EPISODE · Jan 22, 2026 · 2 MIN
Ek Accha Gaon | Ajay
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
एक अच्छा गाँव । अजेयएक अच्छे आदमी की तरहएक अच्छा गाँव भीएक बहुचर्चित गाँव नहीं होताअपनी गति से आगे सरकताअपनी पाठशाला में ककहरा सीखताअपनी ज़िंदगी के पहाड़े गुनगुनाताअपनी खड़िया सेअपनी सलेट पट्टी पेअपने भविष्य की रेखाएँ उकेरतावह एक गुमनाम क़िस्म का गाँव होता हैअपने कुएँ से पानी पीताअपनी कुदाली सेअपनी मिट्टी गोड़ताअपनी फ़सल खाताअपने जंगल के बियाबानों में पसरावह एक गुमसुम क़िस्म का गाँव होता हैअपनी चटाइयों और टोकरियों परअपने सपनों की अल्पनाएँ बुनताअपने आँगन की दुपहरी मेंअपनी खटिया पर लेटाअपनी यादों का हुक्का गुड़गुड़ाताचुपचाप अपने होने को जायज़ ठहरातावह एक चुपचाप क़िस्म गाँव होता हैएक अच्छे गाँव से मिलनेचुपचाप जाना पड़ता हैबिना किसी योजना की घोषणा किएबिना नारा लगाएबिना मुद्दे उछालेबिना परचम लहराएएक अच्छे आदमी की तरह।
NOW PLAYING
Ek Accha Gaon | Ajay
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
May 1, 2026 ·16m
Apr 29, 2026 ·46m
Apr 29, 2026 ·18m
Apr 28, 2026 ·49m