EPISODE · Jan 12, 2021 · 29 MIN
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सुप्रीम कोर्ट ने यह कैसी कमेटी बना दी
from Prime Time · host रवीश कुमार, Ravish Kumar
जितने स्पष्ट किसान थे कि कोर्ट की कमेटी में नहीं जाना है. उतना ही स्पष्ट कोर्ट था कमेटी बनानी ही है. सरकार भी चाहती थी कि कमेटी बन जाए, लेकिन वह कानून के लागू होने पर रोक लगाना नहीं चाहती थी. कोर्ट ने कहा है कि हम कमेटी अपने लिए बना रहे हैं. जब किसान कह रहे हैं कि वे बात नहीं करेंगे तो कमेटी क्या करेगी. क्या कमेटी के लिए कानूनों के समर्थक खोजकर लाए जाएंगे. कमेटी अगर सिफारिश करेगी कि कृषि कानून लागू रहें या रद्द किए जाएं तो सुप्रीम कोर्ट इसे मानेगा.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कोई भी ताकत उसे कृषि कानूनों के गुण और दोष के मूल्यांकन के लिए एक समिति गठित करने से नहीं रोक सकती. समिति बताएगी कि कानून के किन प्रावधानों को हटाया जाना चाहिए और फिर वह कानून से निपटेगी, हम जमीनी हकीकत जानना चाहते हैं.
Embed this episode
NOW PLAYING
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सुप्रीम कोर्ट ने यह कैसी कमेटी बना दी
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.