Skip to content
Madgaon Express | A good fun Ride episode artwork

Mar 27, 2024 1 min

Madgaon Express | A good fun Ride

from Film Ki Baat 2.0 Hosted by Film Ki Baat 2.0

दोस्त साथ हों तो हर पल गोवा है... तीन दोस्त बचपन से ख्वाब देख रहे हैं एक साथ गोवा जाने का. स्कूल ख़तम हुए कॉलेज भी मगर सपना पूरा नहीं हो पाया दिल चाहता है टाइप गोवा ट्रिप का, समय बीतता गया. तीनों दोस्त अपनी अपनी ज़िन्दगी में सेटल हो गए या फिर सेटल होने की कोशिश में हैं. एक बार फिर सबका मिलना होता है और तय करते हैं कि अब तो वो बचपन का सपना साकार करके ही मानेगें. पर गोवा में जाकर ये तिकड़ी उलझ कर रह जाती है दो गैंगस्टरों की लड़ाई में और ड्रग माफिया पुलिस की गुथमगुथी में. मडगाव एक्सप्रेस एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म है, जिसमें निर्देशक कुणाल खेमू ने दिल चाहता है वाली वाइब्स को बखूबी इनकैश किया है. उनकी कॉमेडी स्लैपस्टिक और थोपी हुई नहीं लगती, कहानी कहने का फॉर्मेट एकदम सरल है कोई फ्लैशबैक नहीं कोई उलझी पटकथा नहीं सीधी सरल फ्लो में बहती कहानी के साथ दर्शक किरदारों से जुड़ते चले जाते हैं और हँसते चले जाते हैं. दिव्येंदु का चेहरा उनके हाव भाव उन्हें कॉमिक रोल्स के लिए एकदम परफेक्ट बनाते हैं. शायद ही कोई दूसरा आज का अभिनेता उनके जैसी स्वाभाविक कॉमिक गैग कर सकता है. प्रतीक गाँधी हर नयी फिल्म के साथ अपने एक्टिंग स्किल्स के नए आयाम सामने रख रहे हैं। अविनाश तिवारी को हमने बहुत से गंभीर किरदारों में देखा है इन दिनों वेब सीरीज में, यहाँ उन्हें कॉमेडी करते देखना सुखद लगता है. इन तीनों एक्टरों की टाइमिंग अगर इस फिल्म की जान है तो उपेंद्र लिमाय और छाया कदम का वेटेरन टच, उनकी बैक स्टोरी, रेमो का गेस्ट अपीयरेंस, नोरा का आइटम डांस फिल्म में जरूरी मसालों की पूर्ती करता है. बीच बीच में फिल्म का फ्लो तोड़ते गानों को अवॉयड कर दिया जाए तो मडगाव एक्सप्रेस एक फुल पैसा वसूल फन राइड है जिसे आप पूरी फैमली के साथ भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं. Go for it guys … #madgaonexpress #madgaonexpresstrailer #hindicomedy #kunalkhemu #FarhanAkhtar #RiteshSidhwani #ExcelEntertainment #diveyundu #PratikGandhi #AvinashTiwary #norafatehi #UpendraLimaye #chhayakadam #remodesouza #sajeevsarathie

Episode details come from the podcast's RSS feed.

Embed this episode

Ready to play

Madgaon Express | A good fun Ride

0:00 1:26

No transcript yet.

Requests help us decide what to transcribe next.

Frequently asked questions

How long is this episode of Film Ki Baat 2.0?

This episode is 1 minute long.

When was this Film Ki Baat 2.0 episode published?

This episode was published on March 27, 2024.

Can I download this Film Ki Baat 2.0 episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.