EPISODE · Mar 26, 2025 · 1 MIN
Hum Adharon Adharon Bikhrenge | Seema Aggarwal
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
हम अधरों-अधरों बिखरेंगे | सीमा अग्रवाल तुम पन्नों पर सजे रहोहम अधरों-अधरोंबिखरेंगेतुम बन ठन करघर में बैठोहम सड़कों से बात करेंतुम मुट्ठी मेंकसे रहो हमपोर पोर खैरात करेंइतराओ गुलदानों में तुमहम मिट्टी मेंनिखरेंगेकलफ लगे कपडेसी अकड़ीगर्दन के तुम हो स्वामीदायें बाए आगे पीछेहर दिक् केहम सहगामीहठयोगी सेसधे रहो तुमहम हर दिल से गुज़रेंगे तुम अनुशासितझीलों जैसेहल्का हल्का मुस्कातेहम अल्हड़ नदियोंसा हँसतेहर पत्थर से बतियातेतुम चिंतन केशिखर चढ़ोहम चिंताओं में उतरेंगे
Embed this episode
NOW PLAYING
Hum Adharon Adharon Bikhrenge | Seema Aggarwal
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.