Skip to content
Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट podcast artwork

Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट

by Policy, Politics, Tech, Culture, and more...

This Hindi Podcast brings to you in-depth conversations on politics, public policy, technology, philosophy and pretty much everything that is interesting. Presented by tech entrepreneur Saurabh Chandra, public policy researcher Pranay Kotasthane, and writer-cartoonist Khyati Pathak, the show features conversations with experts in a casual yet thoughtful manner. जब महफ़िल ख़त्म होते-होते दरवाज़े के बाहर, एक पुलिया के ऊपर, हम दुनिया भर की जटिल समस्याओं को हल करने में लग जाते हैं, तो हो जाती है पुलियाबाज़ी। तो आइए, शामिल हो जाइए हमारी पुलियाबाज़ी में जहां हम एक से एक दिलचस्प विषय की तह तक जाएँगे, वो भी आम बोलचाल की भाषा में। www.puliyabaazi.in

From the show's RSS feed, refreshed Nov 12, 2026. Source feed.

Subscribe Bookmark

Episodes

  1. गाँधी से बहस। Why does everyone love to hate Gandhi? ft. Ramachandra Guha

    क्या महात्मा गाँधी आज के युवाओं के बीच अपनी चमक खो रहे हैं? आज के इस दौर में जहाँ हर तरफ polarization का माहौल है, गाँधी जी के अहिंसा के सिद्धांतों, उनके नैतिक फैसलों और उनके सत्याग्रह को किस तरह से देखा जाना चाहिए? क्यों कई विचारधाराओं के लोग गाँधी से असहमत थे? आज करेंगे हम गाँधी जी की…

    more
  2. कानून व्यवस्था के बारे में राज्य सरकारें क्या कर सकती है? How can States Improve Law and Order?

    कानून व्यवस्था, पुलिस और अदालत की क्षमता किसी भी देश की तरक्की की नींव होती हैं। लेकिन हमारे देश में पुलिस सुधार (Police Reforms) के आदेशों के बावजूद जमीनी स्तर पर बदलाव क्यों नहीं दिखते? राज्य आखिर किन चीज़ों में स्पर्धा कर रहे हैं और जनता की तरफ से ‘Public Goods’ की मांग क्यों नहीं उठती? आज की…

    more
  3. 10 करोड़ की आबादी वाले शहर की कल्पना। Moonshot Idea: Can India Build a Megacity?

    क्या भारत में 10 करोड़ की आबादी वाला एक ऐसा मेगासिटी बनाया जा सकता है जो स्मार्ट, आधुनिक और रहने योग्य हो? इस पुलियाबाज़ी में हम शहरीकरण के एक बड़े ‘Moonshot Idea’ की बात कर रहे हैं। भारत के ऐतिहासिक शहरों से लेकर माइग्रेशन के अलग-अलग परतों तक, और शहरों की इंजीनियरिंग से लेकर अर्बन फ्लडिंग व…

    more
  4. भारत के भूमि बाज़ार की भूल-भुलैया | Reforming Land Markets in India ft. Anirudh Burman

    भारत में भूमि और संपत्ति से जुड़े कानून हमेशा से उलझे हुए रहे हैं—चाहे बात 2013 के भूमि अधिग्रहण अधिनियम की हो, ग्रामीण-शहरी वर्गीकरण की, या फिर कोर्ट में सालों-साल चलने वाले मुकदमों की। एक आदर्श भूमि बाज़ार कैसा होना चाहिए और पब्लिक फाइनेंस के नज़रिए से भूमि अधिग्रहण को कैसे देखना चाहिए? अमरावती…

    more
  5. भारतीय सामरिक चिंतन की जड़ें: अर्थशास्त्र से रणनीतिक स्वायत्तता तक | India's Strategic Culture

    भारत युद्ध, शांति और ताकत के बारे में जैसा सोचता है, वैसा क्यों सोचता है? हर देश के पास एक तरह की अनदेखी किताब होती है, जो उसके इतिहास, उसके ग्रंथों और उसके पुराने अनुभवों से बनती है। यही किताब तय करती है कि वह दोस्तों और दुश्मनों से कैसे पेश आएगा। इसे ही हम सामरिक संस्कृति कहते हैं, और आज इसे...

  6. शोर-शराबे से AI हैक तक: नियम कैसे बदलते हैं? Noise Pollution & Hugging Face Incident

    इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर चर्चा थोड़ी हटकर है। हमने शुरुआत की गणेश उत्सव के दौरान होने वाले ध्वनि प्रदूषण से और बात यहाँ तक पहुँची कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों की ही भाषा में संवाद करना कितना ज़रूरी है। इसके साथ ही हमने सामाजिक नियमों के बदलने की प्रक्रिया पर भी गौर किया। एपिसोड…

    more
  7. भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध: Quad, इंडो-पैसिफिक और चीन फैक्टर India-Australia Relations Decoded

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में सिर्फ क्रिकेट और कॉमनवेल्थ से बढ़कर एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी का रूप ले चुके हैं। पर क्या दोनों देशों के हित चीन, Quad, और अमेरिका को लेकर पूरी तरह मेल खाते हैं? या फिर इस दोस्ती के पीछे कुछ बुनियादी मतभेद भी छिपे हैं? इस पुलियाबाज़ी में हम चर्चा...

  8. सरकार क्या है: गब्बर या रॉबिनहुड? Myths in Public Finance and India's Economy ft. Sarthak Pradhan

    इस एपिसोड में हम प्रणय कोटस्थाने और सार्थक प्रधान के साथ पब्लिक फाइनेंस और भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मिथकों पर चर्चा करते हैं। सरकार किस पर सबसे ज़्यादा पैसा खर्च करती है? Interest rates कब बहुत ज़्यादा माने जाते हैं? और सरकारों के लिए कर्ज़ लेना कब सही होता है? इन सब महत्वपूर्ण और दिलचस्प...

  9. डेरी में नंबर वन, पर 'वे' एक्सपोर्ट में पीछे क्यों? | India’s Missing Food Exports

    भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश माना जाता है, पर जब बात ‘वे’ (Whey) प्रोटीन निर्यात करने की आती है, तो हम पीछे क्यों रह जाते हैं? इस एपिसोड में हम भारतीय डेरी उद्योग की ज़मीनी हक़ीकत को खंगालते हैं। ख़राब उत्पादकता (productivity), प्राइवेट कंपनियों के लिए चुनौतियाँ, और सरकार द्वारा लगाए…

    more
  10. भारतीय महिलाओं की श्रमबल में हिस्सेदारी इतनी कम क्यों? What is keeping Indian Women out of the Workforce?

    आज पुलियाबाज़ी पर एक नया फॉर्मेट आज़माने की कोशिश की है। सौरभ ने इसे नाम दिया है जुगनी। जुगनी की तरह मन मुताबिक हम किसी एक विषय को टटोलेंगे। चर्चा के बदले किसी एक विषय की क्लास लगेगी। प्रणय ने इसे नाम दिया है पुलियाबाज़ी प्रवचन। श्रोता लोग भी कुछ नाम सुझा सकते हैं। पसंद आएगा तो लॉक कर देंगे। ये नया...

  11. डिजिटल पेमेंट का गणित | Should UPI be free?

    भारत में डिजिटल पेमेंट्स की क्रांति लाने वाले UPI पर सरकार अब कुछ शुल्क लगाना चाहती है। कई लोगों का मानना है कि ये एक “पब्लिक गुड” है जिसका खर्चा सरकार को ही उठाना चाहिए। आज पुलियाबाज़ी पर हम चर्चा करेंगे कि इसे लोकनीति के दृष्टिकोण से कैसे समझें? क्या डिजिटल पेमेंट्स नेटवर्क को सिर्फ सरकार के…

    more
  12. भारतीय उदारवाद: राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक आज़ादी की ओर। The Dilemma of an Indian Liberal ft. Gurcharan Das

    उदारवाद को लेकर हमारे देश में कई तरह की ग़लतफ़हमियाँ देखने को मिलती हैं। क्या यह केवल एक पश्चिमी सोच है, या हमारे अपने इतिहास, भक्ति आंदोलन और ‘धर्म’ की जड़ों में भी इसकी गहरी झलक मिलती है? आज की पुलियाबाज़ी में प्रसिद्ध लेखक और चिंतक गुरचरण दास जी के साथ हम इसी विषय पर बारीकी से चर्चा करेंगे।...

  13. सफ़रनामा: ब्रिस्बेन, लंडन, केंटकी। Australian Outdoors, London Museums, GE in Kentucky

    दुनिया की सैर केवल नई जगहों को देखने का नाम नहीं है, बल्कि नए विचारों, शहरों के डिज़ाइन और पब्लिक लाइफ को समझने का एक अनूठा ज़रिया भी है। आज की पुलियाबाज़ी में हम लेकर आए हैं एक और सफरनामा। प्रणय, सौरभ और ख्याति के हालिया सफ़र और अनुभवों के ज़रिये हम चर्चा करेंगे कि कैसे बेहतर डिज़ाइन के ज़रिये…

    more
  14. तेज़ विकास, लेकिन घटती उत्पादकता। India’s Productivity Problem ft. Amit Basole

    भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। लेकिन अगर अर्थव्यवस्था इतनी तेज़ी से बढ़ रही है, तो रोजगार को लेकर चिंता क्यों बनी हुई है? क्या भारत में सचमुच “जॉबलेस ग्रोथ” हो रही है, या कहानी इससे कहीं ज़्यादा दिलचस्प है? इस पुलियाबाज़ी में हमारे साथ हैं अर्थशास्त्री प्रो. अमित...

  15. जनगणना से उभरती भारत के एकीकरण की कहानी। Census & the Making of Modern India ft. Shivakumar Jolad

    आज की पुलियाबाज़ी में हम चर्चा कर रहे हैं भारत की जनगणना और प्रशासनिक ढाँचे के इतिहास और उसके महत्व पर। 19वीं सदी की Life Expectancy से लेकर ज़िलों के विकास की दास्तान और महाराजाओं की महात्वाकांक्षाओं पर लगाम कसने तक, यह एपिसोड जनगणना के आंकड़ों से आधुनिक भारत के निर्माण की एक अनोखी कहानी पेश करता...

  16. पानी से पेट्रोल, Wiki में भी मार्केट, और AI संप्रभुता की बहस। E20 Petrol, Markets in Wiki, AI Sovereignty

    क्या E20 पेट्रोल यानी 20% इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल सचमुच भारत के हित में है, या हम अनजाने में अपनी पानी और खाद्य सुरक्षा दांव पर लगा रहे हैं? क्या आम जनता को अपनी गाड़ियों के लिए फ्यूल चुनने का ऑप्शन मिलना चाहिए? इसके साथ ही, एपिसोड में कुछ दिलचस्प TIL फैक्ट्स और टेक्नोलॉजी की दुनिया के हॉट टॉपिक ‘AI...

  17. चुनाव, पैसा और हमारा लोकतंत्र: The Cost of Politics in India ft. Niranjan Sahoo, Ambar Kumar Ghosh

    आज की पुलियाबाज़ी में हम बात कर रहे हैं राजनीति और पैसे के उस गहरे गठजोड़ की, जो हमारे लोकतंत्र पर सीधा असर डालता है। आखिर हमारे राजनेताओं को चुनावों में इतना पैसा कहाँ और क्यों ख़र्च करना पड़ता है? क्या वोट ख़रीदने की प्रथा और वोटरों की बढ़ती बेरुखी हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों के चेहरे बदल रही…

    more
  18. एक देश, एक परीक्षा और अंतहीन दबाव: क्या वाकई कोई और रास्ता नहीं है? One Nation, One Exam, One Deep Crisis

    क्या ‘एक देश, एक परीक्षा’ का फॉर्मूला हमारे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा जाल बन चुका है? जब नीट (NEET) जैसी एक इकलौती परीक्षा लाखों बच्चों का भविष्य तय करने लगती है, तो स्टूडेंट्स पर तनाव का पहाड़ टूटना लाज़मी है। आज की पुलियाबाज़ी में हम इसी गंभीर मुद्दे की तह तक जाएंगे। हम चर्चा करेंगे कि क्या हमारी...

  19. चीन के युद्धों से भारत के लिए सबक। How Does China Fight Its Wars ft. Vijay Gokhale, Former Foreign Secretary of India

    आज की मल्टीपोलर दुनिया में भारत के लिए चीन और उसकी रणनीति को समझना बेहद ज़रूरी हो गया है। पिछले कुछ सालों में सीमा पर झड़पें हों या 1962 के युद्ध की कड़वी यादें, भारत की तरफ चीन का रवैया अक्सर एक पहेली समान लगता है। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए आज की इस पुलियाबाज़ी में हमारे साथ जुड़ते हैं भारत के...

  20. क्या चीन के साथ दोस्ती मुमकिन है? India-China Relations: Cordial or Volatile?

    क्या भारत और चीन के बीच कभी सच में दोस्ती हो सकती है? आज की पुलियाबाज़ी में हम इसी सवाल की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजिंग में बैठे पॉलिसी मेकर्स भारत को किस नज़रिये से देखते हैं और उनका ‘Western Theatre Command’ भारत के लिए कितना बड़ा सिरदर्द है? अरुणाचल प्रदेश पर चीन के लगातार दावों से लेकर...

  21. अनदेखा ढाँचा: Engineering Talent, Non-Profit Trade Bodies, Vibrant Public Libraries

    यह चर्चा पिछले एपिसोड से चल रही चर्चा का दूसरा भाग है। पिछले हफ्ते हमने बात की थी AI और डिजिटल दुनिया के बारे में। इस हफ्ते हम अपनी नज़र दौड़ाते है उस अदृश्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर जिसकी कमी की वजह से भारत कई मायनों में पीछे छूट जाता है। हम टटोलेंगे अमेरिका के ‘ट्रेड शोज़’ का गणित, समझेंगे हवाई जहाज़ के...

  22. सोच की स्वछंदता, सॉफ्टवेयर का 'कबाड़ा' और AI की दौड़ में भारत कहाँ? Cognitive Autonomy, Enshittification and AI Divide

    पुलियाबाज़ी के इस एपिसोड में, हम चर्चा करते हैं AI क्रांति और उभरते हुए “AI Divide” पर। क्या भारत AI के इस्तेमाल से अपनी विशाल मानव पूंजी (human capital) के लिए अवसर पैदा कर पायेगा? क्या AI क्रांति भारत की समस्याओं को सुलझाने में काम आएगी? इसके अलावा, हम AI के दौर में अपनी सोचने-समझने की आज़ादी...

  23. संसद का रिपोर्ट कार्ड। Legislative Incentives of Our Parliamentarians ft. Prof. Ajit Phadnis

    अक्सर हम चुनावों के शोर में यह भूल जाते हैं कि हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों का असली काम क्या है। चुनावों पर तो सबकी नज़र रहती है, लेकिन चुने जाने के बाद हमारे प्रतिनिधि संसद में क्या करते हैं इस पर हमारा ध्यान कम ही रहता है। तो आइए, आज प्रोफ़ेसर अजित फडनिस के साथ पुलियाबाज़ी पर समझते हैं कि हमारे...

  24. क्या अंतरराष्ट्रीय राजनीति सिर्फ ताक़त का खेल है? Geopolitics, Diplomacy and IR Framework with Prof. Atul Mishra

    क्या अंतरराष्ट्रीय राजनीति सिर्फ ‘स्ट्रांगमेन’ यानी ताक़तवर नेताओं के अहंकार से चलती है, या इसके पीछे कोई गहरी प्रक्रिया काम करती है? दुनिया की व्यवस्था पर आज जो प्रहार हो रहा है, इसका दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ेगा? आज की पुलियाबाज़ी में हमारे साथ हैं आईआर (IR) एक्सपर्ट प्रोफेसर अतुल मिश्रा,...

  25. संसद में आख़िर हुआ क्या? संवैधानिक संशोधन की गुत्थी। Parliament, Delimitation & Women's Reservation ft. M. R. Madhavan

    पिछले हफ़्ते हमारी संसद में एक ख़ास सत्र बुलाया गया था। इस सत्र के बाद जो रिपोर्टिंग हुई उसके चलते लोग और भी कन्फ्यूज़ हो गए। तो हमें लगा कि हमें भी पुलियाबाज़ी का एक अर्जेंट सत्र बुलाना चाहिए ताकि संवैधानिक संशोधनों की इस गुत्थी को सुलझाया जाए। इस चर्चा पर हमारे मेहमान है PRS Legislative के एम. आर....

  26. क्योंकि SaaS भी कभी Moat थी। Will AI Eat the Software Industry? Ft. Sidu Ponnappa

    आज की पुलियाबाज़ी में हम एक बहुत ही दिलचस्प और ज़रूरी मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। क्या AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के आने से सॉफ्टवेयर और सर्विस की दुनिया पूरी तरह बदल गई है? भारतीय IT Services का भविष्य क्या होगा और इस बदलती दुनिया में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की भूमिका कैसी होगी? इन सभी ज्वलंत...

  27. भारत में ऊर्जा क्रांति के लिए एक दूरदर्शी सोच। A Vision for Clean Energy in India ft. Ajay Shah

    दुनिया एक बड़े ऊर्जा परिवर्तन के मुहाने पर खड़ी है, जहाँ तेल और कोयले जैसे ईंधन के सामने सौर और पवन ऊर्जा के विकल्प अब मौजूद हैं। इसके बावजूद वे भारत की ऊर्जा खपत का केवल 3.2% हिस्सा है। ऐसा क्यों है? क्या इसमें हमारी नीतियाँ आड़े आ रही हैं? इस एपिसोड में चर्चा है भविष्य के ऐसे विज़न की जिसमें भारत...

  28. परमाणु युद्ध के खतरे को कैसे घटायें? Nuclear Deterrence Strategy ft. Dr. Manpreet Sethi

    इस हफ़्ते युद्ध की खबरों और अटकलों के चलते सभी अपने अपने फ़ोन पे डूम-स्क्रॉलिंग में लगे हैं। कुछ काम, कुछ तबियत, और कुछ प्रवास के बीच, हमें पुलिया पर मिलने का मौका नहीं मिला। लेकिन पुलियाबाज़ी की ख़ास बात ये है कि अक्सर कुछ नई घटना घटती है और हमें कोई पुरानी पुलियाबाज़ी की याद दिला देती है। ऐसे ही कुछ...

  29. जंग के मैदान का नया इक्का? Are Drones Rewriting the Rules of Warfare? ft. Anushka Saxena

    क्या वाकई ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में ड्रोन्स सबसे बड़ा मोहरा साबित हो रहे हैं? क्या ड्रोन्स के आने से युद्ध के एक नए युग का उदय हुआ है? इस विषय पर पुलियाबाज़ी के लिए हमारे साथ जुड़ रही है हमारी मेहमान अनुष्का सक्सेना। वे तक्षशिला इंस्टीटूशन के इंडो-पैसिफिक स्टडीज़ में कार्यरत रिसर्च...

  30. भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत कैसे करें? How to Strengthen India's Energy Security

    हालिया वैश्विक संकटों ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि तेल (Oil) का आज भी कोई विकल्प नहीं है। पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट होते ही भारत में एलपीजी की किल्लत क्यों होने लगती है? आज की पुलियाबाज़ी में हम भारत के एनर्जी मिक्स की पड़ताल करेंगे, और चर्चा करेंगे कि भविष्य में अपनी ऊर्जा सुरक्षा...

  31. हिंदी साहित्य का स्वाद: कविता, कहानियाँ और किस्से। A Brief History of Hindi Literature ft. Arun Jee

    दोस्तों, आज पुलियाबाज़ी पर लेते है मज़ा हिंदी कविता और कहानियों का। हिंदी साहित्य के जन्म से लेकर उसके आधुनिक रूप में ढलने तक की कहानी हमें सुनाते हैं हमारे मेहमान डॉ. अरुण जी, जो एक लेखक और अनुवादक हैं, और यात्रावृतांत और साहित्य समीक्षा में खास दिलचस्पी रखते हैं। हिंदी साहित्य के मुख्य काल खंडों…

    more
  32. स्कैमलैंड्स: ठगी का वैश्वीकरण। Scamlands: Inside Global Multi-Billion Digital Fraud Industry ft. Snigdha Poonam

    भारत में जब हम “डिजिटल इंडिया” की बात करते हैं, तो अक्सर हम इसके सुनहरे पक्ष को देखते हैं। लेकिन इस सिक्के का एक दूसरा और थोड़ा डरावना पहलू भी है—डिजिटल ठगी या स्कैम्स। आज जामतारा से लेकर गुड़गांव के पॉश दफ्तरों तक, स्कैमिंग एक पूरी ‘इंडस्ट्री’ बन चुकी है। भारत के कई युवानों के लिए ठगी अब एक करियर...

  33. एआई की झांकी: कोडिंग और डेटा एनालिसिस अब सबके लिए | AI Demo: Coding & Cool Projects for Everyone

    नमस्ते! अक्सर लोग एआई को एक बेहतर गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल करते हैं, पर अब यह आपका अपना “डिजिटल वर्कर” बन सकता है। पुलियाबाज़ी के इस विशेष झांकी एपिसोड में सौरभ और प्रणय एआई के प्रयोगों का लाइव डेमो दे रहे हैं। कोडिंग से लेकर जटिल आर्थिक डेटा के विश्लेषण तक, एआई अब केवल जवाब ही नहीं देता, बल्कि…

    more
  34. मैक्रो इकोनॉमी की मास्टर क्लास। Status of the Economy 2026 Explained ft. Narayan Ramachandran

    पिछले साल दूसरी मुद्राओं के सामने भारतीय रुपया कमज़ोर हुआ है। साथ ही भूराजनीतिक उथल पुथल के चलते भारतीय शेयर बाज़ार भी हिला हुआ है। तो ऐसे में क्यों न हमारी अर्थव्यवस्था का एक ब्यौरा लिया जाए? आज की पुलियाबाज़ी एक मास्टरक्लास है, जिसमें हमारे मेहमान नारायण रामचंद्र जी अलग अलग आर्थिक पहलूओं को संदर्भ...

  35. Agentic AI की धूम से भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियाँ ख़तरे में? Agentic AI and the Future of India’s IT Sector

    AI is moving so fast it feels like we’re living in a sci-fi novel that’s being rewritten every single day. Since we can’t seem to look away, we’re diving back into this evergreen topic on Puliyabaazi. In this episode, we unpack the latest AI developments and tackle the big question: what does…

    more
  36. ज़मीन अधिग्रहण इतना पेचीदा क्यों? Why Is Land Acquisition So Messy in India?

    भारत में जमीन की लेन-देन एक जटिल मामला है। इसमें जमीन का अधिग्रहण तो और भी पेचीदा होता है क्योंकि आम धारणा के विपरीत इसके लिए कोई एक कानून नहीं बल्कि कई कानूनों का जाल है। इस पेचीदा विषय को आसान बनाने के लिए आज पुलियाबाज़ी पर हमारे साथ जुड़ रहे हैं अंकित भाटिया जिन्होंने लंबे समय से इस विषय पर शोध...

  37. कड़े श्रम कानून कैसे बनते हैं प्रगति में बाधा? Why do flexible labour codes matter for India? ft. Bhuvana Anand and Pranjal Chandra

    इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर चर्चा नए श्रम कानूनों की। कानून में क्या नए बदलाव आये हैं? भारत में फैक्ट्री में काम करने के समय पर किस प्रकार की पाबंदियाँ है? ये बाकि देशों की तुलना में कैसी हैं? इनसे भारत में फैक्टरियों के काम काज पर क्या असर पड़ता है? इन सब बातों की चर्चा प्रोस्पेरिती की सह संस्थापक…

    more
  38. Policy Perspective On Gig Work: नौकरी के नए मौके या श्रमिकों की मजबूरी?

    Quick Commerce के इस दौर में प्लेटफॉर्म और वर्कर का रिश्ता कैसा होना चाहिए? क्या वर्कर के पास वाकई अपनी मर्ज़ी चलाने की ताकत है? क्या इस सेक्टर में ‘Protectionist’ नीतियां लाने से कामदारों की मदद होगी या उनका नुक्सान? तो चलिए, चाय की प्याली उठाइए और शुरू करते हैं आज की पुलियाबाज़ी। We discuss: *...

  39. डेटा के सहारे भारतीय अदालतों की भूल-भुलैया कैसे पार करें? The Misaligned Incentives in India’s Justice System ft. Bhargavi Zaveri Shah

    भारतीय न्याय व्यवस्था की बात आते ही सब को सनी देओल का मशहूर “तारीख़ पर तारीख़” डायलॉग तो याद आता ही है, पर असली सवाल ये है कि ऐसा क्यों है? ऐसा क्यों है कि हमारी न्याय व्यवस्था आम इंसान को समय पर न्याय दिलाने में नाकाम दिखाई पड़ती है? इसी बात की तह तक जाएँगी आज की हमारी मेहमान भार्गवी ज़वेरी शाह के...

  40. वेनेज़ुएला, अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय दोगलापन। US Attack on Venezuela, and Hypocrisy in International Relations

    This week on Puliyabaazi, we discuss the Venezuela crisis. While this is still an ongoing issue, we take this opportunity to discuss the power dynamics and importance of hypocrisy in international relations. Do listen in. We discuss: * Did the U.S. attack Venezuela for its Oil? * Monroe Doctrine...

  41. भारतीय एयरलाइन्स की हालत इतनी ख़स्ता क्यों? India’s Weak Regulatory Capacity in Aviation Sector

    2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ। पिछले साल भारतीय एविएशन सेक्टर में काफ़ी उथल-पुथल मची रही। पहले AI171 का एक्सीडेंट और साल के अंत में इंडिगो की हज़ारों फ़्लइटो का कैंसिल होना। आखिर क्या वजह है कि दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते इस मार्केट में आज उँगलियों पर गिनने लायक खिलाड़ी ही बचे हैं? इस कहानी में…

    more
  42. पुलियाबाज़ी वाली हिंदी का मतलब क्या? How Do We Discuss New Ideas in Hindi?

    इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर चर्चा पुलियाबाज़ी के बारे में ही। साल का आख़िरी एपिसोड है और अभी अभी पुलियाबाज़ी पत्रिका भी प्रकाशित हुई है, तो इस मौके पर इस पत्रिका की भाषा पर भी थोड़ी चर्चा हो जाये। हिंदी में अक्सर टेक्निकल शब्दों की कमी महसूस होती है, तो अर्थशास्त्र या लोकनीति से जुड़े अटपटे शब्दों के लिए...

  43. सरकारी शिक्षा व्यवस्था क्यों चरमराई हुई है? How to improve education in India? ft. Yamini Aiyar

    हमारी सरकारी स्कूलों में शिक्षा का हाल ये है की पाँचवी कक्षा में पढ़ रहे बच्चों में से केवल 34% बच्चे ही दूसरी कक्षा की किताब पढ़ पाते हैं। ऐसे में ये सवाल जायज़ है कि क्या हमारे स्कूल बच्चों को वास्तव में सीखा रहे हैं, या सिर्फ सिलेबस पूरा कर रहे हैं? आखिर हमारी सरकारी शिक्षा व्यवस्था इतनी चरमराई…

    more
  44. सिर्फ राजनेताओं ने नहीं, भारतीय जनमानस ने हमारा संविधान पिरोया है। How Public Movements Shaped Indian Constitutionalism? ft. Rohit De and Ornit Shani

    26 नवम्बर 1949 को भारत ने अपना संविधान अपनाया था। इस अहम् घड़ी को याद करने और उस समय हो रहे बदलाव को समझने का ये अच्छा मौका है। इसमें आम धारणा ये है कि संविधान को कुछ गिने-चुने अभिजात वर्ग के लोगों ने बनाया और भारत की आम जनता पर थोप दिया। लेकिन इस धारणा में कितनी सच्चाई है? इतिहासकार रोहित डे और...

  45. भारत की भावनात्मक एकता की खोज। The Unfinished Business of India’s Emotional Integration

    भारत एक ऐसा देश है जहाँ हर थोड़ी दूर पर भाषा बदल जाती है, खाना बदल जाता है और पहनावा बदल जाता है। हम नक़्शे पर तो एक हैं, लेकिन क्या हम दिलों से भी एक हैं? आज हम बात करेंगे एक ऐसे सवाल की जो आज़ादी के वक़्त भी था और आज भी हमारे सामने खड़ा है: भारत का भावनात्मक एकीकरण कैसे हो? इस मुद्दे को पहली बार…

    more
  46. कैसे हुआ अर्जेंटीना का बेड़ा ग़र्क़? Lessons from Argentina’s Economic Decline

    पिछले हफ़्ते हमने बात की थी कि कैसे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की बदौलत कुछ देश लंबे समय तक आर्थिक प्रगति कर पाये। लेकिन, आर्थिक विकास का होना हमेशा तय नहीं होता। २०वीं सदी की शुरुआत में अर्जेंटीना तेज़ी से बढ़ रहा था, लेकिन बाद में उसके विकास का चक्का अटक सा गया। तो आइये, आज की पुलियाबाज़ी में…

    more
  47. इंदिरा, आपातकाल और उभरता कैसरवाद। The Indira Era ft. Srinath Raghavan

    2025 में इमरजेंसी के 50 साल पूरे हुए, तो हमने सोचा क्यों न भारत के लोकतंत्र के इस काले प्रकरण पर भी कुछ रोशनी डाली जाये? इस बात पर विस्तार से चर्चा करने किए लिए हमारे साथ जुड़ते हैं जाने माने इतिहासकार श्रीनाथ राघवन जी। तो ये पुलियाबाज़ी सुनिए और अपने सवाल या टीका-टिप्पणी हमसे साझा कीजिये। We...

  48. आर्थिक वृद्धि की नोबेल विजेता रेसिपी क्या? The Secret Ingredient for Sustained Economic Growth

    लंबे समय तक निरंतर विकास का नुस्खा क्या है? किन परिस्थितियों में इनोवेशन से प्रेरित विकास फलता-फूलता है? ऐसा क्यों है कि कुछ देश इसे हासिल कर पाते हैं, जबकि दूसरे असफल रह जाते हैं? इस हफ्त पुलियाबाज़ी पर हम ‘रचनात्मक विनाश’ की तर्ज पर दिए गए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के संदर्भ में इन्हीं…

    more
  49. भारत की विकास यात्रा उल्टी-पुल्टी क्यों? India’s Precocious Development Odyssey ft. Devesh Kapur and Arvind Subramanian

    इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर एक शानदार चर्चा दो बहुत ही ख़ास मेहमान के साथ। पुलिया पर हमारे साथ जुड़ रहे है प्रसिद्ध पोलिटिकल साइंटिस्ट प्रोफ़ेसर देवेश कपूर और भारत के चीफ़ इकोनॉमिक एडवाइज़र रह चुके अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमनियन। चर्चा है आज़ाद भारत की विकास यात्रा पर—किन चीज़ों में हम सफल रहे? क्या गलतियाँ...

  50. अमेरिका और चीन के सामने भारत के पत्ते? How Should India Negotiate with the US and China?

    व्यापार टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच गहमा गहमी जारी है। इसी बीच अमरीका ने भारत से आने वाले सामान पर 50% टैरिफ लगा दिया। चीन ने तो पहले से ही भारत पर कई महत्वपूर्ण उत्पादों पर एक्सपोर्ट बैन लगाया हुआ था। तो इस खेल में भारत क्या पत्ते खेल सकता है? किन मुद्दों पर भारत अपनी बड़ी मार्केट के बल…

    more

About this show

This Hindi Podcast brings to you in-depth conversations on politics, public policy, technology, philosophy and pretty much everything that is interesting. Presented by tech entrepreneur Saurabh Chandra, public policy researcher Pranay Kotasthane, and writer-cartoonist Khyati Pathak, the show features conversations with experts in a casual yet thoughtful manner. जब महफ़िल ख़त्म होते-होते दरवाज़े के बाहर, एक पुलिया के ऊपर, हम दुनिया भर की जटिल समस्याओं को हल करने में लग जाते हैं, तो हो जाती है पुलियाबाज़ी। तो आइए, शामिल हो जाइए हमारी पुलियाबाज़ी में जहां हम एक से एक दिलचस्प विषय की तह तक जाएँगे, वो भी आम बोलचाल की भाषा में।

www.puliyabaazi.in

Hosted by

Policy, Politics, Tech, Culture, and more...

Categories

Frequently asked questions

How many episodes does Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट have?

Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट has 356 episodes on PodParley. The most recent episode was published on November 12, 2026.

What is Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट about?

This Hindi Podcast brings to you in-depth conversations on politics, public policy, technology, philosophy and pretty much everything that is interesting. Presented by tech entrepreneur Saurabh Chandra, public policy researcher Pranay Kotasthane, and writer-cartoonist Khyati Pathak, the show...

How often does Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट release new episodes?

Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट publishes weekly, based on its 356 episodes since May 2018.

Who hosts Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट?

Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट is created and hosted by Policy, Politics, Tech, Culture, and more....
Link copied