EPISODE · Apr 23, 2021 · 1 MIN
Ep 18 Ghazab Ho Gaya | वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
वैज्ञानिकों ने हिमालय और हमारे भविष्य को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है... जम्मू-कश्मीर के काराकोरम रेंज में स्थित श्योक नदी के प्रवाह को एक ग्लेशियर ने रोक दिया है... इसकी वजह से अब वहां एक बड़ी झील बन गई है... झील में ज्यादा पानी जमा हुआ तो उसके फटने की आशंका है... ये चेतावनी दी है देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी (WIG) के वैज्ञानिकों ने... वैज्ञानिकों ने चेताया है कि जम्मू-कश्मीर काराकोरम रेंज समेत पूरे हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियरों के पिघलने से कई झीलें बन गई हैं.. जो कि भविष्य के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है... इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने श्योक नदी के आसपास के हिमालयी क्षेत्र में 145 लेक आउटबर्स्ट की घटनाओं का पता लगाया है. इन सारी घटनाओं के रिकॉर्ड को एनालिसिस करने के बाद ये रिपोर्ट तैयार की है... ये तबाही ठीक उसी तरह हो सकती है जैसे 2013 में केदारनाथ में भयंकर तबाही मची थी...ओडिशा के एक गांव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है... यहां मलकानगिरी जिले में एक मगरमच्छ को लोगों ने ना केवल पकड़ा बल्कि उसको मारकर खा गए... इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जब वायरल हुईं तो प्रशासन और वन विभाग में हड़कंप मच गया... अब आरोपियों की तलाश की जा रही है... बताया जा रहा है कि मगरमच्छ करीब 10 फीट लंबा था, जिसे गांववालों ने पहले पकड़ा उसके बाद रस्सी से पेड़ पर लटका दिया... बाद में उसे मारकर पूरे गांव में मांस बांट दिया गया...दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना में 350 से ज्यादा हाथियों की रहस्यमयी तरीके से मौत होने से सनसनी फैल गई... इन हाथियों की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल पाया है... कहा जा रहा है कि ज्यादातर हाथी जलस्रोतों के करीब मरे मिले हैं. अब बोत्सवाना की सरकार ये पता करने की कोशिश कर रही है कि इन हाथियों को जहर दिया गया है या इनकी मौत किसी अनजान बीमारी से हुई है... एक खबर के मुताबिक जून के मध्य तक हाथियों के मरने की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है... इनमें से 70 फीसदी हाथियों की मौत जलस्रोतों के आसपास हुई है...
Embed this episode
NOW PLAYING
Ep 18 Ghazab Ho Gaya | वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.