100 साल तक भारतीय सैनिकों का आदेश मानने को मजबूर क्यों थे चीनी?: पढ़ाकू नितिन, Ep 06

EPISODE · Aug 26, 2021 · 1H 1M

100 साल तक भारतीय सैनिकों का आदेश मानने को मजबूर क्यों थे चीनी?: पढ़ाकू नितिन, Ep 06

from Padhaku Nitin · host Aaj Tak Radio

कुछ लोगों को चीन की तेज़ तरक़्क़ी हैरान करती है और कुछ देशों को डराती है. वर्ल्ड ऑर्डर में टॉप पर होने की चीनी चाहत ने दुनिया के थिंक टैक्स को मजबूर कर दिया है कि वो चीन का विज़न और उसका इतिहास दोनों समझें. चीन कभी आज की तरह बहुत विशाल और समृद्ध था लेकिन बीच में एक लंबा दौर आया जब उसने दुनिया से अपमान सहा. कुछ सयाने कहते हैं कि आज के चीन की गुंडई के पीछे उसी बेइज़्ज़ती का असर है. यहाँ तक कि एक सदी तक भारतीयों ने भी चीनियों को हड़का कर रखा. आज के पढ़ाकू नितिन में उस पुराने वक्त, बर्बादी की कहानी, अपमान के असर, चीनी पॉलिसीज़ और दिलचस्प कहानियों का रंग जमेगा. बैठकी में नितिन ठाकुर के साथ हैं अवॉर्ड विनिंग टीवी प्रोड्यूसर  इक़बाल चंद मल्होत्रा जिन्होंने चीन-तिब्बत का दौरा किया और उसके इतिहास पर Red Fear नाम की किताब भी लिखी. उनके साथ मनोज केवलरमानी हैं जिन्होंने चीन में पत्रकारिता की है. आजकल बैंगलोर के तक्षशिला इंस्टीट्यूशन में चाइना स्टडीज़ पढ़ा रहे हैं. साथ ही smokeless war नाम की किताब भी लिखी है.इस बातचीत में सुनिए:- अंग्रेज़ों ने ताकतवर चीन को कैसे क़ाबू किया?- 100 सालों तक भारतीय सेना चीन में क्या करती रही?- चीन को सौ सालों तक किन देशों ने अपमानित किया?- क्या चीन की एग्रेसिव नीति अपने अपमान का बदला है?- तिब्बत पर चीनी क़ब्ज़े के पीछे सोवियत की कैसी साज़िश?- पुराने चीनी कमांडर क्यों नपुसंक बनाए जाते थे? - अंग्रेज़ों से पहले चीन भारत पर क़ब्ज़ा जमा सकता था?- क्यों कहा जाता है कि दूसरा विश्वयुद्ध एशिया से शुरू हुआ?- चीन भारत के साथ अपने सीमा विवाद हल क्यों नहीं करता?- भारत ने रूस के साथ मिलकर चीन को झुकाने का मौक़ा क्यों चूका?किताबें जिनका ज़िक्र आया:Red Fear- Iqbal Chand MalhotraSmokeless War- Manoj KewalramaniNehru, Tibet and China- A.S. Bhasin

NOW PLAYING

100 साल तक भारतीय सैनिकों का आदेश मानने को मजबूर क्यों थे चीनी?: पढ़ाकू नितिन, Ep 06

0:00 1:01:04

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

URL copied to clipboard!