EPISODE · Oct 8, 2023 · 2 MIN
Darshan | Ajanta Dev
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
दर्शन | अजंता देव मुझे कभी नहीं दीखताअपना असली चेहरावह चेहराजो दूसरे देखते हैं।मुझे हर बार सहारा लेना पड़ता हैआईने काऔर जब आईने के सामने होती हूँतब मेरा चेहरा होता हैतनावरहितख़ुशमिज़ाजप्रसाधनों से दमकतामुझे कभी पता नहीं चलेगाग़ुस्से और नफ़रत से जलती आँखों कानींद में ढलके होठों काखाते समय फूलते-पिचकते गालों काप्रियजनों के बीच छलकते अनुराग काबहुत पहलेमेरे जन्म परलोगों ने देखा था मेरा चेहरा पहली बारऐसे ही किसी दिनरुख़्सती होगी पृथ्वी से तब भीशोकगीतों के बीचलोग ही करेंगे मेरा अंतिम दर्शन
NOW PLAYING
Darshan | Ajanta Dev
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
May 1, 2026 ·16m
Apr 29, 2026 ·46m
Apr 29, 2026 ·18m
Apr 28, 2026 ·49m