Camere Ki Aankh | Kalpana Manorama
from Pratidin Ek Kavita Hosted by Nayi Dhara Radio
कैमरे की आँख । कल्पना मनोरमा कैमरे की आँख होती है शातिर कहते होंगे लोग सच्चे दुख कहाँ पकड़ पाती कैमरे की आँख वह तो खोखली मुस्कान में रह जाती है फँसकर दरअस्ल, कैमरे की आँख में बैठा है आदमी का दुःख जो बचाकर आँख कैमरे की हुँकारता है बेरहमी से जिसे देखकर भाग जाता है सुख, दुम दबाकर दर्द फिर सिलने लगता है पुराना गूदड़ मुस्कान सेल्फ़ी वाली रचती होगी अल्पनाएँ, अट्टालिकाओं पर भोज-पत्रों पर किंचित छू नहीं पाती है कैमरे की आँख किसी की हरारत इस तरह हर बार कुछ न कुछ छूट ही जाता है कैमरे की आँख से आदमी का दुःख।
Embed this episode
No transcript yet.