EPISODE · Apr 11, 2024 · 2 MIN
Hitler Ki Chitrakala | Rajesh Joshi
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
हिटलर की चित्रकला | राजेश जोशीयह उम्मीस सौ आठ में उन दिनों की बात हैजब हिटलर ने पेन्सिल से एक शांत गाँव काचित्र बनाया थायह सन् उन्नीस सौ आठ में उन दिनों की बात हैजब दूसरी बार वियना की कला दीर्धा नेचित्रकला के लिए अयोग्य ठहरा दिया थाहिटलर कोउस छोटे से चित्र पर हिटलर के हस्ताक्षर थेइसलिए इंगलैण्ड के एक व्यवसायी ने जबनीलाम किया उस चित्र कोजिसका आकार सिर्फ़ एक पोस्टकार्ड के बराबर थाऔर जो पेन्सिल से बनाया गया थातो बिका वो पूरे सात हज़ार ब्रिटिश पौण्ड में।क्या यह उस साधारण से चित्र की कीमत थीक्या यह हिटलर के हस्ताक्षर की कीमत थीजो किये गये थे उस चित्र के एक कोने परयह कीमत क्या उस बर्बर युद्ध ने पैदा कीजिसमें नहीं बचा कोई भी गाँव वैसाजैसा उस चित्र में थाया जैसा रहा होगा कोई भी गाँव उस चित्र से पहले वियना की कला दीर्घा के फ़ैसले कोसही सिद्ध किया हिटलर नेअपने सारे जीवन में
Embed this episode
NOW PLAYING
Hitler Ki Chitrakala | Rajesh Joshi
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.