EPISODE · Sep 7, 2025 · 2 MIN
Tumse Milne Par | Sunil Gangopadhyay
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
तुमसे मिलने पर | सुनील गंगोपाध्यायअनुवाद : रोहित प्रसाद पथिकतुमसे मिलने परमैं पूछता हूँ :तुम मनुष्य से प्रेम नहीं करते हो,पर देश से क्यों प्रेम करते हो?देश तुम्हें क्या देगा?देश क्या ईश्वर के जैसा है कुछ?तुमसे मिलने परमैं पूछता हूँ :बंदूक़ की गोली ख़रीदने के बादप्राण देने पर देश कहाँ पर होगा?देश क्या जन्म-स्थान की मिट्टी हैया कि काँटेदार तार की सीमा?बस से उतरकरजिसकी तुमने हत्या कीक्या उसका देश नहीं?तुमसे मिलने परमैं पूछता हूँ :तुम किस तरह समझे कि मैं तुम्हारा शत्रु हूँ?किसी प्रश्न का उत्तर न देने परक्या तुम मेरी तरफ़ रायफ़ल घुमाओगे?इस तरह के भीप्रेमहीन देशप्रेमी होते हैं!
Embed this episode
NOW PLAYING
Tumse Milne Par | Sunil Gangopadhyay
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.