EPISODE · Dec 28, 2020 · 30 MIN
प्राइम टाइम : बंगाल में दीदी बनाम दादा की सियासी अटकलें तेज
from Prime Time · host Naghma Sahar
बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Election) के कुछ महीने पहले कयास लग रहे हैं कि पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. गांगुली ने रविवार को बंगाल के गवर्नर से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने कहा कि राज्यपाल ईडन गार्डन आना चाहते थे और यह भेंट इसीलिए थी. वहीं दिल्ली के कोटला स्टेडियम में गांगुली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले. इससे अटकलें और तेज हो गई हैं. ऐसे में लग रहा है कि गांगुली नई पारी खेलने की तैयारी कर रहे हैं. BJP नेता चंद्र बोस का कहना है कि कोई भी राजनीति में आ सकता है, लेकिन गांगुली खुद स्थिति स्पष्ट करेंगे. गांगुली अच्छा चेहरा हैं. रिजु दत्ता ने कहा है कि गांगुली ने अभी राजनीति में आने का इरादा नहीं जताया है. लेकिन वह बड़े दमदार चेहरा हैं.
Embed this episode
NOW PLAYING
प्राइम टाइम : बंगाल में दीदी बनाम दादा की सियासी अटकलें तेज
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.