Aaj Ki Raat Tujhe | Gopaldas Neeraj episode artwork

EPISODE · Jan 4, 2026 · 3 MIN

Aaj Ki Raat Tujhe | Gopaldas Neeraj

from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio

आज की रात तुझे आख़िरी ख़त और लिख दूँ । गोपालदास नीरजआज की रात तुझे आख़िरी ख़त और लिख दूँकौन जाने यह दिया सुबह तक जले न जले?बम बारूद के इस दौर में मालूम नहींऐसी रंगीन हवा फिर कभी चले न चले।ज़िंदगी सिर्फ़ है ख़ुराक टैंक तोपों कीऔर इंसान है एक कारतूस गोली कासभ्यता घूमती लाशों की इक नुमाइश हैऔर है रंग नया ख़ून नई होली का।कौन जाने कि तेरी नर्गिसी आँखों में कलस्वप्न सोए कि किसी स्वप्न का मरण सोएऔर शैतान तेरे रेशमी आँचल से लिपटचाँद रोए कि किसी चाँद का कफ़न रोए।कुछ नहीं ठीक है कल मौत की इस घाटी मेंकिस समय किसके सबेरे की शाम हो जाएडोली तू द्वार सितारों के सजाए ही रहेऔर ये बारात अँधेरे में कहीं खो जाए।मुफ़लिसी भूख ग़रीबी से दबे देश का दुखडर है कल मुझको कहीं ख़ुद से न बाग़ी कर देज़ुल्म की छाँह में दम तोड़ती साँसों का लहूस्वर में मेरे न कहीं आग अंगारे भर दे।चूड़ियाँ टूटी हुई नंगी सड़क की शायदकल तेरे वास्ते कंगन न मुझे लाने देझुलसे बाग़ों का धुआँ खोए हुए पात कुसुमगोरे हाथों में न मेहँदी का रंग आने दें।यह भी मुमकिन है कि कल उजड़े हुए गाँव गलीमुझको फ़ुर्सत ही न दें तेरे निकट आने कीतेरी मदहोश नज़र की शराब पीने कीऔर उलझी हुई अलकें तेरी सुलझाने की।फिर अगर सूने पेड़ द्वार सिसकते आँगनक्या करूँगा जो मेरे फ़र्ज़ को ललकार उठे?जाना होगा ही अगर अपने सफ़र से थक करमेरी हमराह मेरे गीत को पुकार उठे।इसलिए आज तुझे आख़िरी ख़त और लिख दूँआज मैं आग के दरिया में उतर जाऊँगागोरी-गोरी-सी तेरी संदली बाँहों की क़समलौट आया तो तुझे चाँद नया लाऊँगा।

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Jan 4, 2026

Embed this episode

NOW PLAYING

Aaj Ki Raat Tujhe | Gopaldas Neeraj

0:00 3:38

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Pratidin Ek Kavita?

This episode is 3 minutes long.

When was this Pratidin Ek Kavita episode published?

This episode was published on January 4, 2026.

Is there a transcript available for this episode?

Yes, a full transcript is available for this episode. You can read the complete transcript on the episode page.

Can I download this Pratidin Ek Kavita episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!