EPISODE · Dec 21, 2025 · 2 MIN
Jo Shilayein Todte Hain | Kedarnath Aggarwal
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
जो शिलाएँ तोड़ते हैं । केदारनाथ अग्रवालज़िंदगी कोवह गढ़ेंगे जो शिलाएँ तोड़ते हैं,जो भगीरथ नीर की निर्भय शिराएँ मोड़ते हैं।यज्ञ को इस शक्ति-श्रम केश्रेष्ठतम् मैं मानता हूँ!!ज़िंदगी कोवे गढ़ेंगे जो खदानें खोदते हैं,लौह के सोए असुर को कर्म-रथ में जोतते हैं।यज्ञ को इस शक्ति श्रम केश्रेष्ठतम् मैं मानता हूँ!!ज़िंदगी कोवे गढ़ेंगे जो प्रभंजन हाँकते हैं,शूरवीरों के चरण से रक्त-रेखा आँकते हैं।यज्ञ को इस शक्ति-श्रम केश्रेष्ठतम् मैं मानता हूँ!!ज़िंदगी कोवे गढ़ेंगे जो प्रलय को रोकते हैं,रक्त से रंजित धरा पर शांति का पथ खोजते हैं।यज्ञ को इस शक्ति-श्रम केश्रेष्ठतम् मैं मानता हूँ!!मैं नया इंसान हूँ इस यज्ञ में सहयोग दूँगा।ख़ूबसूरत ज़िंदगी की नौजवानी भोग लूँगा।
What this episode covers

NOW PLAYING
Jo Shilayein Todte Hain | Kedarnath Aggarwal
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
Jun 22, 2026 ·26m
Jun 20, 2026 ·60m
Jun 19, 2026 ·25m