद जिले का लक्ष्मणपुर बाथे और शंकर बिगहा, पटना जिले का बेलछी, गया जिले के बघौरा और बारा गांव, भोजपुर जिले का बथानी टोला, अरवल जिले का सेनारी, और औरंगाबाद जिले का मियांपुर गांव. जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली खून की नदियां बहीं और इंसान की चीखें सत्ता की दीवारों से टकराकर लौट आईं. हर गांव में एक किस्सा था, हर रात में एक डर,और हर सुबह किसी मां की चीत्कार गूंजती थी. इस लड़ाई में कितने लोगों ने अपनी जान गंवाई, कितने परिवार उजड़ गए और आखिर इसका अंत कैसे हुआ? ‘क्राइम ब्रांच’ में सुनिए अरविंद ओझा से. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती
-
54
पवन सिंह के बीजेपी जॉइन करते ही पत्नी ज्योति सिंह ने क्यों मचाया बवाल?: Crime Branch
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों ख़ूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह विवाद उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ा है. हाल ही में ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर पवन सिंह से घर लौटने की गुहार लगाई थी. ज्योति ने इस बात का जिक्र किया था कि पवन सिंह उन्हें कई महीनों से छोड़कर अलग रह रहे हैं. इसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम में पुलिस ने ज्योति सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद ज्योति ने एक रोती-बिलखती हुई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वह महिला पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आ रही हैं.इस वीडियो में उन्होंने अपने पति पवन सिंह पर किसी दूसरी महिला के साथ होटल में जाने का गंभीर आरोप भी लगाया है. क्या है ये पूरी कहानी ‘क्राइम ब्रांच’ में सुनिए ‘अरविंद ओझा’ से. प्रड्यूसर: अंकित & मानव साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
53
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गैंग में कौन-कौन और अय्याशी का पूरा खेल कैसे खुला?: Crime Branch
दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में छात्राओं से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला बढ़ता ही जा रहा है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे 62 साल के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थसारथी की करतूतों की पोल खुलती जा रही है. आरोप है कि उसने न केवल 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि इसके लिए उसने संस्थान में एक 'लेडी गैंग' भी बना रखा था. इस बाबा की पूरी कहानी सुनिए 'क्राइम तक' में अरविंद ओझा से. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं.CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.
HOSTED BY
Aaj Tak Radio
CATEGORIES
Loading similar podcasts...