EPISODE · Jan 10, 2026 · 2 MIN
Reshmi Patola | Alka Sinha
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
रेशमी पटोला । अलका सिन्हाख़ूबसूरत, चिरजीवी होता हैरेशमी पटोलातार-तार बुना जाता हैबार-बार बिंधा जाता हैबाँधा जाता हैकई-कई रंगों में रंगा जाता हैरेशमी पटोला।मगर अब इक्का-दुक्का परिवार ही बचे हैंजो सहेजते हैंइतने प्यार और इतमीनान सेरेशमी पटोला।लंबा समय लगता है इन्हें तैयार करने मेंजैसेकि आत्मीय स्पर्श सेरेशा-रेशा खिलती हैंइंद्रधनुषी वितान रचातीरंगोली सजातीतितली-सी लड़कियाँ।आसान नहीं होताकई-कई गाँठों में बंधनाऔर डूब जाना हरबारएक नए रंग में बदले जाने के लिए।कठिन होती है यह प्रक्रियाजिसमें पिछला रंग भी सहेजना होता हैऔर होता है नए रंग में निखरना।कभी पिता के घर का रंगतो कभी ससुराल काकभी बेटी तो कभी बहूपत्नी कभी तो कभीमाँ के रंग में संवरना।जन्म लेने से जन्म देने केचक्र को पूरा करने की यत्न मेंबार-बार बिंधती हैबंधती है, खुलती हैफिर-फिर बंधती है।इसलिए रेशमी पटोला-सीबेशकीमती होती हैंलड़कियाँ।
NOW PLAYING
Reshmi Patola | Alka Sinha
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
May 1, 2026 ·16m
Apr 29, 2026 ·46m
Apr 29, 2026 ·18m
Apr 28, 2026 ·49m