PodParley PodParley
Itvaar | Anup Sethi

EPISODE · Aug 10, 2025 · 1 MIN

Itvaar | Anup Sethi

from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio

इतवार | अनूप सेठीआओ इतवार मनाएँदेर से उठेंचाय पिएँऔर चाय पिएँअख़बार को सिर्फ़ उलट पलट लेंहाथ न लगाएंसिर्फ़ चाय का गिलास घुमाएँकिसी को न बुलाएँनहाना भी छोड़ देंखाना अकेले खाएँबाजार खरीदारी स्थगित कर दें अगले हफ्ते तककेरोसिन ले लें दस रुपए ज़्यादा  देकरएक पुरसुकून दोपहर होढीलमढाल पसरे रहेंपुरानी एलबम निकालेंपहली सालगिरह याद करेंबातें करेंबचपन की, कालेज की, नाटक की कविताई कीसारे सपनों की धूल झाड़ेंबिस्तर के इर्द गिर्द बिछा लेंइतवार की शामआँखों में आँखें डाल सो जाएँएक इतवार तो होअपने से बाहर निकलअपने में खो जाएँ।

NOW PLAYING

Itvaar | Anup Sethi

0:00 1:58

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

URL copied to clipboard!