EPISODE · Mar 11, 2025 · 2 MIN
Aman Ka Naya Silsila Chahta Hun | Lakshmi Shankar Vajpeyi
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
अमन का नया सिलसिला चाहता हूँ | लक्ष्मीशंकर वाजपेयीअमन का नया सिलसिला चाहता हूँजो सबका हो ऐसा ख़ुदा चाहता हूँ।जो बीमार माहौल को ताज़गी देवतन के लिए वो हवा चाहता हूँ।कहा उसने धत इस निराली अदा सेमैं दोहराना फिर वो ख़ता चाहता हूँ।तू सचमुच ख़ुदा है तो फिर क्या बतानातुझे सब पता है मैं क्या चाहता हूँ।मुझे ग़म ही बांटे मुक़द्दर ने लेकिनमैं सबको ख़ुशी बांटना चाहता हूँ।बहुत हो चुका छुप के डर डर के जीनासितमगर से अब सामना चाहता हूँ।किसी को भंवर में न ले जाने पाएमैं दरिया का रुख़ मोड़ना चाहता हूँ।
Embed this episode
NOW PLAYING
Aman Ka Naya Silsila Chahta Hun | Lakshmi Shankar Vajpeyi
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.