EPISODE · Nov 26, 2023 · 1 MIN
Aisi Bhasha | Bhagwat Rawat
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
ऐसी भाषा | भगवत रावत | आरती जैनसारी उम्र बच्चों को पढ़ाई भाषा और विदा करते समय उनकेपास में नहीं था एक ऐसा शब्द जिसे देकर कह सकता कि लो इसे सँभाल कर रखना यह संकट के समय काम आएगा या कि वह तुम्हें शर्मिंदगी से बचाएगा या कि वह तुम्हें गिरने से रोकेगा या कि ज़रूरत पड़ने पर यह तुम्हें टोकेगा या कि तुम इसके सहारे किसी भी नीचता का सामना कर सकोगे या इतना ही कि कभी-कभी तुम इससे अपना ख़ालीपन भर सकोगे या कि यह शब्द ज़मीन की मिट्टी का टुकड़ा है या कि यह शब्द दो जून की रोटी से बड़ा है कुछ भी नहीं था मेरे पास कुछ भी नहीं है-यह तक कह सकने की भाषा न थी।
Embed this episode
NOW PLAYING
Aisi Bhasha | Bhagwat Rawat
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.