EPISODE · Feb 22, 2025 · 1 MIN
Pehli Pension | Anamika
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
पहली पेंशन /अनामिकाश्रीमती कार्लेकरअपनी पहली पेंशन लेकरजब घर लौटीं–सारी निलम्बित इच्छाएँअपना दावा पेश करने लगीं।जहाँ जो भी टोकरी उठाईउसके नीचे छोटी चुहियों-सीदबी-पड़ी दीख गई कितनी इच्छाएँ!श्रीमती कार्लेकर उलझन में पड़ींक्या-क्या ख़रीदें, किससे कैसे निपटें !सूझा नहीं कुछ तो झाड़न उठाईंझाड़ आईं सब टोकरियाँ बाहरचूहेदानी में इच्छाएँ फँसाईं(हुलर-मुलर सारी इच्छाएँ)और कहा कार्लेकर साहब से–“चलो ज़रा, गंगा नहा आएँ!”
NOW PLAYING
Pehli Pension | Anamika
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
May 1, 2026 ·16m
Apr 29, 2026 ·46m
Apr 29, 2026 ·18m
Apr 28, 2026 ·49m