EPISODE · Jan 25, 2024 · 2 MIN
Tera Naam Nahi | Nida Fazli
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
तेरा नाम नहीं | निदा फ़ाज़ली तेरे पैरों चला नहीं जोधूप छाँव में ढला नहीं जोवह तेरा सच कैसे,जिस पर तेरा नाम नहीं?तुझसे पहले बीत गया जोवह इतिहास है तेरातुझको ही पूरा करना हैजो बनवास है तेरातेरी साँसें जिया नहीं जोघर आँगन का दिया नहीं जोवो तुलसी की रामायण हैतेरा राम नहींतेरा ही तन पूजा घर हैकोई मूरत गढ़ लेकोई पुस्तक साथ न देगीचाहे जितना पढ़ लेतेरे सुर में सजा नहीं जोइकतारे पर बजा नहीं जोवो मीरा की संपत्ति हैतेरा श्याम नहींवह तेरा सच कैसे,जिस पर तेरा नाम नहीं?
NOW PLAYING
Tera Naam Nahi | Nida Fazli
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
May 13, 2026 ·13m
May 11, 2026 ·20m
May 6, 2026 ·18m
May 4, 2026 ·15m
May 1, 2026 ·16m