Skip to content
Radio Sabrang podcast artwork

PODCAST · society

Radio Sabrang

by Radio Sabrang

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from administration, lifestyle mantra, kitchen corner to knowing about problem of your area and guest of the week.

Publisher-supplied feed metadata · PodParley refreshed Sep 4, 2025 · Source feed

Episodes

  1. Rita Rani, Living with Dwarfism, Motivates Bihar’s Students to Reach Greater Heights

    टीचर्स डे पर रेडियो सबरंग मिलवा रहा है एक ऐसी टीचर से जिसका समाज ने मज़ाक उड़ाया मगर उन्होंने बच्चों को जीने की नई राह दिखाई. रीटा रानी की लंबाई तीन फ़ुट से कम ही है मगर उन्होंने बच्चों को ऊँची उड़ान दी है. सुनिए स्वाति चौहान से उनकी बातचीत-

  2. Mayank Chaudhry's Mission: Restoring Life to a Dying River

    नदी... जिसे हम माँ कहते हैं। नदी... जो जीवन देती है, खेतों को सींचती है, बच्चों को खिलखिलाने का कारण देती है। नदी शब्द बोलते ही एक स्वच्छ, शांत और कल-कल करती हुई बहती हुई तस्वीर मन में आ जाती है। मगर जब रेडियो सबरंग की टीम हिंडन नदी के छठ घाट पहुँची तो वहाँ था सिर्फ़ चीखता हुआ सन्नाटा और उस नदी…

    more
  3. विरुद्ध आहारः किसके साथ क्या खाएं और क्या ना खाएं?

    क्या आप जानते हैं कि विरुद्ध आहार क्या होता है? ये हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदग़ी से जुड़ा विषय है मगर हम उसके बारे में ज्यादा भरोसेमंद बातें नहीं जानते। विरुद्ध आहार का मतलब है दो ऐसे आहार जिनकी प्रकृति एक दूसरे के विरुद्ध होती है और साथ लेने पर नुक़सान भी कर सकता है। रेडियो सबरंग की संगीता रावत ने...

  4. World Environment Day: Is planting trees the right solution?

    विश्व पर्यावरण दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं और उनमें एक प्रमुख कार्यक्रम होता है पौधारोपण का। मगर एक सवाल जो भारत के संदर्भ में बार-बार उठता है - क्या 45 डिग्री तक की गर्मी में पेड़ लगाना सही है? क्या इस दिन सिर्फ प्रतीकात्मक कार्यक्रम करने चाहिए या कोई व्यावहारिक कदम भी? इसी पर...

  5. Hormonal Imbalance: What is it & what to do about it?

    क्या आप जानते हैं कि हॉर्मोनल इंबैलेंस यानी हॉर्मोन्स का असंतुलन क्या होता है? दरअसल ये महिलाओं को काफ़ी प्रभावित करता है और साथ ही अलग-अलग उम्र में लोगों को प्रभावित करता है। रेडियो सबरंग की सुमन ठाकुर ने और जानकारी ली आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर मनीषा शर्मा से-

  6. A dentist who is also an environmentalist

    ख़ास मुलाक़ात एक ऐसे व्यक्ति के साथ जो न सिर्फ़ लोगों की मुस्कान सँवारती हैं बल्कि धरती माँ की मुस्कान भी बचाने में लगी हैं। मिलिए एक साइलेंट ग्रीन वॉरियर से जो एक डेंटिस्ट भी है और वो वेस्ट मैनेजमेंट पर गहराई से काम कर रही है। वो अपना काम शांति से मगर पूरी प्रतिबद्धता से निभा रही हैं। समाज के…

    more
  7. Ayurvedic foods and lifestyle to keep you cool

    गर्मी के मौसम में क्या खा सकते हैं और साथ ही सुबह से शाम तक दिनचर्या कैसी रहनी चाहिए, ये एक अहम सवाल होता है। इस मौसम में थकान, चिड़चिड़ेपन और अपच से भी जूझते हैं। ऐसे में आयुर्वेद के ज़रिए समझने की कोशिश करते हैं कि कैसे ख़ुद का ध्यान रखा जाए। आयुर्वेदाचार्य मनीषा शर्मा से बात की रेडियो सबरंग की...

  8. How to Eat Curd According to Ayurveda?

    दही भारतीय खानपान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसे लेकर कई तरह की धारणाएँ हैं। कुछ लोग कहते हैं कि रात में दही नहीं खाना चाहिए, तो कुछ मानते हैं कि दही से सर्दी-जुकाम हो जाता है। कोई इसे सेहत के लिए वरदान मानता है, तो कोई सावधानी बरतने की सलाह देता है। आखिर सच क्या है? ऐसे ही सवालों के साथ...

  9. Three Body Types according to Ayurveda

    क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के मुताबिक़ हमारे शरीर की प्रकृति तीन तरह की होती है- वात, पित्त और कफ़। ये हमारी सेहत, आदतों और बीमारियों को भी प्रभावित करती है। रेडियो सबरंग की हेमा अधिकारी ने बात की डॉक्टर मनीषा शर्मा से और पूछा कि इस प्रकृति का हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है, इसे कैसे पहचाना…

    more
  10. Mental Health: You should know when to get help

    दुनिया 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के तौर पर मनाती है। इस मौक़े पर रेडियो सबरंग बात उठा रहा है एक बेहद संवेदनशील और अहम विषय पर। वो विषय है किशोरों के मेंटल हेल्थ का। इस उम्र में किशोरों के शरीर, मन और भावनाओं में बदलाव आ रहा होता है। ये उम्र सवालों और संघर्षों की भी है। ऐसे में अगर उनके...

  11. Story of 11 Rudras

    क्या आप जानते हैं कि शिव जी कैसे अस्तित्व में आए और ब्रह्मा जी को धरती पर जीवन शुरू करने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था? उनके चारों पुत्रों ने भी सृष्टि को आगे बढ़ाने में उनकी सहायता करने से इनकार कर दिया था। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ सुनिए सृष्टि के निर्माण से लेकर जीवन के...

  12. Why Vishnu ji is called Madhusudan?

    जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि बनाई तो उस समय हर तरफ़ जल ही जल था। तो आख़िर धरती कैसे बनी? क्या आप जानते हैं कि एक हिंदू मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी ने ये दो असुरों की चर्बी और हड्डी से बनाई थी. अपने एक वीडियो में हमने आपको बताया था कि ब्रह्मा जी ने आख़िर सृष्टि कैसे बनाई थी. तो बात इसके आगे कैसे बढ़ी....

  13. Hindu units of time, do you know?

    अगर कोई आपसे पूछे कि समय यानी टाइम की सबसे छोटी इकाई या यूनिट क्या है, तो शायद आप कहेंगे सेकेंड. मगर ज़रा सोचिए कि कई बार हम मुहावरों में ये भी तो कहते हैं कि पल भर में तक़दीर बदल गई. तो क्या पल भी टाइम का कोई यूनिट है और है तो कितना बड़ा या छोटा? तो आइए जानते हैं कि हिंदू धर्म और संस्कृति में…

    more
  14. Akhadas in Mahakumbh: What is the story behind them?

    महाकुंभ में होने वाले शाही स्नान या अब जिन्हें अमृत स्नान कहा जाता है उनकी काफ़ी चर्चा रहती है, मगर आप जानते हैं कि ये क्या हैं और उनके नहाने का क्रम कैसे तय होता है? अखाड़े, भारत के साधु-संतों के ऐसे समूह हैं, जो धर्म की रक्षा, योग और तपस्या के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए हैं। तो सवाल उठता है…

    more
  15. Mahakumbh: All you need to know

    दुनिया में श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जमावड़ा होता है भारत में जब कुंभ का आयोजन होता है। इस साल 13 जनवरी से 26 फ़रवरी के बीच तीर्थराज प्रयाग में इसका आयोजन हुआ है, जहाँ करोड़ों लोग संगम पर पवित्र डुबकी लगाते हैं। ऐपल के को-फ़ाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी इस कुंभ में शामिल होने…

    more
  16. Sagar Manthan: Do you know the story?

    इन दिनों प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है। उसकी कहानी सागर मंथन से जुड़ी है और उस मंथन से निकली 14 चीज़ें आप जानते हैं कौन-कौन सी थीं?

  17. Story of Saptarshis and the one who created Gayatri Mantra

    आप जानते हैं कि हिंदुओं में सप्त ऋषियों की क्या कहानी है? वे कहाँ से पैदा हुए और उन्होंने कैसे इस धरती पर जीवन को दिशा दी। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान बता रही हैं कि कौन से ऋषि से देवता पैदा हुए तो कौन से ऋषि थे जिन्होंने गायत्री मंत्र की रचना की थी।

  18. How was the Universe created?

    आप भी सोचते होंगे कि आख़िर इस सृष्टि की रचना कैसे हुई और हम सब कैसे बने? इस बारे में सनातन में कुछ विचार हैं उनमें से एक विचार के बारे में जानिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ। आख़िर कैसे पारब्रह्म से हिरण्यगर्भ, त्रिदेव, युगों, काल और पंचभूतों की रचना हुई। #creation #universe #Brahma

  19. Lalithaa Nayak's shelter home for children of sex workers

    इस एपिसोड में हम बात करेंगे एक ऐसी शख्सियत की जिन्होंने समाज के उन हिस्सों में उजाला फैलाने का काम किया है, जहां अक्सर अंधकार छाया रहता है। दिल्ली का जी.बी. रोड वो रेड लाइट एरिया है जहाँ रहने वाली सेक्स वर्कर्स के बच्चों को समाज ने किनारे कर दिया मगर उनके भविष्य को एक नई दिशा देने का काम कर रही...

  20. MPs & MLAs: What's the difference?

    क्या आप जानते हैं कि संसद सदस्यों यानी जिन्हें एम पी कहा जाता है और विधायक जिन्हें एम एल ए कहा जाता है, उनके कामों में क्या अंतर होता है? रेडियो सबरंग की रमणी श्याम और अनुराधा श्रीवास्तव से जानिए इस अंतर के बारे में।

  21. Your Turn Now: What is Rushabh's viral concept?

    आपमें से जिन लोगों ने सलमान ख़ान की फ़िल्म जय हो देखी होगी उन्हें याद होगा कि उस फ़िल्म में बताए गए कॉन्सेप्ट, कि आप तीन लोगों की मदद करिए और उनसे कहिए कि वो तीन और लोगों की मदद करें- इस तरह एक दूसरे की मदद की एक चेन सी बन सकती है। ये फ़िल्म आई थी साल 2014 में। मगर उसके पहले से ही ये कॉन्सेप्ट...

  22. Bani Yadav: India's ace woman rally driver

    मोटर स्पोर्ट्स का नाम लिया जाए तो तुरंत चेहरा उभरता है व्हील के पीछे बैठे किसी यंग आदमी का. मगर इस इमेज को तोड़ने वाली एक शख़्सियत हैं 51 साल की डॉक्टर बानी यादव. वो एक जानी मानी रैली ड्राइवर हैं और सबसे तेज़ ड्राइवर्स में एक मानी जाती हैं. वो लेडीज़ क्लास में एशिया पैसिफ़िक रैली कप की डबल विनर...

  23. Tasneem Fatima: Story of wheelchair bound basketball player

    हर रोज़ गिरकर मुकम्मल खड़े हैं, ऐ ज़िंदग़ी देख मेरे हौसले तुझसे भी बढ़े हैंअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलिए एक ऐसी प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी से जिन्हें एक दुर्घटना के चलते व्हील चेयर पर आना पड़ा मगर उनकी लगन ने उनकी तमाम मुश्किलें दूर की हैं। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने तसनीम फ़ातिमा से...

  24. Exam stress tips for parents

    परीक्षाओं के दिनों में बच्चों के साथ ही बहुत बार उनके माँ-बाप भी काफ़ी तनाव ले लेते हैं। उनके मन में यही चलता रहता है कि कैसे बच्चों के नंबर बेहतर आएँ। मगर इस तनाव से क्या उनका या बच्चों का कोई फ़ायदा होता भी है? क्लिनिकल साइकॉलॉजिस्ट डॉक्टर वंदना प्रकाश से रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने बात की और...

  25. Children's Day Special: Using AI to help blind

    चिल्ड्रन्स डे पर रेडियो सबरंग के ख़ास एपिसोड में हम आपकी मुलाक़ात करवाएँगे दो ऐसे बच्चों से जिनकी प्रतिभा हमारे लिए उम्मीद जगाती है। सबसे पहले मिलिए रायबरेली के बाल विज्ञानी नैतिक श्रीवास्तव से। नैतिक ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसा चश्मा तैयार किया है जो नेत्रहीन व्यक्तियों को सेंसर की...

  26. Delhi Smog: Health tips, Dos and Don'ts

    सीने में जलन, आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है... ग़ज़ल की ये लाइनें पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों की रूमानियत नहीं बल्कि सेहत बयाँ कर रहे हैं। शहर में वायु प्रदूषण बेहद ख़तरनाक स्तर पर है। दीपोत्सव की धूम के बीच लोगों की चिंता अपनी सेहत को लेकर भी है। ऐसे में ट्रैफ़िक के पॉल्यूशन के साथ…

    more
  27. Sucheta Singh: Celebrating girl child in a unique way

    नवरात्र का समय आते ही माँ दुर्गा के नव रूपों की पूजा शुरू हो जाती है और हर जगह कन्याओं के महत्त्व का अहसास होने लगता है। मगर अब भी कई घर ऐसे हैं जहाँ लड़की के जन्म लेते ही मायूसी का माहौल हो जाता है। स्थितियाँ अब सुधर रही हैं और शहरों में काफ़ी प्रगति हुई है। गाँवों में भी लोग प्रयास कर रहे हैं…

    more
  28. Ram Lila: Traditional performance of Ramayana by kids of Indirapuram

    भागती-दौड़ती ज़िंदग़ी में हमारे त्यौहार एक हल्की फुहार लेकर आते हैं। ऐसा समय जब हम परिवार, समाज और अपनी संस्कृति से वापस जुड़ते हैं। रामायण हमारे घरों का एक अभिन्न हिस्सा रहा है जिसने जीवन के कई पाठ सिखाए हैं। ऐसे में राम लीला के ज़रिए हम तक वो सीख एक क़िस्से-कहानी और नाटक की तरह आते रहे हैं। आज…

    more
  29. Why Soil from Brothels is Used to Make Goddess Durga's Idols?

    देश-दुनिया में आपने तरह-तरह के पंडालों के बारे में सुना, पढ़ा-देखा होगा। इस समय हम-आप भी माँ का आशीर्वाद लेने उन पंडालों में जाते हैं, माँ की पूजा-आराधना करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि माँ दुर्गा की जो मूर्ति इन पंडालों में लाई जाती है, उसे बनाने में वेश्यालय की मिट्टी मिलाने की एक परंपरा रही...

  30. Kati Bihu: Know how this festival is celebrated

    त्यौहारों के इस मौसम में जहाँ एक ओर दुर्गा पूजा की धूम है तो वहीं असम में कटी बिहू या कोंगाली बिहू की रौनक है। ये त्यौहार इस साल 18 अक्तूबर को देश भर में मनाया जा रहा है। ये बिहू अन्य बिहू से किस मायने में अलग है और क्या ख़ास होता है इस बिहू में, ये जानने के लिए रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने बात…

    more
  31. Celebration of literature at Ghaziabad Lit Fest

    कहते हैं किसी भी देश और काल की संस्कृति, भाषा या इतिहास को उस समय के साहित्य द्वारा बख़ूबी जाना जा सकता है। यूँ तो हमारे देश का साहित्य आदि काल से काफ़ी समृद्ध रहा है मगर सोशल मीडिया के इस दौर में साहित्य का रूप भी तेज़ी से बदल रहा है। ऐसे में साहित्य और साहित्यकारों को जनता से जोड़ने के लिए...

  32. Ganesh Chaturthi: Significance and history of celebrations

    जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति, दर्शनमात्र मन कामना पूर्ति... की गूँज इन दिनों आपको जगह-जगह सुनाई दे रही होगी। गणेश चतुर्थी के साथ ही गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है। महाराष्ट्र राज्य में इसकी ख़ास तौर पर धूमधाम रही है। इसमें 10 दिन का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जाता है, लोग गणपति का घरों में…

    more
  33. Students dazzled dignitaries with their performance at G-20

    पिछले दिनों जी-20 समिट के चलते पूरी दिल्ली सजी हुई थी। सड़कों की साफ़-सफ़ाई से लेकर बैनर पोस्टर तक जी-20 की कहानी कह रहे थे। भारत ने इस मौक़े का इस्तेमाल किया अपनी संस्कृति दिखाने के लिए भी। ये समिट हुआ भारत मंडपम् में। एक ओर भारत मंडपम् में लगे पोस्टर और सामने लगी बड़ी नटराज की मूर्ति। तो दूसरी…

    more
  34. Neurotherapy: What is it and how does it work?

    कहते हैं न कि किसी समस्या का निवारण उसके कारण में ही होता है। यदि कारण समझ में आ जाए तो उसकी जड़ में पहुँचकर सही और सटीक प्रक्रिया से सरलता से समाधान संभव है। स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी यही लागू होता है। हम जोड़ों के दर्द या डायबिटीज़ के लिए आम तौर पर दवाओं पर निर्भर रहते हैं मगर कई ऐसी...

  35. What does Independence mean for you?

    15 अगस्त 1947 की वो सुबह कैसी रही होगी जब देश के आसमान में तिरंगा शान से लहरा रहा होगा, लंबे समय से चली आज़ादी की लड़ाई की क़ामयाबी का जश्न हर ओर होगा। उस समय आज़ादी का एक ही मतलब था- अँगरेज़ों के शासन से आज़ादी। मगर आज 76 साल बाद जब हम आज़ादी शब्द सुनते हैं तो हमारे लिए इस शब्द के क्या मायने…

    more
  36. World Organ Donation Day: Story of an organ receiver

    अगर हम अंगदान करने का संकल्प लें तो हमारे अंग दूसरों को भी जीवन दे सकते हैं। 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस या वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे मनाया जाता है। ये एक मौक़ा है जो हमें याद दिलाता है कि हमें भी अपने जीवन के बाद दूसरों के जीवन में रंग भरने के लिए अंगदान का संकल्प लेना चाहिए। कैसे अंगदान से…

    more
  37. Eye Flu or Conjunctivitis: Causes & Preventions

    रिमझिम गिरते सावन का मज़ा ही कुछ और होता है मगर इस बार हुई ज़बरदस्त बारिश ने पिछले 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नतीजा ये हुआ कि यमुना और हिंडन में जलस्तर बढ़ा और कई इलाक़ों में बाढ़ तक आ गई। पानी पीछे हटा तो गंदगी छोड़ गया और इस मौसम में तेज़ी से फैला आँखों का फ़्लू। इसके चलते कई लोगों की आँखें...

  38. अब मैं जीना चाहती हूँ...

    ज़िंदगी की भाग-दौड़ और रोज़ की कश्मकश में ख़ुद की पहचान ख़त्म करके घर-परिवार के लिए काम करने वाली एक औरत भी एक मक़ाम पर जीना चाहती है- अपने लिए। घर वालों की सलामती और उनकी ज़िंदग़ी को पटरी पर बनाए रखने के लिए ख़ुद के बारे में नहीं सोचने वाली महिला जब ठहरकर सोचे तो लगता है कि कुछ पल तो ख़ुद के लिए...

  39. Mobile Addiction: What is it and how to identify it?

    सुबह आँख खुलने से लेकर रात में सोने तक मोबाइल फ़ोन हमारी ज़िंदग़ी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। कभी अपना काम, कभी सोशल मीडिया पर रील्स देखने में लगता समय तो कभी बच्चों का काम। हम काफ़ी समय मोबाइल देखने में लगा रहे हैं। मगर ये आदत कब धीरे-धीरे मोबाइल के एडिक्शन में बदल जाए ये समझना बेहद ज़रूरी है।…

    more
  40. What is new gold jewellery hallmarking system?

    आम तौर पर सोना ख़रीदते समय हमें उसकी शुद्धता और दोबारा बेचने जाएँ तो सही क़ीमत वापस मिलने को लेकर शंका होती है। हाल में सरकार ने सोने की ख़रीद और बिक्री को लेकर कई अहम बदलाव किए हैं। क्या हैं वो बदलाव और कैसे आपको या हमें ये प्रभावित करते हैं, इस बारे में और जानकारी देने के लिए रेडियो सबरंग की...

  41. Amit Verma: Using technology to help farmers

    इंटरनेट और टेक्नॉलॉजी के इस दौर में अगर इनका इस्तेमाल किसानों के हित में सही ढंग से किया जाए तो देश का अन्नदाता बहुत सी मुश्किलों से निकल सकता है। इसी सोच के साथ जर्मनी से नौकरी छोड़कर आए अमित वर्मा ने काम किया है। अपने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के ज्ञान का इस्तेमाल उन्होंने किसानों और उनके…

    more
  42. Depression: All you need to know

    आपने भी सुना होगा लोगों को कहते हुए कि आजकल डिप्रेशन में हूँ। विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि दुनिया में 30 करोड़ से ज़्यादा लोग डिप्रेशन का शिकार हैं और भारत में ये संख्या पाँच करोड़ से ज़्यादा है। मगर ये डिप्रेशन है क्या और इससे बाहर आने के रास्ते क्या हैं। यही जानने के लिए रेडियो सबरंग की...

  43. Bindu Singh: Story of a cancer patient's courageous journey

    तू ज़िंदा है ज़िंदगी की जीत पे यक़ीन कर, अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर ज़िंदगी को तमाम मुश्किलों के बीच भी अपने अन्दाज़ में जीने वाले ही अपने आस-पास स्वर्ग बना पाते हैं। और ऐसी ही हंसमुख हैं बिंदु जिनके जज़्बे ने कैंसर जैसी डरावनी बीमारी के बीच भी अपने हौसलों को अलग ही उड़ान दी है।...

  44. Lavleen: A young environmentalist saving our sparrows

    आपको याद है वो टाइम जब हमें आस-पास फुदकती हुई गौरैया दिखती थी, दाना चुगती हुई, एक डाल से दूसरी डाल पर जाती हुई, नन्ही गौरैया। अब हमें वो गौरैया कम ही दिखाई देती है, धीरे-धीरे वो हमारे बीच से ग़ायब सी हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखकर चिड़ियों को एक आशियाना देने की कोशिश कर रही हैं दो प्यारी...

  45. Fitness & body building mantra of Samiksha Gandhi

    सफलता के पैमाने लोगों की ज़िंदग़ी में अलग-अलग होते हैं। किसी के लिए पैसे कमाना तो किसी के लिए अपने बच्चों को किसी मुक़ाम तक पहुँचाना सफलता हो सकता है। ऐसे ही किसी की प्राथमिकता अच्छी सेहत हो सकती है और वही उनके लिए सफलता का पैमाना होगा। आज की हमारी मेहमान हैं असम की समीक्षा गाँधी, जो कि एक…

    more
  46. All women team organises Durga Puja in Ghaziabad

    दुर्गा पूजा की धूम पिछले दिनों हर ओर रही और विजयदशमी होने के बावजूद उसका असर हम सभी पर अब भी है। कहीं भी पंडाल के ज़रिए बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का आयोजन करना आसान नहीं होता। अब सोचिए अगर सिर्फ़ महिलाएँ मिलकर ये पूरी ज़िम्मेदारी उठाने का फ़ैसला करें तो? कुछ ऐसी ही हुआ है ग़ाज़ियाबाद में। यहाँ...

  47. Unique Durga Puja Pandal in Shipra Suncity

    नवरात्रि के साथ ही शुरू हो जाती है त्यौहारों की धूम भी। हर बार दुर्गा पूजा के मौके पर सजने वाले पंडालों में अलग-अलग थीम देखने को मिलती है। शिप्रा सनसिटी के सेंट्रल पार्क में पिछले 20 सालों से भी ज़्यादा समय से दुर्गा पूजा बड़े पैमाने पर होती है और दिल्ली-एनसीआर में ये पूजा काफ़ी प्रसिद्ध है। इस…

    more
  48. Do you know there is edible cutlery too?

    छोटी बड़ी पार्टियाँ हों या कोई और खाने-पीने का आयोजन। अक़्सर हमने प्लास्टिक या थर्मोकोल से बने बर्तनों का ही इस्तेमाल होते देखा है। इसके बाद ये कूड़े में फेंके जाते हैं और पर्यावरण को भी नुक़सान पहुँचाते हैं। आप सोच सकते हैं कि इसका उपाय फिर क्या हो सकता है। तो इसका एक दिलचस्प उपाय लेकर आए हैं...

  49. Dr Ruby Bansal: A support system for HIV infected

    एचआईवी के मरीज़ों को लेकर समाज में अब भी कई जगह लोग ग़लतफ़हमियों का शिकार हैं। सोचिए ऐसे में उस डॉक्टर के बारे में जो न उनकी सेवा करे, उनका इलाज करे बल्कि ज़रूरत होने पर उन्हें गोद भी ले लेती हैं। ऐसी ही डॉक्टर हैं रूबी बंसल। उन्होंने अपने काम से समाज के लिए एक मिसाल बनाई है। आख़िर इस तरह की सोच...

  50. Two youngsters' journey to success

    मुश्किलें सामने हों तो नए रास्ते खोलने वाले युवा और विफलता से भी परेशान न होकर सबक सीखने वाले एक और युवा। ये दो हैं रेडियो सबरंग के आज के मेहमान। भारत का आज का युवा हर क्षेत्र में अपनी समझदारी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। सबसे पहले संगीता रावत आपको मिलवाएँगी पटना के अंशुल आर्यन से जिन्होंने कोविड...

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from administration, lifestyle mantra, kitchen corner to knowing about problem of your area and guest of the week.

HOSTED BY

Radio Sabrang

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Radio Sabrang have?

Radio Sabrang currently has 117 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Radio Sabrang about?

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from administration, lifestyle mantra, kitchen corner to knowing about problem of your area and guest of the week.

How often does Radio Sabrang release new episodes?

Radio Sabrang publishes regularly with 117 episodes available. Check the episode list for the typical release schedule.

Where can I listen to Radio Sabrang?

You can listen to Radio Sabrang on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Radio Sabrang?

Radio Sabrang is created and hosted by Radio Sabrang.
URL copied to clipboard!