PodParley PodParley
Sadi Samvaad | Suryabala

EPISODE · Jun 15, 2023 · 2 MIN

Sadi Samvaad | Suryabala

from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio

सदी संवाद | सूर्यबाला आधी सदी पहले-वह मेरा छुटंका देवररसोई के दरवाजे पर डंका सा पीटता था-कि उसे स्कूल की देरी हो रही है और बाइस की मैं-सहमी, सकपकाई-चूल्हे से फूली गरम रोटियां निकालउसकी थाली में सरकाती थीऔर फिर नल की धार में भाप से जली अपनी उँगलियाँ ठंडाती थी-छज्जे से देखता मेरा पति,मन ही मन आश्वस्त हो लेता थाकि यह स्त्री, उसका कुटुंब संभाल ली जा रही हैआधी सदी बाद - खिचड़ाए बालों वाला वह मेरा अधेड़ देवर अब मेरे पैरों को इस तरह छूता है कि-उन्हें मंदिर की देहरी बना देता है ।....औरजूते के तस्में बांधता मेरा पति रूंधे गले से सोचता है-‘यह भाई’ ‘इस स्त्री’ की संभाल कर ले जाएगा......

NOW PLAYING

Sadi Samvaad | Suryabala

0:00 2:50

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

URL copied to clipboard!