EPISODE · Sep 8, 2020 · 18 MIN
भारत-चीन भिड़े तो रूस किसका साथ देगा?
from Pod Khaas · host Aaj Tak Radio
भारत और चीन के साथ LAC पर चल रहे विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चार महीने में दो बार रूस जा चुके हैं. हाल ही में जब वो शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) में हिस्सा लेने मॉस्को पहुंचे तो यहां उन्होंने अपने समकक्ष चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे के बीच करीब ढाई घंटे तक बात की. और अब आज से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मॉस्को जा रहे इसी SCO में भाग लेने. यहां कल उनकी बैठक चीनी विदेश मंत्री वांग यी से होगी. अब सवाल उठता है भारत चीन के बीच के विवाद की बात जब रूस की सरजमीं पर हो रही है तो उसकी इसमें क्या रोल होगा? वहीं अमेरिका भी चीन के खिलाफ़ उठाए भारत के हर क़दम की खुल कर तारीफ़ कर रहा है फिर वो चाहे ऐप बैन का मसला हो या फिर सीमा पर घुसपैठ को नाकाम करने का तो अमेरिका का इसमें क्या लेना देना है? और चीन क्या अमेरिका के खिलाफ़ भारत को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा है? पॉडख़ास के इस अंक में अमन गुप्ता ने इन्हीं सब मसलों पर बात की है रिटायर्ड मेजर जनरल शशि अस्थाना से.
Embed this episode
NOW PLAYING
भारत-चीन भिड़े तो रूस किसका साथ देगा?
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.