EPISODE · May 31, 2021 · 40 MIN
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : टीके का पता नहीं, अभियान लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा
from Prime Time · host Ravish Kumar, रवीश कुमार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टीके के इस्तेमाल को लेकर एक नया मॉडल पेश किया है. इस मॉडल से पता चलता है कि दिल्ली ही नहीं हरियाणा के पास भी टीके की कमी है. लेकिन हरियाणा ने बोलने की जगह कम-कम टीका देने का रास्ता अपनाया है. अब यह साफ नहीं हो सकता है कि यह उनका अपना मॉडल है या भारत सरकार भी इसी मॉडल पर चल रही है. क्या इस तरह से भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीका अभियान चल रहा है? पांच महीने से सरकार और सरकार के मंत्री इस लाइन को दोहरा रहे हैं और आज भी यही हेडलाइन छपती है कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीका अभियान चल रहा है. 16 जनवरी को जब भारत में टीका अभियान लांच हुआ तब से यह बात कही जा रही है. दुनिया में आबादी के हिसाब से भारत का स्थान दूसरा है. इस लिहाज़ से भारत का कोई भी अभियान दुनिया का पहला, दूसरा, तीसरा बड़ा अभियान हो ही जाएगा. हमें देखना चाहिए कि हम अधिक से अधिक लोगों को टीका अभी तक क्यों नहीं दे सके हैं?
Embed this episode
NOW PLAYING
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : टीके का पता नहीं, अभियान लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.