PODCAST · news
Ghazab Ho Gaya | Part 5
by News Tak
News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.
-
25
Ep 25 Ghazab Ho Gaya | सिगरेट पीने वालों को कोरोना हुआ तो मौत का इतना हो सकता है खतरा !
खबरों की भीड़ में कुछ ऐसी खबरें होती हैं जो सबसे हटकर होती हैं और बाकि खबरों के बराबर जरूरी भी होती है लेकिन कई बार लोगों तक पहुंच नहीं पाती... ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी खबरें जो हैं सबसे हटकर.... आज शुरुआत करेंगे कोरोना की खबर के साथ जो जरूरी है उन लोगों के लिए जिनके पास हैं पालतू जानवर... कोरोना वायरस के फैलने के साथ इससे जुड़े मिथक भी खूब फैल रहे हैं. कभी कहा जा रहा है कि ये खतरनाक वायरस आपके जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है. तो कभी कहा जा रहा है जानवरों के द्वारा ये वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है... विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने जिनेवा में कहा कि कई जानवर भी इस बीमारी से ग्रसित हुए हैं. लेकिन पालतू जानवर से इसका फैलाना मुश्किल है.
-
24
Ep 24 Ghazab Ho Gaya | सांप और मोर की लड़ाई, कौन किस पर पड़ा भारी?
कोरोना वायरस की वैक्सीन की खोज के बीच कई दिनों बाद अच्छी खबरें आई हैं... अमेरिका में Moderna कंपनी का ट्रायल फेज टू में पहुंच गया है... 600 लोगों को इसकी डोज दी जाएगी... वहीं चीन में एक वैक्सीजन का फेज टू पूरा कर चुका है और अगले साल के शुरुआत में इसे मार्केट में उतारा जा सकता है... चीन में अब तक 5 वैक्सीन को इंसानों पर टेस्ट किया है, चीनी कंपनी Sinovac Biotech का दावा है कि उसकी वैक्सीन 99 फीसदी असरदार है... रूस भी अपनी वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल करने जा रहा है साथ ही वहां पहली बार कोरोना की दवा Avifavir से मरीजों के इलाज की इजाजत दे दी गई है... WHO के मुताबिक दुनियाभर में 121 वैक्सीन प्री क्लीनिकल स्टेज में हैं, जिनमें भारत की 6 वैक्सीन शामिल हैं, ये भारत की अलग-अलग दवा कंपनियों की वैक्सीन हैं...दुनियाभर की इन वैक्सीन में करीब 10 ऐसी वैक्सीन हैं जो ह्यूमन ट्रायल के दौरे में हैं... ट्रायल कामयाब रहा तो जल्द इन्हें बाजार में उतारा जा सकता है... कुछ दिन पहले ही भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के विजय राघवन ने कहा था कि कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर पॉजिटिव संकेत देते हुए अक्टूबर में अच्छी खबर मिलने की बात कही थी... उधर, इटली के डॉक्टरों का दावा है कि कोरोना वायरस कमजोर पड़ चुका है, इसके इन्फेक्शन और मौत की संभावना धीरे-धीरे कम होने लगी है...देखा जाए तो इटली में एक्टिव केसेज का ग्राफ भी तेजी से नीचे आ रहा है...
-
23
Ep 23 Ghazab Ho Gaya | सरकार के सर्वे में 'सफाई' को लेकर चौंकाने वाले नतीजे
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं स्वच्छता सिटी सर्वे से... केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इस साल की स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट जारी की है... जिसमें इंदौर ने लगातार चौथी बार बाजी मार ली है... इंदौर एक बार फिर देश सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है... जबकि सबसे गंदे शहर की बात करें तो बिहार की राजधानी पटना सबसे गंदा शहर निकला है, जो रैकिंग में अंतिम 47वें नंबर पर है... स्वच्छता सिटी सर्वे में जहां पटना का स्कोर 1552.11 है. पूर्वी दिल्ली भी पटना से थोड़ा सा ऊपर है जिसका स्कोर 1962.31 है... सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का स्कोर 5647.56 है. ये रैंकिंग 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की है जिनकी संख्या देश में 47 है... दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई है... शहरी विकास मंत्रालय के मुताबिक, प्राचीन पवित्र शहर वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर है. पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं...
-
22
Ep 22 Ghazab Ho Gaya | सब्जी बेचने वाली महिला जब झाड़ने लगी इंग्लिश, तो अधिकारियों की बंद हो गई बोलती
एमपी के इंदौर में सब्जी बेचने वाली एक महिला का वीडियो वायरल है. सब्जी बेचने वाली महिला जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है उसे सुनकर तो अच्छे- अच्छे पानी कम लगेंगे. इस महिला का गुस्सा इसलिए फूटा क्योंकि नगर निगम वालों ने कार्रवाई शुरु कर दी... दरअसल इंदौर में प्रशासन ने सब्जी ठेला संचालकों को एक जगह पर खड़े होकर व्यापार करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन बुधवार को जब निगम का अमला करवाई करने पहुंचा तो यहाँ एक महिला ने कार्रवाई को लेकर जबरदस्त विरोध किया... महिला ने नगर निगम के अधिकारियों को अंग्रेजी में ऐसा समझाया कि वो भी सन्न रह गए और वापस लौट आए.
-
21
Ep 21 Ghazab Ho Gaya | सबसे लंबी टांगों वाली लड़की देखी आपने?
1 लाख के नोट की खबर से... जी हां वेनेजुएला देश की सरकार एक बार फिर बड़ा नोट जारी करने जा रही है... वेनेजुएला कभी बेहद अमीर देश हुआ करता था लेकिन आज इस देश की करेंसी की कीमत रद्दी के बराबर रह गई है. महंगाई की दर इतनी ज्यादा है कि लोग एक कप चाय या कॉफी के लिए बैग भरकर नोट ले जा रहे हैं... अब इस दिक्कत को दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा नोट जारी करने का फैसला किया है...
-
20
Ep 20 Ghazab Ho Gaya | शादी के लिए पहुंची युवती के साथ हो गया गोलमाल !
कुछ खबरें ऐसी होती हैं जिनपर टिक जाती हैं निगाहें... ऐसी खबरों को कहते हैं अजब गजब खबरें... कानपुर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें एक लड़की अपने 'वॉट्सऐप प्रेमी' से शादी करने के लिए 300 किलोमीटर का सफर करके अकेले ही उसके घर जा पहुंची. लेकिन जब उसका 'वॉट्सऐप प्रेमी' नाबालिग निकला तो जैसे उसके सपने ही चकनाचूर हो गए. लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया, जब लड़की ने अपने 'वॉट्सऐप प्रेमी' को छोडकर उसके बड़े भाई से ही शादी करने की जिद पकड़ ली. खास बात ये है कि एलएलबी कर रही ये प्रेमिका अल्पसंख्यक समुदाय की है जबकि उसका प्रेमी हिंदू समुदाय से...
-
19
Ep 19 Ghazab Ho Gaya | शादी की अनोखी विदाई देखकर गांववाले रह गए हैरान!
भरतपुर में एक दुल्हन की विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है... शायद भरतपुर के गांव छतरपुर के लोगों के लिए ये पहला मौका था, जब गांव की बेटी हेलिकॉप्टर से विदा होकर अपने ससुराल जा रही थी. हेलिकॉप्टर से विदाई की इच्छा दुल्हन के ससुर ने पूरी की... पांच लाख रुपये खर्च कर हेलिकॉप्टर मंगाया गया...
-
18
Ep 18 Ghazab Ho Gaya | वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
वैज्ञानिकों ने हिमालय और हमारे भविष्य को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है... जम्मू-कश्मीर के काराकोरम रेंज में स्थित श्योक नदी के प्रवाह को एक ग्लेशियर ने रोक दिया है... इसकी वजह से अब वहां एक बड़ी झील बन गई है... झील में ज्यादा पानी जमा हुआ तो उसके फटने की आशंका है... ये चेतावनी दी है देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी (WIG) के वैज्ञानिकों ने... वैज्ञानिकों ने चेताया है कि जम्मू-कश्मीर काराकोरम रेंज समेत पूरे हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियरों के पिघलने से कई झीलें बन गई हैं.. जो कि भविष्य के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है... इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने श्योक नदी के आसपास के हिमालयी क्षेत्र में 145 लेक आउटबर्स्ट की घटनाओं का पता लगाया है. इन सारी घटनाओं के रिकॉर्ड को एनालिसिस करने के बाद ये रिपोर्ट तैयार की है... ये तबाही ठीक उसी तरह हो सकती है जैसे 2013 में केदारनाथ में भयंकर तबाही मची थी...ओडिशा के एक गांव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है... यहां मलकानगिरी जिले में एक मगरमच्छ को लोगों ने ना केवल पकड़ा बल्कि उसको मारकर खा गए... इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जब वायरल हुईं तो प्रशासन और वन विभाग में हड़कंप मच गया... अब आरोपियों की तलाश की जा रही है... बताया जा रहा है कि मगरमच्छ करीब 10 फीट लंबा था, जिसे गांववालों ने पहले पकड़ा उसके बाद रस्सी से पेड़ पर लटका दिया... बाद में उसे मारकर पूरे गांव में मांस बांट दिया गया...दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना में 350 से ज्यादा हाथियों की रहस्यमयी तरीके से मौत होने से सनसनी फैल गई... इन हाथियों की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल पाया है... कहा जा रहा है कि ज्यादातर हाथी जलस्रोतों के करीब मरे मिले हैं. अब बोत्सवाना की सरकार ये पता करने की कोशिश कर रही है कि इन हाथियों को जहर दिया गया है या इनकी मौत किसी अनजान बीमारी से हुई है... एक खबर के मुताबिक जून के मध्य तक हाथियों के मरने की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है... इनमें से 70 फीसदी हाथियों की मौत जलस्रोतों के आसपास हुई है...
-
17
Ep 17 Ghazab Ho Gaya | लोकसभा स्पीकर की बेटी को मिली बड़ी कामयाबी
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की छोटी बेटी ने कमाल कर दिखाया है... अंजलि बिरला का सिविल सर्विसेज में चयन हो गया है... बेटी की इस कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है... ओम बिरला की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी आकांक्षा सीए हैं और अब छोटी बेटी अंजलि का सिविल सर्विसेज में चयन हो गया है... देखें वीडियो...
-
16
Ep 16 Ghazab Ho Gaya | रेलवे ट्रैक पर चलने वाली साइकिल देखी?
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं अनोखी और होनहार बच्ची की खबर से... ये है तनिष्का सुजीत... तनिष्का की उम्र महज 12 साल है... 12 साल की उम्र में इसने 12वीं बोर्ड की परीक्षा फर्स्ट डिविजन में पास कर ली है... इतना ही नहीं ये बच्ची अलग-अलग 12 से ज्यादा भाषाओं का ज्ञान रखती है... मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद इंदौर की तनिष्का का नाम सुर्खियों में है... कक्षा 5 की छात्रा का आईक्यू लेवल देखते हुए इसे आगे की कक्षा में रखा गया और रिजल्ट हैरान कर देने वाला साबित हुआ... दुर्भाग्य की बात ये है कि तनिष्का के पिता की बीते 2 जुलाई को कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है... तब ये छात्रा 12 वीं की परीक्षा दे रही थी... तनिष्का अपने पिता का सपना पूरा कर आईएएस बनना चाहती है...
-
15
Ep 15 Ghazab Ho Gaya | मस्जिद में गए थे नमाज पढ़ने लेकिन थाने में दर्ज हो गई शिकायत !
खबरें कई तरह की होती है लेकिन कुछ खबरें ऐसी होती हैं जो सबसे हटकर होती हैं... सबसे पहले शुरु करते हैं वाराणसी की खबर से... लॉक डाउन के बाद हुए अनलॉक वन मे लोग न सुधरने की कसम खा चुके हैं...ऐसा ही कुछ नजारा वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान वहां दर्जनों की संख्या में जुटे नमाजी मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छापा मारा.. पुलिस को देखते ही मस्जिद में अफरा तफरी मच गई... किसी ने सोचा भी नहीं था कि पुलिस ऐसी जगह पर भी छापा मार सकती है....
-
14
Ep 14 Ghazab Ho Gaya | भारत के पड़ोसी देश का ये 'महिला क्रिकेट' क्यों हो रहा है वायरल?
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं महिला क्रिकेटर की अनोखी खबर से... बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर संजीदा इस्लाम इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं... संजीदा के प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं... 24 साल की संजीदा बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम में बल्लेबाज के तौर पर खेलती हैं... शादी के लिए तैयार होकर संजीदा क्रिकेट की पिच गईं, जहां वह बल्ला थामने के बाद संजीदा ने फोटो शूट कराया... फिर पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद संजीदा से जुड़ी ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं... संजीदा ने हाल ही में रंगपुर के एक प्रथम श्रेणी क्रिकेटर मिम मोसादेक के साथ शादी की है. संजीदा की इन तस्वीरों को आईसीसी ने भी शेयर किया है...
-
13
Ep 13 Ghazab Ho Gaya | भारत के चंद्रयान ने की बड़ी खोज, चांद में क्या हो रहा है?
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं भारत के चंद्रयान-1 की एक बड़ी खोज से... भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के चंद्रयान-1 ने बड़ी खोज की है. उसने कुछ ऐसी तस्वीरें ली हैं, जिससे ये पता चल रहा है कि चांद को जंग लग रहा है... इस पर जंग लगने के दाग दिख रहे हैं. यानी की चांद पर लोहे की मौजूदगी है. चांद की सतह पर ऑक्सीडाइज्ड आयरन यानी लोहे के अंश हेमेटाइट दिखाई दिए हैं... धरती पर तो लोहे की मात्रा बहुत ज्यादा है लेकिन चांद पर लोहे के अंश मिलने से वैज्ञानिक भी हैरान हैं. लोहे पर जंग लगने का मतलब ये है कि वहां पर हवा और पानी यानी ह्यूमिडिटी यानी नमी मौजूद है. साइंटिस्ट्स को चांद पर बर्फ की मौजूदगी तो मिली थी लेकिन हेमेटाइट की खोज बहुत बड़ी है... अगर लोहा ऑक्सीडाइज्ड हो रहा है इसका मतलब चांद पर कहीं ऑक्सीजन है... ‘साइंस एडवांसेस’ नाम की साइट पर प्रकाशित यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई की रिसर्च के मुताबिक चांद की सतह पर हेमेटाइट का पता भारतीय चंद्रयान-1 के ऑर्बिटर की ली हुई तस्वीरों से चला है... वैज्ञानिक अब इसकी आगे की जांच में जुट गए हैं...
-
12
Ep 12 Ghazab Ho Gaya | बिजली का बिल देख तापसी को लगा जोर का झटका !
ये खबरें बाकी खबरों से हटकर हैं... हिमाचल प्रदेश में एक कंपनी ने अपनी स्कूटी के VVIP नंबर प्लेट के लिए 18 लाख रुपये खर्च कर दिए... अभिनेत्री तापसी पन्नू का एक महीने का बिजली का बिल 36 हजार रुपये आ गया... देखें ऐसे ही हैरान कर देने वाली खबरें... गजब हो गया...
-
11
Ep 11 Ghazab Ho Gaya | फुटपाथ की लड़की ने ऐसा कर दिखाया कि इनाम में मिल गया फ्लैट.
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर है... शुरुआत करते हैं इंदौर की खबर से... इंदौर में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मजदूर की बेटी ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है. इस छात्रा का नाम भारती खांडेकर है जिसने फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ रहकर बेहद मुश्किल परिस्थितियों में पढ़ाई की और दसवीं में 68% प्रतिशत अंकों से पास की. नगर निगम की तरफ से उसे एक फ्लैट और घर में लगने वाला जरूरी सामान मुफ्त दिया गया है...
-
10
Ep 10 Ghazab Ho Gaya | प्लेन की ऐसी लैंडिंड जिसे देखकर हिल गए लोग ।
ये हैं ऐसी खबरें जो बाकियों से अलग. ऐसी खबरें जिसे जानना भी जरूरी है. अजब जगब खबरों की सीरीज में आज शुरुआत करें अमेरिका की खबर से जहां एक प्लेन की लैंडिंग रनवे की जगह सड़क पर हो गई वो भी गाड़ियों के बीच, अमेरिका के लुसियाना में एक छोटे विमान की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इस बीच पीछे से आ रही एक बस के डैशकैम में लैंडिग की तस्वीरें कैद हो गई.
-
9
Ep 9 Ghazab Ho Gaya | निकिता मर्डर केस के बाद हरियाणा में एक और कांड!
हरियाणा के बल्लभगढ़ में हुए निकिता हत्याकांड का बवाल अभी थमा नहीं कि सूबे से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है... पानीपत में सरेआम बाइक सवार लड़कों ने एक लड़की के चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया... इस हमले की CCTV तस्वीर भी सामने आई हैं, आप देख सकते हैं किस तरह से सरेआम लड़की पर तेजाब फेंक दिया गया... तेजाब से हमला करने के बाद लड़के फरार हो गए... बताया जा रहा है कि छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कों ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया...तेजाब के हमले से लड़की के चेहरे का काफी हिस्सा झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया... पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है...
-
8
Ep 8 Ghazab Ho Gaya | नन्हे की गायकी ने जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल!
इंटरनेट पर नन्हे का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो अपने पिता के साथ शास्त्रीय संगीत सीख रहा है... वीडियो में छोटा सा बच्चा बेहद समर्पण के साथ, अपने घर पर पिता के साथ मिलकर गीत गाने का अभ्यास कर रहा है... अभिनेता अभिताभ बच्चन ने भी इस वीडियो को शेयर किया और तारीफ में लिखा- Child is the Father of Man ! यानि ये बच्चा तो आदमी का बाप है...
-
7
Ep 7 Ghazab Ho Gaya | दुनियाभर के लिए चीन से आई बड़ी राहत की खबर!
दुनियाभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है ऐसे में चीन से एक बड़ी राहत वाली खबर आई है... चीन की वैक्सीन निर्माता कंपनी 'चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप' ने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन तैयार है और सबसे सुरक्षित है... बड़ी बात ये है कि इस वैक्सीन को एक लाख से ज्यादा लोगों को दिया गया है, जिसको भी ये टीका लगाया गया है अभी तक किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिल रहा है...
-
6
Ep 6 Ghazab Ho Gaya | दुनिया की सबसे लग्जरी और महंगी 'भारतीय रेल' देखी आपने?
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं इंडिया की एक अनोखी ट्रेन से, जिसका किराया सुनकर आप हैरान रह जाएंगे... महाराजा एक्सप्रेस की यात्रा को दुनिया की सबसे लग्जरी और महंगी ट्रेन यात्रा माना जाता है... इसकी भव्यता ऐसी है कि फाइव स्टार होटल की रौनक भी फीकी पड़ जाए... इस ट्रेन में यात्रियों को राजा-महाराजा की तरह सुविधाएं मिलती हैं. इस ट्रेन में यात्री एक शाही यात्रा का आनंद उठाते हैं... इस ट्रेन में सफर करने के लिए एक टिकट की कीमत 18 लाख रुपये तक है. हालांकि, टिकट के रेट में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव होता रहता है... तस्वीरें देखकर आप इसकी भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं...
-
5
Ep 5 Ghazab Ho Gaya | दिव्यांग से शादी रचाने गुजरात से पटना पहुंच गई कारोबारी की बेटी!
लड़का और लड़की फेसबुक पर मिले, दोनों प्यार हुआ फिर शादी कर ली... जी हां पटना में एक शादी ऐसी हुई जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया... गुजरात के हीरा कारोबारी की बेटी ने पटना के पैर से दिव्यांग चार्टर्ड एकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहे आकाश से शादी कर ली... हीरा कारोबारी की बेटी शादी करने के लिए 27 अगस्त को घर से फरार हो गई और फ्लाइट से पटना आकाश के घर पहुंच गई... 30 अगस्त की रात को पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड के एक मंदिर में लड़की ने अपने विकलांग प्रेमी से शादी की. शादी के बाद प्रेमी जोड़ा जैसे ही मौजूद लड़के पक्ष से आशीर्वाद ले रहा था. तभी मौके पर गुजरात पुलिस और पटना पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया दोनों को कदमकुआं थाने ले जाया गया फिर दोनों को रात में ही विमान से लेकर गुजरात पुलिस चली गई... लड़की के परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी नाबालिग है और लड़के ने भगाकर शादी की है... पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है...
-
4
Ep 4 Ghazab Ho Gaya | थानेदार पर चढ़ा 'मंत्रीगीरी' का शौक, फिर देखिए क्या हुआ उसके साथ?
वीडियो देखकर आपको लग रहा होगा कि किसी मंत्री या नेता का काफिला गुजर रहा है लेकिन ऐसा नहीं है... ये थानेदार साहब का काफिला है... यूपी के अंबेडकर नगर में थानेदार मनोज सिंह की विदाई में पूरी पुलिस टीम ऐसे जुट गई मानो कोई मंत्री आ गया हो... थानेदार साहब का आदेश जो था... लेकिन गाड़ी और हूटरों के साथ विदाई का ऐसा जुलूस निकालना थानेदार साहब को भारी पड़ गया... सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने के आरोप में थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है... थानेदार का ट्रांसफर बसखारी से जैदपुर हुआ था लेकिन दूसरी जगह कुर्सी संभालने से पहले उन्हें सस्पेंड कर दिया गया... हैरानी की बात ये है कि भ्रष्टाचार के आरोप में थानेदार का तबादला हुआ था बावजूद इसके ग्रैंड जुलूस निकालकर विदाई हो रही थी...
-
3
Ep 3 Ghazab Ho Gaya | ट्रेन के सामने हैरान कर देने वाली घटना कैमरे में कैद |
ये हादसा सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के प्लेटफार्म पर हुआ... जहां पर एक खड़ी महिला अचनाक से पटरियों पर गिर गई थी... ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने महिला को गिरते देखा तो उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी और ट्रेन के आने से पहले ही प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की मदद से महिला को बचा लिया गया... कुछ ही देर में ट्रेन भी वहां पहुंच गई... ये वीडियो सेंट्रल रेलवे ने जवान की तारीफ करते हुए शेयर किया... सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है... लोग कह रहे हैं कि इस जवान को अवॉर्ड मिलना चाहिए...
-
2
Ep 2 Ghazab Ho Gaya | टाइगर का 3 लोगों को पर खतरनाक अटैक |
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी खबर के साथ... धोनी संन्यास के बाद अपना ध्यान डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती पर भी लगा रहे हैं... वे रांची के धुर्वा इलाके में 55 एकड़ में फार्मिंग कर रहे हैं जिसमें डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती भी हो रही है. धोनी के फार्म हाउस में फिलहाल मौसमी सब्जी ही उत्पादित हो रही हैं... अभी उनके फार्म हाउस पर टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली की खेती हो रही है... धोनी के फार्म हाउस में हर दिन 80 किलो टमाटर निकल रहा है... बाजार में इसकी काफी डिमांड है और सुबह ही सभी टमाटर खत्म हो जाते हैं... वहीं, धोनी के फार्म हाउस में रोजाना करीब 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और इनका दूध सीधे बाजार में बिक रहा है. 55 रुपये किलो दूध का भाव रखा गया है जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है... धोनी ने भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन गाय को रखा है. धोनी की गौशाला में फिलहाल 70 गायें हैं. ये सभी पंजाब से लाई गई हैं. धोनी के फार्म हाउस की देखरेख शिवनंदन और उनकी पत्नी सुमन यादव करती हैं. इन्हीं के जिम्मे पूरा सब्जी का कारोबार है...
-
1
Ep 1 Ghazab Ho Gaya | झारखंड के इस गांव में क्यों चीटी की चटनी बनाई जाती है ?
जो हैं सबसे अलग... शुरुआत करते हैं इमराम हाशमी और सनी लियोनी के बेटे की खबर से... जी हां सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन सच है ये...
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.
HOSTED BY
News Tak
CATEGORIES
Loading similar podcasts...