EPISODE · Sep 5, 2025 · 3 MIN
Nahi Dikhegi Ma | Vishwanath Prasad Tiwari
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
नहीं दिखेगी माँ | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी नहीं दिखेगी माँफिर कभी इस रूप मेंभोर होगा भिनुसारचिरैया एक बोलेगीतिलक चढ़ेगा यज्ञोपवीतहोगा कन्यादानबस माँ नहीं होगीपराती गाने के लिएघिरेगी संझाचौखट पर जलेगा दीयाआकाश में उगेंगे चंदामामाबस माँ नहीं होगीउन्हें दूध-भात खिलाने के लिएबरसेंगी रातें आँगन में झमाझमधूप में धू- धू जलेगा गाँवचलेंगी पुरवा और पछुआ हवाएँमृग की आँखों-सी चमकेगी बिजलीउत्तर के आकाश मेंदरवाज़े पर ताज़िया लाएँगे गाँव के लोग फुलझड़ियाँ छोड़ेंगे बच्चेआएगी दीवालीबनेगी अल्पना तुलसी के चौरे परबस माँ नहीं होगीजम का एक दीयाघर के बाहर निकालने के लिएफूल खिलेंगे माँ के लगाए हुए कोले मेंबच्चे स्कूल जाएँगेपीठ पर बस्तेऔर बस्ते में अमावट छिपाए हुएडाकुओं का हल्ला होगा आधी राततनेंगी लाठियाँसियार रोएँगे खेतों मेंआएँगे भरथरी गाने वाले रमता जोगीगाएँगे रानी पिंगला के गीतबस माँ नहीं होगीउन्हें भिक्षा देने के लिएतोता फड़फड़ाएगा पिंजड़े मेंथाली में लड़ेंगी बिल्लियाँदिखेंगे नागपंचमी के साँपदशहरे के नीलकंठक्वार के खंजनबस माँ नहीं दिखेगीफिर कभी इस रूप में ।
Embed this episode
NOW PLAYING
Nahi Dikhegi Ma | Vishwanath Prasad Tiwari
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.