EPISODE · Oct 14, 2023 · 2 MIN
Chidiyon Ko Pata Nahin | Bhagwat Rawat
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
चिड़ियों को पता नहीं | भगवत रावतचिड़ियों को पता नहीं कि वेकितनी तेज़ी से प्रवेश कर रही हैंकविताओं में।इन अपने दिनों में खासकरउन्हें चहचहाना थाउड़ानें भरनी थींऔर घंटों गरदन में चोंच डालेगुमसुम बैठकरअपने अंडे सेने थे।मैं देखता हूँ कि वेअक्सर आती हैंबेदर डरी हुईंपंख फड़फड़ातीआहतया अक्सर मरी हुईं।उन्हें नहीं पता था किकविताओं तक आते-आतेवे चिड़ियाँ नहीं रह जातीं,वे नहीं जानतीं कि उनके भरोसेकितना कुछ हो पा रहा हैऔर उनके रहते हुएकितना कुछ ठहरा हुआ है।अभी जब वे अचानक उड़ेंगींतो आसमान उतना नहीं रह जाएगाऔर जब वे उतरेंगींतो पेड़ हवा हो जाएँगे।मैं सारी चिड़ियों को इकट्ठा करकेउनकी ही बोली में कहना चाहता हूँकि यह बहुत अच्छा हैकि तुम्हें कुछ नहीं पता।तुम हमेशा की तरहकविताओं की परवाह किए बिना उड़ोचहचहाओऔर बेखटकेआलमारी में रखी किताबों के ऊपरघोंसले बनाकरअपने अंडे सेओ।न सही कविता मेंपर हर रोज़पेड़ से उतरकरघर मेंदो-चार बारज़रूर आओ-जाओ।
NOW PLAYING
Chidiyon Ko Pata Nahin | Bhagwat Rawat
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
May 13, 2026 ·13m
May 11, 2026 ·20m
May 6, 2026 ·18m
May 4, 2026 ·15m
May 1, 2026 ·16m