EPISODE · Jun 24, 2024 · 2 MIN
Ishwar Aur Pyaz | Kedarnath Singh
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
ईश्वर और प्याज़ | केदारनाथ सिंह क्या ईश्वर प्याज़ खाता है?एक दिन माँ ने मुझसे पूछाजब मैं लंच से पहलेप्याज़ के छिलके उतार रहा थाक्यों नहीं माँ मैंने कहाजब दुनिया उसने बनाईतो गाजर मूली प्याज़ चुकन्दर-सब उसी ने बनाया होगाफिर वह खा क्यों नहीं सकता प्याज़?वो बात नहीं-हिन्दू प्याज़ नहीं खाताधीरे-से कहती है वहतो क्या ईश्वर हिन्दू हैं माँ?हँसते हुए पूछता हूँ मैं माँ अवाक देखती है मुझे उधर छिल चुकने के बादअब पृथ्वी जैसा गोल कत्थई प्याज़मेरी हथेली पर थाऔर ईश्वर कहीं और हो या न होउन आँखों में उस समय ज़रूर कहीं थामेरे छोटे-से प्याज़ मेंअपना वजूद खोजता हुआ
Embed this episode
NOW PLAYING
Ishwar Aur Pyaz | Kedarnath Singh
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.