EPISODE · Oct 14, 2025 · 2 MIN
Shuddhikaran | Hemant Deolekar
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
शुद्धिकरण | हेमंत देवलेकर इतनी बेरहमी से निकाले जा रहेछिलके पानी केकि ख़ून निकल आया पानी काउसकी आत्मा तक को छील डाला रंदे सेयह पानी को छानने का नहींउसे मारने का दृश्य हैएक सेल्समैन घुसता है हमारे घरों मेंभयानक चेतावनी की भाषा मेंकि संकट में हैं आप के प्राणऔर हम अपने ही पानी पर कर बैठते हैं संदेहजब वह कांच के गिलास मेंपानी को बांट देता है दो रंगों मेंहम देख नहीं पाते"फूट डालो और राज करों" नीति का नया चेहरावह आपकी आंखों के सामनेपानी के बेशकीमती खनिज लूटकर किसी तांत्रिक की तरह हो जाता है फ़रार'पानी बचाओ, पानी बचाओ' गाने वाली दुनिया देख नहीं पाती यह संहार ।
Embed this episode
NOW PLAYING
Shuddhikaran | Hemant Deolekar
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.