EPISODE · Apr 5, 2023 · 1 MIN
Koi La Ke Mujhe De - Damodar Agrawal
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
बाल- साहित्य के अग्रणी लेखक दामोदर अग्रवाल का जन्म 4 जनवरी 1932 को वाराणसी में हुआ था। उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में आज़ादी की कहानी, चल मेरी नैया कागज वाली, प्राणों के स्वर शामिल हैं। कोई ला के मुझे दे - दामोदर अग्रवालकुछ रंग भरे फूलकुछ खट्टे-मीठे फल,थोड़ी बाँसुरी की धुनथोड़ा जमुना का जलकोई ला के मुझे दे!एक सोना जड़ा दिनएक रूपों भरी रात,एक फूलों भरा गीतएक गीतों भरी बात-कोई ला के मुझे दे!एक छाता छाँव काएक धूप की घड़ी,एक बादलों का कोटएक दूब की छड़ी-कोई ला के मुझे दे!एक छुट्टी वाला दिनएक अच्छी-सी किताब,एक मीठा-सा सवालएक नन्हा-सा जवाब-कोई ला के मुझे दे!प्रतिदिन एक कविता Whatsapp लिंकhttps://chat.whatsapp.com/HaxCc1qgeZaGE8YPfw42Ge
NOW PLAYING
Koi La Ke Mujhe De - Damodar Agrawal
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
May 13, 2026 ·13m
May 11, 2026 ·20m
May 6, 2026 ·18m
May 4, 2026 ·15m
May 1, 2026 ·16m