Skip to content
Film Ki Baat 2.0 podcast artwork

Film Ki Baat 2.0

by Film Ki Baat 2.0

TV

Let's discuss films,This is an unscripted impromptu discussionIf you too are film enthusistic and wants to join our gang, click below link.https://chat.whatsapp.com/DruFc6GEJov0cAIzFdSJNI

From the show's RSS feed, refreshed Jul 4, 2024. Source feed.

Subscribe Bookmark

Episodes

  1. Kalki 2898 AD | Short Review | Sajeev Sarathie

    कल्कि शुरू होती है महाभारत के युद्ध से जहां से श्रपित होकर निकले अविनाशी आश्वथामा अपनी मुक्ति का रास्ता ढूंढते पहुंच चुके है आज से 6000 साल आगे धरती पर आखिरी बचे शहर काशी में। उनका लक्ष्य है कल्कि अवतार और उनकी मां सुमति की रक्षा करना, लेकिन 6000 साल बाद के काशी में एक बाउन्टी हंटर भैरव भी है जो...

  2. Maharaj | Short Review | Sajeev Sarathie

    Maharaj | Short Review | Sajeev Sarathie आहत भावनाओं का एक दुखद समय चल रहा है हमारे यहां फिल्मों का। अब चाहे ये जान बूझ कर पब्लिसिटी के लिए आहत की जा रही हो हमारे बारह की तरह या फिर फिल्म के प्रति दुर्भावना से लेकिन नुकसान दोनों ही स्थितियों में अच्छी सामाजिक रूप से सार्थक फिल्मों का ही होता है।...

  3. Ishq Vishq Rebound | Short Review | Sajeev Sarathie

    इश्क विश्क रिबाउक्ड, यहां रिबाउंड शब्द इंटरेस्टिंग है। बहुत कम ही इस रिबाउंड इश्क पर कभी फिल्म बनी हो। मुझे उम्मीद थी कि ये मॉडर्न लव ट्राइएंगल कुछ दिलचस्प होगी। पर मुझे लीड रोल्स में दिखे एक्टर्स की परफॉर्मेंस को छोड़ कुछ भी अच्छा नहीं लगा फिल्म में। एक तो फिल्म की राइटिंग, विशेषकर संवाद असरदार...

  4. Hamare Barah | Short Review | Sajeev Sarathie

    Hamare Barah | Short Review | Sajeev Sarathie हम दो हमारे बारह एक महत्वपूर्ण विषय पर बनी एक संजीदा सी फिल्म है, पर फिल्म के मेकर्स ने सोचा कि इसे थोड़ा विवादित बना कर पेश किया जाए। एक बहुत ही खराब और विवादों से भरा ट्रेलर बनाकर फिल्म को इंट्रोड्यूस किया गया और जिस समुदाय के लिए इसे बनाया गया था,...

  5. JNU | Short Review | Sajeev Sarathie

    जे एन यू यानी जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी अपने नाम से ही साबित कर देती है कि किस उद्देश्य के साथ इसे बनाया गया है। अब क्रिंज होगी ये तो पता था, पर सिर्फ देखने के लिए देखी कि आखिर किस हद तक क्रींज हो सकती है, मैने किसी तरह इसे झेल ही ली। यूनिवर्सिटी में एक बड़ा स्टेच्यू लगा है जिन्ना और नेहरू जैसे...

  6. Kota Factory S3 | Short Review | Sajeev Sarathie

    Kota Factory | Short Review | Sajeev Sarathie कोटा फैक्ट्री की कलर स्कीम ब्लैक एंड वाइट सही, यहाँ के विद्यार्थियों की ज़िन्दगी इसी कलर पैलेट जैसी बेरंग, नीरस और तनाव से भरी सही पर कोटा फैक्ट्री हर बार आपको बहुत कुछ सीखा जाती है, हाँ थोड़ा उदास तो कर जाती है मगर एक उम्मीद फिर भी बची रह जाती है, तो…

    more
  7. Bajrang aur Ali | Short Review | Sajeev Sarathie

    जब छोटा था तो घर में टी वी का होना एक बड़ी बात हुआ करता थी, मोहल्ले में जिसके भी घर नया टी वी आता था पूरा मोहल्ला इस हफ्ते संडे की फिल्म उस घर पे देखता था, जब मेरे घर वेस्टर्न कंपनी का पहला ब्लैक एन्ड वाइट टीवी आया तो उस हफ्ते मेरे घर पर पैक्ड हाउस में देखी गयी थी पंडित और पठान. जब मैंने बजरंग और...

  8. In Conversation with Actor Prateek Pachori | Sajeev Sarathie| Deepika Bhatia

    क्या आप जानते हैं कि प्रतीक पचौरी को जब मुंबई में मन माफिक काम नहीं मिला तो वो जबलपुर वापस आ गए और वहां के थियेटर साथियों के साथ मिलकर एक फिल्म बना डाली ? क्या था इस फिल्म का नाम ? क्या आप जानते हैं किन परिस्थितियों में बीच जंगल शूट हुई थी विद्या बालन की शेरनी ? क्या आप जानते हैं कि प्रतीक ने...

  9. Barah x Barah | Short Review | Sajeev Sarathie

    Barah x Barah | Short Review | Sajeev Sarathie गंगा की अविरल बहती धारा और वो घाट जहां से कहते हैं दिवंगतों को मोक्ष का द्वार मिलता है। जाहिर है इस घाट के आस पास रहने वाले परिवारों का रोजगार इसी घाट के क्रिया कलापों से चलता है। सूरज इसी मणिकर्णिका घाट का फोटोग्राफर है जो दिवंगतों की अंतिम तस्वीर...

  10. Chandu Champion | Short Review | Sajeev Sarathie

    चंदू चैंपियन कहानी है मुरलीकांत पेटकर की और इस फिल्म का ट्रेलर आने से पहले मैंने इनका नाम भी नहीं सुना था। Thank you कबीर खान इस हीरो से परिचय करने के लिए। जैसे एक फौजी का लक्ष्य देश के मार मिटना रहता है वैसे ही एक खिलाड़ी को सिर्फ देश के लिए मेडल लाने पर फोकस करना चाहिए, खेल कोई भी हो। मुरली…

    more
  11. LSD 2 | Short Review | Sajeev Sarathie

    LSD 2 | Short Review | Sajeev Sarathie करीब 14 साल पहले दिबाकर बनर्जी ने बहुत ही कम बजट में एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म बनाई थी लव सेक्स और धोखा। ये स्पाई कैमरा और उसके परिणामों पर एक व्यंगात्मक टिप्पणी थी। ये फिल्म एक कल्ट साबित हुई थी। सालों बाद दिबाकर थोडे अच्छे बजट पर इसका नया संस्करण लेकर आए हैं,...

  12. In Conversation with Jaimini Pathak | Full interview | Sajeev Sarathie

    scam 1992, Cubicles, और scoop जैसी ढेरों वेबसरीज में दिखे मंझे हुए रंगमंचीय अभिनेता हैं जैमिनी पाठक। मुझे लगता है उनके साथ हुई इस सार्थक बातचीत को युवा अभिनेताओं को अवश्य ही सुननी चाहिए। ध्यान से सुनेंगे तो बहुत कुछ आप सीख पाएंगे आप जैमिनी के अनुभवों से। #sajeevsarathie #jaiminipathak #interview...

  13. Gullak Season 4 | Short Review | Sajeev Sarathie

    Gullak S4 | Short Review | Sajeev Sarathie मिडल क्लास कभी भी अति संतुष्ट नहीं होता, बस अपनी छोटी छोटी खुशियों का जश्न मनाता है और गमों को भी दिल से सहेज कर रखता है। इस कोशिश में कि मिडल क्लास से निकल कर अपर क्लास में पहुंच जाए, पीढ़ियां गंवा देता है पर अपने मिडल क्लास मूल्यों और संस्कारों को भी…

    more
  14. Munjya | Short Review | Sajeev Sarathie

    सबसे पहले तो तारीफ करना चाहूंगा मडडोक फिल्म्स की जो देश में हॉरर कॉमेडी के जोनर पर काम करते हुए एनिमेटेड किरदारों और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ बेहतरीन प्रयोग कर रहे हैं और अच्छी बात ये है कि उनके इन प्रयासों को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ा है मुंजिया का। मुंजिया...

  15. In Conversation with Panchayat Actors: Vishal Yadav, Kalyani Khatri and Amit Kumar Maurya

    क्या आप जानते हैं कि अमित मौर्य ने पहले नए सचिव के रोल के लिए ऑडिशन दिया था पर चुनाव नहीं हुआ, निराश अमित को बम बहादुर का रोल मिला जिसका आरंभ में मात्र दो सीन का रोल था, लेकिन किस्मत ने पलटी मारी और बम बहादुर एक महत्वपूर्ण भूमिका में तब्दील हो गए और UP के एक छोटे से गांव से निकलकर अमित देश भर के...

  16. The Broken News | Short Review | Sajeev Sarathie

    The brokan mews का पहला सीजन मुझे बहुत पसंद आया था, सो दूसरा जब से आया देखने का मन था। लेकिन समय नहीं मिल पा रहा था, खैर इस सन्डे फाइनली इसे निपटा दिया। कहने को तो ये सीरीज एक अंग्रेजी सीरीज प्रेस का हिंदी संस्करण है पर इसे देखते हुए आपको अपने आस पास मीडिया की दुनिया में घटी ढेरों घटनाएं याद आ...

  17. Aamis | Short Review | Sajeev Sarathie

    हर इंसान के भीतर होते हैं कुछ अंधेरे बंद कमरे, जिन पर अकल मोटे मोटे ताले लटका कर दबा छुपा कर रखती हैं क्योंकि इंसान की अकल नहीं जानती कि इन अधेरों कमरों से कौन सा शैतान और कौन सा देवता निकल आए जिसे नियंत्रित करना इंसान की सामान्य अकल के लिए मुश्किल हो जाए। पर प्रेम और नफरत दो ऐसे एक्सट्रीम भाव…

    more
  18. Panchayat Season 3 | Short Review | Sajeev Sarathie

    इंडियन ott की शायद सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइज है पंचायत जिसके 4 साल में 3 सीजन आ चुके हैं। ताजा सीजन का इंतजार तो साल के पहले महीने से हो रहा है लेकिन मई के आखिरी सप्ताह में आखिरकार प्राइम विडियो पर आए नए सीजन ने साबित कर दिया कि इंतजार का फल मीठा ही है। इस सिरीज़ की सबसे बड़ी खासियत है इसका एकदम...

  19. Crew | Short Review | Sajeev Sarathie

    आज से करीब 30 साल पहले एक फिल्म आई थी खलनायक, जिसके गाने खूब चर्चित हुए थे विशेषकर चोली के पीछे जो अपने लिरिक्स के चलते विवादों में घिर गया था। पर विवादों से ऊपर उठाकर अगर आप इस 7 मिनट लंबे गीत को ध्यान से सुनोगे तो पाओगे कि इस गाने की धुन उसका शानदार अरेंजमेंट, पार्श्व में बजाए गए वाद्य आदि अपने...

  20. 8 A.M Metro | Short Review | Sajeev Sarathie

    कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें छोड़ने का बिलकुल मन नहीं होता पर इन्हें निभाया भी नहीं जा सकता। एक औरत और मर्द के बीच क्या कोई ऐसा भी रिश्ता हो सकता है जिसे किसी परिभाषा में नहीं बांधा जा सकता ? 8 AM Metro कोई टिपिकल लव स्टोरी नहीं है। यहां दो अजनबी मिलते हैं, बौद्धिक और भावनात्मक रूप से जुड़ते…

    more
  21. kartam Bhugtam | Short Review | Sajeev Sarathie

    श्रेयास तलपड़े एक ऐसे एक्टर हैं जो कम फिल्में करते हैं मगर चुनी हुई और सार्थक। कौन प्रवीण तांबे के बाद उनसे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। इस हफ्ते चुप चाप उनकी एक फिल्म आई है कर्तम भर्तम यानी जो करेगा वो भरेगा। जीवन में निराश और हताश लोग अक्सर हस्तरेखाओं में न्यूमरोलॉजी में नाड़ी विशेषज्ञों के चक्कर...

  22. Aavesham | Short Review | Sajeev Sarathie

    कुछ अभिनेता अपने किरदारों को इस कदर जीवंत कर देते हैं कि वो काल्पनिक होकर भी वास्तविक से लगने लगते हैं और दर्शकों के जेहन में उनकी अमिट छाप रह जाती है, राजेश खन्ना का आनंद, देव साहब का राजू गाइड, अमिताभ का विजय, अमजद का गब्बर, अमरीश का मोगाम्बो या फिर हाल के दिनों में यश का रॉकी, या फिर प्रभास का...

  23. Murder in Mahim | Short Review | Sajeev Sarathie

    यूं तो वेब सीरीज की दुनिया में LGBTQ समुदाय के लिए एक विशेष स्थान देखा जा सकता है पर मर्डर इन माहिम एक ऐसी सिरीज़ है जिसकी मूल कहानी ही इसी समुदाय के इर्द गिर्द बुनी गई है। दरअसल जब तक समलौगिक यौनाचार को न्याय की नज़र में अपराध माना जाता था तब तक उन लोगों के लिए जो इस प्रवृत्ति के होने के बावजूद...

  24. Heeramandi : The Diamond Bazaar | Short Review | Sajeev Sarathie

    अंग्रेजों के दौर का लाहौर शहर जहां का रेड लाइट एरिया था हीरामंडी, वो बदनाम गलियां जहां शहर के तमाम नवाबों की शामें गुजरती हैं, जहां खुद नवाबों की माएं बहनें और बीबीयां उन्हें भेजती है ताकि औरतों के साथ रहन सहन के तौर सलीकें वो सीख सकें। जहां नवाब नई तवायफों की आमद पर पुरानी को छोड़ देते हैं तो…

    more
  25. Manjummel Boys | Short Review | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat

    अक्सर आपने ऐतिहासिक और दार्शनिक स्थानों की दीवारों या चट्टानों पर लिखे हुए नाम पढ़े होंगे, कभी सोचा आपने कि उस लिखावट के पीछे भी कोई कहानी रही होगी। या फिर किसी किसी जगहों पर रिस्ट्रिक्टेड एरिया का बोर्ड देखा होगा आपने, लेकिन सोचा कभी कि वर्जित होने से पहले उन स्थानों के इतिहास में कुछ दर्दनाक...

  26. Unwoman | Short Review | Sajeev Sarathie

    सेक्सुअल माइनोरिटीज जिसमें LGBTQ समुदाय के लोग आते हैं उजपर इन दिनों बात तो खूब हो रही है खासकर वेब सीरीज में मगर एक दो जगहों को छोड़कर बाकी सबमें बहुत संवेदनशील तरीके से उनका चित्रांकन देखने को नहीं मिला और अधिकतर ये भी देखा गया है इस समुदाय के किरदारों को शहर की पृष्ठभूमि वाले ही दिखाया जाता…

    more
  27. Inspector Rishi Short Review Sajeev Sarathie Film Ki Baat

    My take on this Amazon prime video series

  28. Premalu | Short Review | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat

    प्यार नहीं बच्चों का खेल ... आज मैं आपको एक 24 साल के एक्टर के बारे में बताने जा रहा हूं, जो इतनी छोटी सी उमर भी अपनी अनमैचेड कॉमिक टाइमिंग के चलते लोकप्रियता की सीढ़ियां बहुत तेज़ी से चढ़ रहे हैं, यहां तक कि उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री जहां मम्मूटी, मोहनलाल जैसे जाने...

  29. In conversation with Anjum Batra | The Tikki of Chamkila

    सरल सहज अंजुम बत्रा से मिलना एक सुखद अनुभव रहा। करीब 10- 15 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय अंजुम ने कई ऐसे किरदार निभाए जो लंबाई में छोटे होने के बावजूद सबकी नज़र में आए और दर्शकों ने उन्हें नोटिस भी किया। नेटफ्लिक्स पर जारी हुई अमर सिंह चमकीला में केसर सिंह टिक्की का किरदार बेहद महत्वपूर्ण था और...

  30. Do Aur Do Pyaar| Short Review | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat

    प्रतीक गांधी क्या कमाल का एक्टर है, scam 92 की आपार सफलता के बाद बंदे ने बहुत ही समझ बूझ के साथ अपने लिए एक के बाद एक अलग तरह के रोल्स चुने, और किसी भी खांचे में कैद होने से खुद को बखूबी रोक लिया। इस सप्ताह रिलीस हुई दो और दो प्यार में वो अभिनय की पावर हाउस विद्या बालन के साथ दिखे हैं, हालांकि...

  31. Lover | Short Review | Sajeev Sarathie| Film Ki Baat

    अगर आप भी मेरी तरह एक जेनरेशन पीछे के हैं तो इस सेंटीमेंट्स आप बखूबी कनेक्ट करेगें। उस जेनरेशन के लड़के जब किसी लड़की के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाते थे, तब बस उस पल से ही वो उस लड़की को अपनी पत्नी ही मान लेते हैं और उसे बिलकुल वैसे ही ट्रीट भी करने लगते थे। अब बताइए, कोई 16 या 17 साल का लड़का, कुछ…

    more
  32. Chamkila | Short Review | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat

    अमर सिंह चमकीला जितने लोकप्रिय थे,अपने गीतों के "अश्लील" बोलों के लिए उतने ही बदनाम भी रहे। चमकीला जन साधारण के कवि थे, जो वही लिखते रहे, और उसी भाषा में लिखते रहे जिसमें वो पले बढ़े थे। जहां एक बड़ा जन समूह उनके इन गीतों से अनायास ही जुड़ जाता था वहीं कुछ लोगों को लगता था कि उनके गीत औरतों को…

    more
  33. Aadujeevitham | The Goat Life | Short Review Sajeev Sarathie Film Ki Baat

    आडूजीविथम ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ Prithviraj deserve an Oscar for this. #Aadujeevitham #aadujeevithammovie #TheGoatLife #thegoatlifemovie #survival #blessy #saudiarabia #arabs #IndianImmigrants #enslaved #deserts #prithviraj #PrithvirajSukumaran #jimmyjeanlouis #krgokul #amalapaul #arrahman #sajeevsarathie…

    more
  34. Brahmayugam | Short Review | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat

    Brahmayugam | Short Review | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat सोचिये आप जंगल के बीचों बीच बने एक ऐसे घर में कैद हो जाएँ, जहाँ पर आपकी यादें धीरे धीरे मिटने लगे, जहाँ समय किस गति से गुजर रहा है इसकी आपको कोई खबर न हो, तो क्या होगा.ये भ्रम की दुनिया में कब दिन युग बन जायगें और आप आखिरकार मरकर ही इस…

    more
  35. Actor Salim Siddiqui in conversation with Sajeev Sarathie | Film Ki Baat | 12th Fail |Shahrukh Khan

    हम में से जाने कितने लोग हैं जो घर परिवार की जिम्मेदारियों के चलते अपने खुद के सपनों को दरकिनार कर देते हैं, पर सलाम है उन बच्चों को जो न सिर्फ अपने माता पिता के इन खोए हुए सपनों को ढूंढ निकाल लाते हैं, बल्कि उन्हें पंख भी देते हैं। 12th Fail फेम एक्टर सलीम सिद्धिकी 42 साल की उम्र में खुद को परदे...

  36. Aattam | Short Review | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat

    नर्म अल्फ़ाज़ भली बातें मोहज़्ज़ब लहजे पहली बारिश ही में ये रंग उतर जाते हैं... - जावेद अख्तर इंसान की फितरत का एक उसूल है हमारे भाव विचार, रिश्ते नाते, प्यार दोस्ती बोल चाल का लहजा, हमारे आदर्श सब को बस एक ही चीज़ ड्राइव करती है और वो है हमारा स्वार्थ. स्वार्थ ही हमें बताता है कि हम किस परिस्तिथि...

  37. Madgaon Express | A good fun Ride

    दोस्त साथ हों तो हर पल गोवा है... तीन दोस्त बचपन से ख्वाब देख रहे हैं एक साथ गोवा जाने का. स्कूल ख़तम हुए कॉलेज भी मगर सपना पूरा नहीं हो पाया दिल चाहता है टाइप गोवा ट्रिप का, समय बीतता गया. तीनों दोस्त अपनी अपनी ज़िन्दगी में सेटल हो गए या फिर सेटल होने की कोशिश में हैं. एक बार फिर सबका मिलना होता…

    more
  38. हनी ईरानी ने याद किया की कैसे हुई थी उनकी शुरुआत बतौर लेखिका

    मेरी कहानियां बस डायरी के पन्नों तक सीमित रह जाती अगर... हाल ही में जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से सेपरेशन पर बात करी और भावुक भी हुए। साल भर पहले हनी हुई बातचीत में उन्होंने भी काफी अच्छे नोट पर याद किया, इंफैक्ट उनके भीतर के लेखक को उभारने ने भी जावेद साहब का बड़ा प्रोत्साहन रहा। दरअसल हनी जी की...

  39. Author Yatinder Mishra on his Latest book on Gulzar

    कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनके काम को बारीकी से समेटना लगभग असम्भव सा लगता है, और अगर आप ये कोशिश करते भी हैं तो आपको इसके लिए काफी लंबा समय या कहें अपने जीवन का एक पूरा कालखंड इस काम को समर्पित करना पड़ता है। मैं भाई यतींद्र मिश्र का सम्मान इसलिए भी करता हूं कि उन्होंने ऐसी ही कुछ महान शख्सियतों…

    more
  40. The Thana Scene from 12th Fail | Actor Salim Siddiqui in conversation

    Salim Siddiqui से हाल ही में हुई बातचीत में उन्होंने शेयर किया 12th Fail के मशहूर थाने वाले सीन के शूट की यादें। #12thfail #VikrantMassey #VidhuVinodChopra #anantjoshi #sajeevsarathie #sajeevsarathieonterview

  41. Usha Uthup remembering the great Pancham (R D Burman)

    “यार इसको लेकर कुछ करते हैं” ये पंचम की फेवरेट लाइन हुआ करती थी… उषा उथुप और और पंचम की आपस में खूब छनती थी. जब भी उषा पंचम से मिलने जाती कुछ नए जारी हुए अंग्रेजी गानों की कैसेट्स ले जाती थी, जिसे दोनों साथ बैठकर सुनते. कभी कभी पंचम किसी गाने को सुनकर कहते कि उषा कुछ ऐसा हम भी करते हैं. उषा जी के...

  42. Save the tigers | Short Review | Sajeev Sarathie | पतियों को बचाओ ⭐ ⭐ ⭐✨

    Save the tigers | Short Review | Sajeev Sarathie .पतियों को बचाओ ⭐ ⭐ ⭐✨ पत्नि प्रताड़ित पतियों की व्यथा जारी है सीजन 2 पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा सीरियस होकर बनाया गया है, 6 की जगह 7 एपोसोड्स हैं और उनकी लेंथ भी अबकी बार ज्यादा है तो कहीं कहीं थोड़ी खींची हुई लगती है। पर इस बार इमोशनस को बेहतर...

  43. In conversation with Salim Siddiqui | 12th Fail

    Salim Siddiqui को जब साथ मिला विधु विनोद चोपड़ा का, तो उनके अभिनय जीवन को मिला एक नया मोड़। 12th Fail के रिश्वतखोर पुलिस वाले की भूमिका बेशक छोटी थी पर उन पर सबका ध्यान गया। लीजिए खुद सलीम भाई से सुनें उनका अनुभव। #salimsiddqui #12thfail #VidhuVinodChopra #VikrantMassey #anantjoshi...

  44. Shaitaan | Short Review | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat

    वशीकरण का मकड़जाल .... ⭐ ⭐ ⭐ इंसान की कमज़ोरी यही है जब पैसा नहीं होता तो भिखारियों की तरह भगवान से पैसे मांगता रहता है, और जब पैसा आ जाता है तो वो पैसे को ही अपना भगवान बना लेता है। शैतान गुजराती फिल्म वश का रीमेक है, मेकर्स ने चतुराई दिखाते हुए ओरिजनल को ओटीटी से हटा दिया ताकि एक बड़ा दर्शक…

    more
  45. Vikram Pratap talking about Maamla Legal hai

    खुद को नाटककार कह कर परिचित कराने वाले चंबल वाली विक्रम प्रताप Dialect Coach बन इंडस्ट्री में आए और बहुत से छोटे बड़े रोल्स करने बाद सबकी नजरों में छाए हैं "मामला लीगल है" में रवि किशन के सहयोगी ऑर्डर की भूमिका में। इस सीरीज के लगभग सभी एपिसोडों में ये दिखे हैं, और बात बात पर बेल्ट खोल सामने वाले...

  46. In conversation with Kumar Saurabh | Shambhu in Maamla Legal Hai

    मामला लीगल है #02 बिहार, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए कुमार सौरभ पहुंचे मुंबई, और देखते ही देखते कई सारे निर्देशकों की पसंद बन गए। जिनमें से एक हैं राहुल पाण्डे जिन्होंने निर्मल पाठक की घर वापसी के बाद मामला लीगल है में सौरभ को दिया एक अहम रोल। कॉमिक रोल्स में माहिर कुमार ने जिस तरह सीरीज में एक...

  47. Maamla Legal hai | Short Review | Sajeev Sarathie | Film Ki Baat

    OTT पर कोर्ट रूम ड्रामा तो बहुत से आए पर मामला लीगल है आपको कोर्ट परिसर में एक चेंबर का सपना लेकर ग्राहकों की राह तकते वकीलों की वास्तविक दुनिया में ले जाती है। हाल के दिनों में अक्सर कोर्ट परिसर से जुड़ी कुछ अनूठी बातें जैसे बंदरों के आतंक को कम करने के लिए वकीलों ने कुत्ते को शेर बना कर सामने...

  48. Laapataa Ladies | Lost Ladies | Short Review Sajeev Sarathie Film Ki Baat

    घूंघट में चांद है पर कोई देख न ले... बॉलीवुड में आज भी सार्थक फिल्में बनती है ये यकीन और पुख्ता हो जाता है जब आप लापता लेडीज जैसी सार्थक फिल्में देखते हैं। फिल्म का ट्रीटमेंट हालांकि कॉमिक है पर फिल्म बहुत से संवेदनशील विषयों को टच करती है विशेषकर देश के गांव देहातों में महिलाओं की अवस्था पर बहुत...

  49. Exclusive : मैंने अपना सारा गुस्सा अज्जी के किरदार में डाल दिया

    जोरम और अज्जी जैसी विचारुत्तेजक फिल्में बना चुके देवाशीष मखीजा ने शुरुआत अनुराग कश्यप के साथ ब्लैक फ्राइडे से की थी, जिसके बाद उनकी एक के बाद एक 18 फिल्में शुरू होने के बाद बंद होती चली गई। 18 फिल्मों के रिजेक्शन का सारा गुस्सा, सारा आक्रोश उन्होंने अज्जी के किरदार में घोल दिया था जैसे। अज्जी…

    more
  50. Exclusive : गजब का फ्यूजन हैं अब के सावन

    विरले ही होते हैं वो कलाकार जो खुद को किसी खांचे में सीमित नहीं रखते। जो रोज अपनी कला के नए आयाम तलाशते हैं। उनकी कोशिशों को नकारने वाले अक्सर वही लोग होते हैं जो या तो खुद अपने दायरों को तोडना नहीं चाहते या फिर उनमें वो काबिलियत ही नहीं होती। खैर आज बात शुभा मुदगल जी की, जिन्हें नई चुनौतियां…

    more

About this show

Let's discuss films,This is an unscripted impromptu discussionIf you too are film enthusistic and wants to join our gang, click below link.https://chat.whatsapp.com/DruFc6GEJov0cAIzFdSJNI

Hosted by

Film Ki Baat 2.0

Produced by Ideabrew Studios

Categories

Frequently asked questions

How many episodes does Film Ki Baat 2.0 have?

Film Ki Baat 2.0 has 115 episodes on PodParley. The most recent episode was published on July 3, 2024.

What is Film Ki Baat 2.0 about?

Let's discuss films,This is an unscripted impromptu discussionIf you too are film enthusistic and wants to join our gang, click below link.https://chat.whatsapp.com/DruFc6GEJov0cAIzFdSJNI

How often does Film Ki Baat 2.0 release new episodes?

Film Ki Baat 2.0 publishes a few times a week, based on its 115 episodes since December 2023.

Who hosts Film Ki Baat 2.0?

Film Ki Baat 2.0 is created and hosted by Film Ki Baat 2.0.
Link copied