Mujh Se Pehle | Ahmad Faraz episode artwork

EPISODE · Dec 29, 2025 · 2 MIN

Mujh Se Pehle | Ahmad Faraz

from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio

मुझ से पहले। अहमद फ़राज़मुझ से पहले तुझे जिस शख़्स ने चाहा उस नेशायद अब भी तिरा ग़म दिल से लगा रक्खा होएक बे-नाम सी उम्मीद पे अब भी शायदअपने ख़्वाबों के जज़ीरों को सजा रक्खा होजज़ीरा: द्वीपमैं ने माना कि वो बेगाना-ए-पैमान-ए-वफ़ाबेगाना-ए-पैमान-ए-वफ़ा: जो प्रेम का वादा करके भूल गया होखो चुका है जो किसी और की रानाई मेंशायद अब लौट के आए न तिरी महफ़िल मेंऔर कोई दुख न रुलाये तुझे तन्हाई मेंमैं ने माना कि शब-ओ-रोज़ के हंगामों मेंवक़्त हर ग़म को भुला देता है रफ़्ता रफ़्ताचाहे उम्मीद की शमएँ हों कि यादों के चराग़मुस्तक़िल बोद बुझा देता है रफ़्ता रफ़्ताशब-ओ-रोज़: रात-दिन; मुस्तक़िल: निरंतर; बोद : दूरीफिर भी माज़ी का ख़याल आता है गाहे-गाहेमुद्दतें दर्द की लौ कम तो नहीं कर सकतींज़ख़्म भर जाएँ मगर दाग़ तो रह जाता हैदूरियों से कभी यादें तो नहीं मर सकतींमाज़ी: अतीतये भी मुमकिन है कि इक दिन वो पशेमाँ हो करतेरे पास आए ज़माने से किनारा कर लेतू कि मासूम भी है ज़ूद-फ़रामोश भी हैउस की पैमाँ-शिकनी को भी गवारा कर लेपशेमाँ: शर्मिंदा; ज़ूद-फ़रामोश: जल्दी भूलने वाला; ज़ूद-फ़रामोश: वादा तोड़नाऔर मैं जिस ने तुझे अपना मसीहा समझाएक ज़ख़्म और भी पहले की तरह सह जाऊँजिस पे पहले भी कई अहद-ए-वफ़ा टूटे हैंइसी दो-राहे पे चुप-चाप खड़ा रह जाऊँअहद-ए-वफ़ा: प्रेम में दिया गया वचन

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Dec 29, 2025

Embed this episode

NOW PLAYING

Mujh Se Pehle | Ahmad Faraz

0:00 2:31

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Pratidin Ek Kavita?

This episode is 2 minutes long.

When was this Pratidin Ek Kavita episode published?

This episode was published on December 29, 2025.

Is there a transcript available for this episode?

Yes, a full transcript is available for this episode. You can read the complete transcript on the episode page.

Can I download this Pratidin Ek Kavita episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!