EPISODE · Dec 25, 2025 · 1 MIN
Haar Na Apni Manunga Main | Gopaldas Neeraj
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
हार न अपनी मानूँगा मैं !। गोपालदास "नीरज"चाहे पथ में शूल बिछाओचाहे ज्वालामुखी बसाओ,किन्तु मुझे जब जाना ही है -तलवारों की धारों पर भी, हँस कर पैर बढ़ा लूँगा मैं ! मन में मरू-सी प्यास जगाओ,रस की बूँद नहीं बरसाओ,किन्तु मुझे जब जीना ही है -मसल-मसल कर उर के छाले, अपनी प्यास बुझा लूँगा मैं !हार न अपनी मानूंगा मैं ! चाहे चिर गायन सो जाए,और ह्रदय मुर्दा हो जाए,किन्तु मुझे अब जीना ही है -बैठ चिता की छाती पर भी, मादक गीत सुना लूँगा मैं !हार न अपनी मानूंगा मैं !
What this episode covers

NOW PLAYING
Haar Na Apni Manunga Main | Gopaldas Neeraj
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
Jun 20, 2026 ·60m
Jun 19, 2026 ·25m
Jun 17, 2026 ·23m